पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024 - राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना

परिचय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024: इस योजना की शुरुवात साल 2022 में उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है, जो मुख्य तौर पर राज्य कर्मचारी, रिटायर्ड वर्कर्स, मेडिकल की छुट्टियों पर, आश्रितों और पेंशन मिलने वाले सभी कर्मचारी वर्ग के लिए हैं। इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना का मुख्य उद्देश्य इन सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त में इलाज मुहैय्या कराना है। यह योजना केंद्र सरकार की ‘जन आरोग्य योजना’ से जुड़ी हुई है, इसलिये जिन भी कर्मचारियों का नाम जन आरोग्य योजना की सूची में दर्ज है वह सभी लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हम आगे विस्तार से जानेंगे इसलिए अंत तक जरूर पढ़ें। 


pandit deendayal upadhyay rajya karmchari cashless chikitsa yojana
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना

Pandit Deendayal Upadhyay Rajya Karmchari Cashless Chikitsa Yojana overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम





पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024 - राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना

योजना का नाम (English)





Pandit Deendayal Upadhyay Yojana 2024 - Rajya Karmachari Cashless Chikitsa Yojana

योजना की शुरुवात

साल 2022 (7 जनवरी)

विभाग


उत्तरप्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निर्देषालय

उद्देश्य




सरकारी वर्ग के कर्मचारियों और उनके परिवार का मुफ्त में इलाज करवाना।

लाभार्थी



उत्तरप्रदेश के कार्यरत या रिटायर्ड राज्य सरकारी कर्मचारी।

मुख्य लाभ




राज्य के किसी भी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में फ्री में इलाज की सुविधा।

पात्रता






सरकारी पदों पर कार्यरत, रिटायर्ड या पेंशन शुरू हैं ऐसे कर्मचारी और मेडिकल लीव पर हैं ऐसे कर्मचारी।

आयु


निर्धारित आयु सीमा नहीं दी गई हैं। 

आवेदन प्रक्रिया



इस योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई हैं।

आवश्यक दस्तावेज


आधार कार्ड, नौकरी का प्रमाण, फोटो आदि।

आवेदन की समय सीमा

शुरू है।


संपर्क जानकारी


180018004444 इस नंबर पर संपर्क करें। 


पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024 क्या है?

उत्तरप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का मुफ्त में इलाज हो इस उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024 यानी राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की गई हैं। इस योजना की शुरआत लगभग दो साल पहले यानी 7 जनवरी साल 2022 को हुई थी। यह योजना 2018 में शुरू की गई सेंट्रल स्कीम आयुष्मान भारत योजना जैसे ही कैशलेश स्कीम हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024 के अंतर्गत उत्तरप्रदेश राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी, रिटायर्ड, पेंशन मिलने वाले कर्मचारियों और उनपर निर्भर रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों का मुफ्त में इलाज करवाया जायेगा। जो भी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल आयुष्मान भारत यानी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े हैं उन सभी हॉस्पिटल्स में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना का लाभ दिया जाएगा।


इस राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत सरकारी हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए हो रहे अस्पताल के खर्चे पर कोई भी लिमिट नहीं लगाई गई हैं। सरकारी हॉस्पिटल में इस स्कीम के तहत कैशलेश तरीके से इलाज के पैसे दिए जायेंगे। जिसकी वजह से कोई भी सरकारी कर्मचारी अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना उपलब्ध होने के कारण आप 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज इस योजना के तहत करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ कर्मचारी ही नही बल्कि उसके परिवार के सदस्यों को भी दिया जाएगा।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना से मिलने वाले सभी लाभ

देश में चलाई जाने वाले सभी स्वास्थ से जुड़ी योजना का लाभ हर गरीब परिवारों को हो रहा हैं। अपने बीमारियों का इलाज वह कर पा रहे हैं। लोगों में अपने स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं के लिए लगने वाले खर्चे पर थोड़ी राहत मिल रही हैं। भारत सरकार सरकारी कर्मचारियों को अन्य सुविधाओं के साथ मुफ्त में इलाज करवाने ने की भी सुविधा प्रोवाइड करती आ रही हैं। यह सुविधाएं उत्तरप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी मिले इस लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर एक कैशलेस योजना शुरू की गई। अन्य योजनाओं की तरह ही इस योजना के तहत क्या क्या लाभ कर्मचारियों को दिए जायेंगे यह जान लेते हैं। 


  1. सब से पहली और महत्त्वपूर्ण बात यह हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024 के तहत कैशलेश तरीके से मुफ्त में इलाज की सुविधा दी गई हैं। 


  1. इस योजना तहत सिर्फ सरकारी हॉस्पिटल में ही नही बल्कि प्राइवेट हॉस्पिटल में भी इलाज करवाने की सुविधा दी गई हैं।


  1. प्राइवेट हॉस्पिटल में हर साल 5 लाख रुपयों तक का कैशलेश उपचार किया जा सकता हैं। 


  1. उत्तरप्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज के पैसों की कोई लिमिट नहीं दी गई हैं।


  1. किसी भी कर्मचारी को उसे परिवार के व्यक्ति के इलाज के लिए कोई भी पैसे भरने की जरूरत नहीं हैं। इस की सुविधा इस योजना के तहत की जायेगी।


  1. इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार को राज्य का स्वास्थ कार्ड दिया जाएगा।


  1. कैशलेस सुविधा की वजह से किसी भी प्रकार की असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के लिए पात्र और अपात्र के मापदंड

आगे दिए गए पात्रता मापदंड के आधार पर ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना का लाभ दिया जाएगा।


  1. पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024 के लिए उत्तरप्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी पात्र माने जाएंगे।


  1. सरकारी कर्मचारियों में जो कर्मचारी सेवा निवृत यानी रिटायर्ड हो गए हैं और जिनको पेंशन मिल रहा हैं वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं। 


  1. इस के अलावा राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत इन सभी सरकारी कर्मचारियों के परिवार भी लाभ उठा सकते हैं।


  1. सरकारी पदों पर नियुक्त सभी श्रेणी के कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र रहेंगे।


  1. सरकारी कर्मचारियों के मृत्यु के बाद जिन परिवार को सरकारी पेंशन मिल रहा हैं ऐसे परिवार भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के पात्र माने जाएंगे।


  1. यह योजना उत्तरप्रदेश तक सीमित हैं इसलिए कर्मचारियों को उत्तरप्रदेश का रहिवासी होना जरूरी हैं। अन्यताः उन्हे अपात्र माना जाएगा।


  1. अगर किसी कर्मचारी या उनके परिवार के पास उत्तर प्रदेश का स्वास्थ कार्ड नहीं हैं तो भी वे अपात्र माने जाएंगे।


  1. जिन सरकारी कर्मचारियों को किसी कारणवश पदों से निकल दिया गया हैं या फिर उन पर कोई कारवाई शुरू हैं ऐसी कर्मचारियों को इस योजना के लिए अपात्र माना जा सकता हैं। 


इस तरह इन पात्रता मापदंड पर उत्तरप्रदेश की पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना 2024 - राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना काम करती हैं।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में लगनेवाले दस्तावेज

दीन दयाल उपाध्याय योजना में Apply करने के लिए नीचे दिए हुए दस्तावेजो कि आवश्यकता है।


  1. आधार कार्ड (कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों का)

  2. राज्य सरकार द्वारा दिया गया स्वास्थ कार्ड (उत्तरप्रदेश)

  3. जन्म प्रमाण

  4. मोबाइल नंबर

  5. पास्टपोर्ट साइज फोटो (मरीज का)

  6. विकलांग सर्टिफिकेट (कर्मचारी या परिवार में से कोई विकलांग होने पर आवश्यक)

  7. ईमेल आईडी (उपलब्ध होगी तो)


दीन दयाल उपाध्याय योजना में आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया

दीन दयाल उपाध्याय योजना Apply करने के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करना पड़ेगा। इसकी प्रक्रिया आगे स्टेप बाय स्टेप दी गई हैं।


  1. उत्तरप्रदेश सरकार ने दीन दयाल उपाध्याय योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया हैं। https://sects.up.gov.in/ यह इस योजना के पोर्टल लिंक हैं।


  1. इस लिंक को ओपन करने पर आपको पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल दिखेगा।


  1. पोर्टल के होम पेज पर दिए गए राज्य स्वास्थ कार्ड के लिए आवेदन करें इस ऑप्शन पर क्लिक करें।


  1. स्वास्थ कार्ड के लिए अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालके गेट ओटीपी पर क्लिक करें। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट कर लें। 


  1. आपको एक फॉर्म दिया जाएगा उस फॉर्म को अचुकता से भरें और फॉर्म सेव कर लें। 


  1. जब आपके मोबाइल पर राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का फॉर्म सबमिट होने का मैसेज आएगा तब आपको आपके परिवार के सदस्य जो आप पर निर्भर हैं उनके नाम पूछे जाएंगे।


  1. आपको आपका एप्लीकेशन रिव्यू करने को कहा जाएगा। रिव्यू के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म में भरी सभी जानकारी सही हैं या नहीं यह चेक कर लें।


  1. फॉर्म में जानकारी सही नहीं हैं तो edit application पर क्लिक करें और अगर अगर आपने भरी जानकारी सही हैं तो yes करके आगे की प्रोसेस करें।


  1. आपके परिवार में आश्रितों हैं की नहीं यह पूछा जाएगा अगर आप के परिवार में डिपेंडेंट सदस्य हैं तो उनका नाम दर्ज करें और अगर परिवार में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं हैं तो no ऑप्शन को चुनें।


  1. आश्रितों के डिटेल्स दर्ज करने पर सेव एंड नेक्स्ट करें और फोटो, आधार कार्ड जैसी अन्य डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स लगाके एप्लीकेशन को सबमिट कर दे।


  1. अपना एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करवा ले। यह फॉर्म आपके राज्य के DDO या फिर CTO के पास भेजा जाएगा। जांच के बाद इस डिपार्मेंट से आपको अप्रूवल दिया जाएगा।


  1. पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के पोर्टल पर दिए गए बार में अप्रूव एप्लीकेशन को एडिट करने का भी पर्याय दिया हैं।


इस प्रकार ऑनलाइन पोर्टल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना 2024 का फॉर्म भरा जा सकता हैं।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना Status Check करने की प्रक्रिया

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए जो पोर्टल उपलब्ध कराया हैं उसी पोर्टल से आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।


  1. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के इस https://sects.up.gov.in/ पोर्टल को ओपन करें।


  1. होम पेज पर आपको साइड बार दिखाई देगा उस बार पर क्लिक करें। उस बार में आपको चेक एप्लीकेशन स्टेट्स का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर के आगे बढ़े।


  1. अब आपको एप्लीकेशन किए गए व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना पड़ेगा और कैप्चा कोड डालके serch ऑप्शन पर क्लिक करें।


  1. इसके बाद आपको अपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए किया गया एप्लीकेशन का शुरू स्टेटस दिखाई देगा।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना हॉस्पिटल लिस्ट

उत्तरप्रदेश में जिन सरकारी और निजी हॉस्पिटल्स में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की सुविधा और लाभ दिए जा रहे हैं उन सभी हॉस्पिटल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना लागू की गई हैं। अगर आपको इस योजना से जुड़े आपके शहर या जिले के हॉस्पिटल्स की जानकारी हासिल करना हो तो योजना के पोर्टल पर इन अस्पतालों की सूची दी गई हैं।


  1. आपकी जानकारी के लिए बता दे की पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के पोर्टल पर आपको ‘Hospital’ का पर्याय दिखेगा। इस सूची में सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पताल भी शामिल रहेंगे।


  1. इस पर्याय पर जाने पर आपको तीसरे नंबर पर Hospital list का पर्याय दिखेगा उसपर क्लिक करें।


  1. नेक्स्ट पेज पर आपको किस जिले के अस्पताल की लिस्ट चाहिए उस जिले को चुनना हैं। उसके बाद आपको जिस डिपार्मेंट में इलाज करना हैं उस डिपार्टमेंट को सिलेक्ट करें।


  1. आपको सरकारी अस्पतालों की लिस्ट चाहिए हैं या प्राइवेट हॉस्पिटल की वह चुन के फाइंड हॉस्पिटल पर क्लिक करें।


  1. इसके बाद अगर उस जिले में आपके समस्या से जुड़े हॉस्पिटल्स हैं जहा इस योजना का लाभ दिया जाएगा उन अस्पतालों की लिस्ट आपको दिखाई जाएगी।


इस यूपी सरकार कैशलेस अस्पताल सूची pdf डाउनलोड भी की जा सकती हैं। इसके लिए लिस्ट के नीचे दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।


निष्कर्ष

सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार को किसी भी प्रकार के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं पर इलाज कराने के लिए मुफ्त में कैशलेश वित्तीय सहायता पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत की जा रही हैं। सरकारी पदों पर कार्यरत ही नहीं बल्कि रिटायर्ड और पेंशन धारी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में भी इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों उपचार के लिए  में किसी भी प्रकार की लिमिट नहीं रही गई हैं और प्राइवेट में 5 लाख तक मुफ्त इलाज मंजूर किया गया हैं। 


अपने और अपने परिवार के स्वास्थ को महत्व देते हुए जल्द ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना के तहत पंजीकरण कर आवेदन जरूर करें और अपना और अपने परिवार का मुफ्त में इलाज करवाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ