लड़कियों! क्या आपने 5000₹ मिलनेवाले प्रतिभा किरण योजना का फॉर्म भरा है

परिचय

प्रतिभा किरण योजना: मध्यप्रदेश में लड़कियों को प्राथमिक और उच्च शिक्षा देते हुए उज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा हैं। मध्यप्रदेश सरकार महिला छात्राओं के लिए कई उपाय योजना निकाल रही हैं। शिक्षा क्षेत्र के हर एक स्तर पर गरीब परिवार की लड़कियों को शिक्षा का अवसर मिले यही इन योजनाओं का उद्देश्य रहा हैं। प्रतिभा किरण योजना इसी उद्देश्य से बनाई गई हैं। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद जिन लड़कियों ने उच्च शिक्षा यानी पदवीधर शिक्षा के लिए प्रवेश लिया हैं, उन 12 वीं पास लड़कियों हर साल 5000 रूपये की आर्थिक मदत सरकार स्कॉलरशिप के तौर पर प्रदान कर रही हैं।


pratibha kiran yojana
प्रतिभा किरण योजना

प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना साल 2009 से चलाई जा रही हैं। इस योजना का लाभ लेके के लिए योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से माध्यमिक कक्षा 12 वीं पास होने के बाद उच्च शिक्षा के लिए उत्सुक छात्राओं को प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना से मिलने वाले लाभ, प्रतिभा किरण योजना की आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी इस पोस्ट कर जरिए पहुंचाई जा रही हैं। 


Pratibha Kiran Scholarship Yojana 2024 overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम

प्रतिभा किरण योजना

योजना का नाम (English)


Pratibha Kiran Scholarship Yojana 2024

योजना की शुरुवात

साल 2009

विभाग


उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश

उद्देश्य



उच्च शिक्षा के लिए लडकियों को प्रोत्साहन देना।

लाभार्थी


केवल मुख्यप्रदेश में पढ़ने वाली लड़कियां।

मुख्य लाभ




स्कॉलरशिप के तौर पर 5000 रूपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता देना।

पात्रता




60% गुणों से 12 वीं पास की हुई छात्राएं (योजना के लिए महिला छात्र ही पात्र हैं)

आयु


17- 18 वर्ष से ऊपर (12 वीं पास)

आवेदन प्रक्रिया



ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज




12 वीं पास सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, जाती प्रमाण आदि।

आवेदन की समय सीमा

योजना अभी भी शुरू हैं।

संपर्क जानकारी





0755-2551698 उच्च शिक्षा विभाग 0755- 2661914,0755- 2553329 (अन्य संपर्क)


प्रतिभा किरण योजना क्या है?

मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी स्कूलों या निजी स्कूलों में गरीब और पिछड़े वर्ग के परिवार के छात्र और छात्राओं को मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप दी जाती हैं। इसके अलावा भी कई छात्रवृत्ति योजनाएं सरकारी या सेमी प्राइवेट स्कूलों में चलाई जाती हैं। इन योजनाओं में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक और योजना शामिल की गई हैं जो सिर्फ लड़कियों के लिए चलाई जा रही हैं। मध्यप्रदेश की इस योजना का नाम प्रतिभा किरण योजना हैं जिसके अंतर्गत 12 वीं पास लड़कियों को 5000 रूपये की छात्रवृत्ति दी जा रही हैं। 


मध्यप्रदेश के शहरी विभागों में जहां गरीब और पिछड़े वर्ग की छात्राओं का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाती हैं। कई बार इच्छा होने के बाद भी उन्हें पढ़ने का अवसर नहीं मिलता। ऐसे में  महिलाओं की उच्च शिक्षा के लिए उपाय योजना करना जरूरी हो जाता हैं। प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के तहत शहर में रहने वाली गरीब रेखा के नीचे के परिवार की लड़कियों की पढ़ाई आगे शुरू रखने के लिए आर्थिक सहायता सरकार दे रही हैं। 


प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना से मिलने वाले लाभ

मध्यप्रदेश के शहरों में जो भी गरीबी रेशा के नीचे के परिवार हैं वे शहरों में मुश्किल से अपना गुजारा कर रहे होते हैं। ऐसे में अपनी लड़कियों की पढ़ाई के लिए लगने वाले खर्चे उठाना उनके लिए ओर भी मुश्किल हो जाता हैं। महिलाओं की शिक्षा से जुड़ी कुछ मानसिकता भी लड़कियों की पढ़ाई पूरी न होने का कारण बन जाती हैं। इन सभी परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना की शुरआत की थी। इस योजना के तहत आगे दिए गए लाभ महिला छात्राओं को दिए जायेंगे।


  1. लड़कियां शहर के किसी भी पसंदीदा सरकारी या निजी कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश ले सकती हैं। शहर में रहने वाली गरीब लड़कियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।


  1. इस छात्रवृत्ति योजना के तहत लड़कियों को 12 वीं के बाद की पढ़ाई करने के लिए हर साल 5000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


  1. प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रति वर्ष मिलने वाली 5000 रूपये की राशि का भुगतान हर साल 10 महिने तक 500-  500 रूपये देके किया जाएगा। 


  1. प्रतिभा किरण योजना के तहत लड़कियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति सीधा लाभार्थी छात्राओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी। 


  1. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा स्तर पर चलाई जाने वाली अन्य छात्रवृत्ति योजना का भी लाभ छात्राएं ले सकती हैं। 


प्रतिभा किरण योजना की पात्रता और अपात्रता

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रतिभा किरण योजना के लिए छात्राओं को कुछ पात्रता मापदंड की जानकारी रहना जरूरी हैं। 


  1. प्रतिभा किरण योजना मध्यप्रदेश की 12 वीं पास लड़कियों के लिए हैं लेकिन यह योजना सिर्फ शहरी विभागों की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों के लिए हैं।


  1. इस योजना के तहत आवेदन करने वाले छात्राएं शहर की निवासी होना चाहिए और छात्राओं ने शहर के स्कूलों से ही 12 वीं कक्षा की पढ़ाई की हो।


  1. 12 वीं पास होने के साथ ही 12 वीं कक्षा में छात्र के शहरी विभाग से 60% गुण ( पर्सेंटेज) होने जरूरी हैं। 


  1. लाभार्थी छात्रा सरकारी या निजी कॉलेज में पदवीधर शिक्षा की पढ़ाई कर रही होनी चाहिए।


  1. गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवार की छात्रा को प्रतिभा किरण योजना के पात्र माना जाएगा।


  1. यह योजना मुख्यतः मध्यप्रदेश की छात्राओं के लिए हैं इसलिए आवेदक लड़किया मध्यप्रदेश की निवासी होना जरूरी हैं।


प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया

प्रतिभा किरण योजना लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने के हेतु से बनाई गई हैं। इस योजना के साथ साथ पदवीधर शिक्षा यानी ग्रेजुएशन के समय मिलने वाली अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं का भी लाभ छात्राओं को दिया जाएगा। इन सभी छात्रवृत्ति योजना के आवेदन के लिए उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश की और से एक पोर्टल शुरू किया गया हैं। इस पोर्टल से कैसे प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन किया जाता हैं यह जान लेते हैं।


  1. सबसे पहले उच्च शिक्षा विभाग के scholarshipportal.mp.nic.in पोर्टल को ओपन करें।


  1. https://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx यह स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल की लिंक हैं जिसकी मदत से आप डायरेक्ट साइट पर पहुंच सकते हैं।


  1. यह पोर्टल ओपन करने के बाद आपको ऑनलाइन स्कीम ऑन द पोर्टल का ऑप्शन दिखेगा जहां स्कीम फॉर हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की प्रतिभा किरण योजना दिखाई देगी। उस लिंक पर क्लिक करें।


  1. नेक्स्ट पेज ओपन होगा जहां कुछ जरूरी जानकारी और ‘Existing’ और ‘New’ का ऑप्शन दिखेगा। (पुराना/नया)


  1. अगर आप पहली बार प्रतिभा किरण योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको एप्लीकेंट आईडी बनानी पड़ेगी जिसके लिए आपको New ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। इस प्रोसेस के समय आपके पास समग्र आईडी होना जरूरी हैं। समग्र पोर्टल पर जाके अपना समग्र आईडी बना ले और साथी ही ई - केवाईसी भी कर लें।


  1. ‘New’ ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको समग्र आईडी और कैप्चा कोड डालके वेरिफाई करना हैं। इसके बाद की प्रोसेस पूरी करने के बाद आपको एप्लीकेंट आईडी दि जाएगी।


  1. जो छात्राएं पहले से ही स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्टर हैं और जिनके पास एप्लीकेंट आईडी या यूजर आईडी हैं उन्हें नई आईडी नहीं बनानी पड़ेगी।


  1. एप्लीकेंट आईडी जिनके पास हैं उनको Existing ऑप्शन पर क्लिक करके आपको एप्लीकेंट आईडी,जन्म तारीख और कैप्चा कोड डालके सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।


  1. आपकी प्रोफाइल ओपन होगी। इस प्रोफाइल में शुरू वर्ष का प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना आवेदन फॉर्म भरने का ऑप्शन दिया रहेगा उस पर क्लिक करें।


  1. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरके फॉर्म के सबमिट करें। इस आवेदन फॉर्म की प्रिंट निकले अपने कॉलेज के शिक्षकों के पास सबमिट करें। 


  1. प्रतिभा किरण योजना आवेदन फॉर्म शिक्षकों द्वारा अप्रूव करने के बाद इस योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी छात्रा के बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।


इस प्रकार प्रतिभा किरण योजना की ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया पूरी की जा सकती हैं।


प्रतिभा किरण योजना में लगनेवाले दस्तावेज

प्रतिभा किरण योजना के लिए आवेदन करने हेतु कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी जिसकी सूची आगे दी गई हैं।


  1. समग्र आईडी (यूजर/ एप्लीकेंट आईडी ना हो तो) 

  2. 12 वीं पास मार्कशीट 

  3. उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिए कॉलेज का बोनाफाइड

  4. जाती प्रमाणपत्र

  5. निवासी प्रमाण पत्र

  6. जन्म प्रमाण 

  7. आधार कार्ड 

  8. आय प्रमाणपत्र

  9. पासपोर्ट साइज फोटो / लाइव फोटो 

  10. अन्य आवश्यक दस्तावेज


निष्कर्ष

मध्यप्रदेश में शुरू की गई प्रतिभा किरण योजना साल 2009 से अभी तक चलाई जा रही हैं। यह एक प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हैं जो मध्यप्रदेश की छात्राओं को पदवीधर शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। शहरी विभाग में रहने वाले गरीब लड़कियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिले और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के हेतु से यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पदवीधर शिक्षा के लिए कॉलेज में प्रवेश करने के बाद हर साल 5000 रूपये छात्रवृत्ति के तौर पर लड़कियों को दी जाएगी। यह योजना सिर्फ महिला छात्राओं के लिए हैं। तो जल्दी ही अपना नाम प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के तहत दर्ज करें और इस योजना के लिए जरूर आवेदन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ