Ladli Lakshmi Yojana 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार से मिलेंगे लाडली लक्ष्मियो को 1 लाख 43 हजार रुपए

परिचय

लड़कियों के जन्म के प्रति आज भी कुछ विभागों में नकारात्मकता दिखती हैं। महिलाओं का सम्मान के साथ जन्म, विकास, शिक्षा,व्यवसाय,शासन द्वारा निर्धारित योग्य आयु में विवाह और स्त्री सशक्तिकरण जैसी विचारधाराओं को हकीकत में लाना और महिलाओं से जुड़ी सभी क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं के सम्मान में एक योजना शुरू की गई हैं जिसका नाम Ladli lakshmi yojana रखा गया हैं। दरहसल यह लाडली लक्ष्मी योजना साल 2007 में 1 अप्रैल को ही शुरू की गई थी। 


ladli lakshmi yojana
लाडली लक्ष्मी योजना

ladli lakshmi yojana के तहत रजिस्टर बालिकाओं के परिवार को बच्ची के जन्म पर 1,43,000 रुपयों का मानधन मिल रहा हैं। यह राशि बालिकाओं को 6 वीं कक्षा से 12 वीं और उसके ऊपर की की उच्च शिक्षा के दौरान छात्रवृत्ति के तौर पर दी जा रही हैं। मध्यप्रदेश की लड़कियों को उनके 21 साल पूरे होने पर और सरकार ने लगाई आयु सीमा के उपरांत लड़कियों को विवाह करने के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक मदत इस लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत की जाएगी। इस योजना के तहत पंजीकरण के बाद कुल 1 लाख 43 हजार रुपयों का आश्वासन प्रमाण पत्र लड़कियों के नाम पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तैयार किया जाएगा।


ladli lakshmi yojana का लाभ विशेष रूप से किसे मिलने वाले हैं और कौन से परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलने वाली हैं। आगे हम आपको कई सवालों के जवाब इस पोस्ट के माध्यम से देंगे जैसे कि ladli lakshmi yojana क्या हैं, लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ क्या मिलेंगे, लाडली लक्ष्मी योजना की पात्रता क्या हैं, लाड़ली लक्ष्मी योजना के नियम क्या हैं, लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट कैसे देखे। 

Ladli Lakshmi Yojana Overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम



मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना ( ladli lakshmi yojana)

योजना का नाम (English)

Ladli Lakshmi Yojana

योजना की शुरुवात


1 अप्रैल साल 2007 (राज्य)

विभाग


महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश राज्य

उद्देश्य







लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहन देना, लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ के लिए आर्थिक सहायता 

प्रदान करना, जनसंख्या वृद्धि को कम करना।

लाभार्थी






गरीब परिवार में जन्मी छात्र लड़कियां ( अनुसूचित जाती, जनजाति,पिछड़े वर्ग और सामान्य) मध्यप्रदेश के मूल निवासी।

मुख्य लाभ






लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ के लिए 1,43,000 रूपये की आर्थिक सहायता (यह सहायता अलग अलग चरणों में दी जाएगी)।

पात्रता



1 जनवरी 2006 या फिर उसके बाद जन्मी लड़कियां। 

आयु


जन्म से 21 साल तक मर्यादित।

आवेदन प्रक्रिया



ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता हैं। 

आवश्यक दस्तावेज




बच्ची का समग्र आईडी , परिवार नियोजन पत्र, परिवार आईडी, फोटो आदि।

आवेदन की समय सीमा

अभी तक जारी नही की गई है।

संपर्क जानकारी



महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालयों में संपर्क करें। 


लाडली लक्ष्मी योजना क्या है?

Mukhyamantri Ladli lakshmi yojana मुख्यत: छात्र लड़कियों के लिए बनाई गई हैं। प्रदेश में लड़कियों को शैक्षणिक और स्वास्थ स्थर पर अच्छी सुविधाएं मिलें और सभी वर्ग की लड़कियों को शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य बनाने का समान अधिकार मिले इसलिए इस योजना की शुरुआत साल 2007 में की गई। लाडली लक्ष्मी योजना का बस इतना ही हेतु नहीं रहा हैं बल्कि मध्यप्रदेश में लिंग अनुपात यानि 1000 पुरुषों के पीछे कितनी महिलाएं हैं इसके आकड़ों में सुधार करना,परिवार नियोजन के लिए लोगों को जागरूक करते हुए जनसंख्या वृद्धि दर को कम करना और महिलाओं के जन्म को प्रोत्साहन देना भी हैं। Ladli lakshmi yojana राज्य स्तरीय योजना हैं जिसे मध्यप्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के व्दारा चलाया जा रहा हैं और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को इस योजना कामकाज सौपा गया हैं। 


Ladli lakshmi yojana उन महिला छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही जो अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग जैसे परिवारों से हैं। इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को स्कूल और कॉलेज में शिक्षा के लिए छात्रवृति के तौर पर 1,43,000 रुपयों की वित्तीय सहायता सरकार प्रदान कर रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना रूलर यानि ग्रामीण और अर्बन यानि शहरी क्षेत्रों की लड़कियों के लिए चलाई जा रही हैं। इस योजना के द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता विशिष्ट कक्षाओं में और 21 साल पूरे होने पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। अभी तक इस योजना के अंतर्गत 11.6 लाख से भी ज्यादा लड़कियों को छात्रवृति उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पोस्ट को पड़ने पर आपको सारी जानकारी मिलेगी। 


लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ

Ladli lakshmi yojana विशिष्ट उद्देश्यों के साथ बनाई गई हैं,जिसका लाभ लेने के लिए लड़कियों को स्कूलों में दाखिल करना जरूरी हैं। इस योजना के लाभ 6 वीं कक्षा से मिलना शुरू होंगे। लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाले लाभ क्या-क्या हैं और कब और किस प्रकार यह लाभ लड़कियों को मिलने वाले हैं यह जान लेते हैं :


  1. Ladli lakshmi yojana के अंतर्गत कुल 1 लाख 43 हजार रुपये दिए जाएंगे। 


  1. एक ही परिवार में एक / दो लड़कियों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। 


  1. अनाथ और बेसहारा या गोद ली गई लड़कियों को भी लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा।


  1. इस योजना के अंतर्गत स्कूलों में दाखिला लेने के बाद 6 वीं कक्षा में 2000 रुपये की छात्रवृति दी जाएगी। 


वैसे ही इस योजना से बाकी कक्षाओं में मिलने वाली छात्रवृति का वर्गीकरण कुछ इसप्रकार है - 


कक्षा

प्रवेश

योजना के तहत छात्रवृत्ति

9 वीं

अनिवार्य

4000 रुपए

11 वीं

अनिवार्य

6000 रुपए

12 वीं

अनिवार्य

6000 रुपए

उच्च शिक्षा (2 किश्तों में)

अनिवार्य

25000 रुपए

21 वर्ष (अविवाहित)

-

1 लाख रुपए


नोट - 12 वीं के बाद लाभार्थी लड़कियों को कम से कम 2 साल के पदविधर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना अनिवार्य हैं। पाठ्यक्रम के पहिले और आखरी वर्ष में 25000 रुपये की छात्रवृति 2 किस्तों में दी जाएगी। 21 साल पूरे होने पर और अविवाहित होने पर ही लड़कियों को ladli lakshmi yojana से मिलने वाली आखरी 1,00,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 

 

लाडली लक्ष्मी योजना की पात्रता

ज्यादा तर योजनाएं सामान्य और गरीब परिवार के लोगों के विकास के लिए बनाई जाती हैं। गरीब परिवार के लोगों का सभी क्षेत्रों सर्वांगीण विकास हो यह इन योजनाओं का उद्देश्य रहता हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और गरीब परिवारों को मिल सके इसलिए सभी योजनाओं के पात्रता मापदंडो या शर्तों में समानता दिखती हैं वैसे ही मध्यप्रदेश में शुरू की गई Ladli lakshmi yojana की पात्रताओं में भी उन शर्तों का समावेश है। लाड़ली  लक्ष्मी  योजना  की पात्रता और शर्ते क्या हैं? यह आगे पढ़ें। 

लाड़ली लक्ष्मी योजना के नियम / पात्रता -


  1. Ladali lakshmi yojana के आवेदन के लिए बच्ची का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद का होना चाहिए। इसके साथ ही बच्ची के जन्म का रेजिस्ट्रैशन रहना आवश्यक हैं। यह रेजिस्ट्रैशन बच्ची जिस अस्पताल में जन्मी उस अस्पताल, आंगनवाड़ी या ग्रामपंचायत में कर सकते हैं। 


  1. लाभार्थी बच्ची के माता पिता मध्यप्रदेश के मूल निवासी हो यह सबसे महत्त्वपूर्ण शर्त हैं।


  1. अनाथ और दत्तक लि गई लड़कियों को भी लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा।


  1. लाभार्थी का परिवार अनुसूचित जाती, जनजाति, पिछड़े वर्ग का होने पर उन परिवारों को इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा। इन गरीब परिवारों की लड़कियों को पहली प्राथमिकता दि जाएगी। 


  1. दो से अधिक संतानों वाले परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। 


  1. इस योजना के लिए 2 बच्चों के बाद माता पिता को परिवार नियोजन करना अनिवार्य हैं अन्यतः वे परिवार इस योजना के लिए अपात्र रहेंगे।


  1. अगर महिलाओं को प्रसूति के दौरान एक साथ 2 जुड़वा लड़कियां होती हैं तो वे दोनों लड़कीयां इस योजना के लिया पात्र मानी जाएँगी। वैसे ही अगर 3 जुड़वा लड़कियां होती हैं तो तीनों लड़कियां इस योजना के लिए पात्र हैं। 


  1. Ladli lakshmi yojana के अंतर्गत लाभ लेने के लिए बच्ची की जन्म के तुरंत बाद ही इस योजना के लिए आवेदन करना जरूरी हैं। 


  1. जिस गरीब परिवार में दो बच्चे हैं और उनके माता या पिता में से किसी की मृत्यु हो गई ऐसे परिवार की लड़कियों का जन्म से लेके 5 साल के बीच इस योजना के लिए रेजिस्ट्रैशन किया जा सकता हैं वे इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।  


  1. जिस बच्ची का जन्म 1 अप्रैल 2008 या उस के बाद का हैं और वे पहली संतान हैं तो उस बच्ची को लाभ देने के लिए परिवार नियोजन प्रमाण की आवश्यकता नहीं हैं। 


  1. परिवार में पहली लड़कि को Ladli lakshmi yojana का लाभ मिलने के बाद दूसरी संतान भी लड़की होती हैं तो उस लड़की को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। लेकिन उसके लिए माता पिता को परिवार नियोजन प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा। 


  1. अगर परिवार में पहला लड़का हैं और दूसरी बार लड़की का जन्म होता हैं ऐसे स्थिति में उन लड़कियों को Ladli lakshmi yojana का लाभ लेने के लिए परिवार नियोजन प्रमाण अनिवार्य रहेगा। 


  1. लाड़ली लक्ष्मी योजना में एक और शर्त यह हैं की पति या पत्नी की मृत्यु के बाद अगर पति या पत्नी दूसरी शादी करते हैं और उन्हे पहले से ही 2 बच्चे हैं तो दुसरी शादी से बच्ची का जन्म होने पर भी वे अपात्र मानी जाएगी। 


  1. इतना ही नहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कैदी महिला की जेल में हुई प्रसूति के दौरान अगर वे लड़की को जन्म देती हैं तो उन बच्चियों को इस योजना के लाभ मिलेंगे। 


  1. अगर कोई महिला दुष्कर्म की शिकार होती हैं और वे बच्ची को जन्म देती हैं तो उस बच्ची को  Ladli lakshmi yojana के लिए पात्र मानते हुए इस योजना के अंतर्गत 21 साल तक लाभ दिए जाएंगे। 


  1. Ladli lakshmi yojana के लिए जिन लड़कियों के लिए आवेदन किया गया हैं उनके माता पिता या परिवार का कोई अन्य सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए। 


लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

लाड़ली लक्ष्मी योजना का आवेदन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध हैं। 

ऑफलाइन ई-सेवा या लोक सेवा केंद्र में जाके लाड़ली लक्ष्मी योजना का फॉर्म भरा जा सकता हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के परिवार उनके नजदीकी आंगनवाड़ी में जाके आंगनवाड़ी सेविका या अन्य अधिकारी कार्यकर्ता के व्दारा आवेदन कर सकते हैं।


➡️ ऑनलाइन आवेदन करने हेतु मध्यप्रदेश सरकार ने ladlilaxmi.mp.gov.in यह वेबसाईट उपलब्ध कराई हैं। इस वेबसाईट पर इस योजना से जुड़ी सभी जानकारियाँ दी गई हैं। 


➡️ ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने से पहले बच्ची का समग्र आइडी और परिवार आइडी निकालना जरूरी है। उसके बाद भी ladli lakshmi yojana आवेदन फॉर्म भरा जा सकता हैं। इस आइडी को बनाने के लिए समग्र पोर्टल पर जाएँ। 


➡️ Ladli lakshmi yojana की वेबसाईट पर दिए गए बार में ‘आवेदन करें’ ऑप्शन दिया गया हैं अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर में पोर्टल को ओपन करते हैं तो होम पेज (मुखपृष्ठ) पर ही यह ऑप्शन दिया रहेगा। 


➡️ इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता और योजना के लिए लगने वाले आवश्यक डॉक्युमेंट्स की जानकारी दी रहेगी। उसके निचे ही स्व-घोषणा पत्र दिया रहेगा। 


➡️ घोषणा पत्र में तीन ऑप्शन दिए रहेंगे जिसमे आप आयकर दाता नहीं हैं और इस योजना से संबंधित संदेश एसएमएस के माध्यम से भेजने की अनुमति देते हैं और आप से संबंधित दी गई जानकारी सत्य हैं लिखा रहेगा। इन तीनों ऑप्शन को सिलेक्ट करें और आगे बढ़ें। 


➡️ नेक्स्ट पेज पर अब आपको बच्ची की समग्र आइडी और परिवार आइडी को दर्ज करना हैं और आपको पहली लड़की हैं या दूसरी या जुड़वा हैं यह सिलेक्ट करना पड़ेगा। 


➡️ इसके बाद समग्र से आपकी पूरी जानकारी प्राप्त कर ले और आगे बढ़ें।


लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र

मध्यप्रदेश में शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए लड़कियों का योजना का प्रमाण पत्र रहना जरूरी हैं। यह प्रमाण पत्र न होने के कारण आपके परिवार की लड़किया इस योजना से वंचित रह सकती हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण के दौरान यह प्रमाण पत्र आपको दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र को लाड़ली लक्ष्मी योजना को ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता हैं। इस प्रोसेस की स्टेप्स आगे दी गई हैं। 


➡️ सबसे पहले अपने नजदीकी सेवा केंद्र या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लाड़ली लक्ष्मी योजना का पंजीकरण कर ले। 


➡️ पंजीकरण के तुरंत बाद ही आपको प्रमाण पत्र मिल जाएगा यदि ऐसे नही हो पाता हैं तो आपको लाड़ली लक्ष्मी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।


➡️ इस वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको प्रोफाइल या लॉगिन करें जैसे अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। उसके नीचे ही प्रमाण पत्र का ऑप्शन दिखे जिस पर क्लिक करें ऐसी लिखा रहेगा उस पर क्लिक करें। 


➡️ क्लिक करने के बाद अपने बच्ची का पंजीकरण आईडी डालें। आप पंजीकरण आईडी की जगह समग्र आईडी भी दर्ज कर सकते हैं। अब कैप्चा कोड दर्ज करके देखें इस ऑप्शन पर क्लिक करें। 


➡️ अब आपको आपकी बच्ची का लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र डाउनलोड करना हैं। यह प्रमाण पत्र लड़की के 21 वर्ष पूरे होने तक काम आएगा। 


इस तरह अधिकारिक वेबसाइट की मदत से आसानी से लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकता हैं। 


लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट

अगर आपने अपनी बच्ची का मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण और आवेदन किया हैं और लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट देखना चाहते हैं तो आपको मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल पर जाना पड़ेगा। https://shikshaportal.mp.gov.in/Ladli/Public/View.aspx यह मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट की लिंक हैं। 


➡️ इस वेबसाइट पर लाड़ली लक्ष्मी ट्रैकिंग और प्रगति रिपोर्ट जैसे दो ऑप्शन दिखेंगे। इस में से लाड़ली लक्ष्मी ट्रैकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें। 


➡️ जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो अलग अलग पर्यायों की एक लंबी सूची आपको दिखेगी। इस सूची में से आपको शिक्षा पोर्टल पर सत्यापित लाड़ली लक्ष्मी की सूची इस पर्याय को चुनें। 


➡️ इसके बाद आप जिस मध्यप्रदेश के जिस जिले से आते ही वो जिला, प्रोजेक्ट और सैक्टर का चुनाव करें और नीचे गए कोड को बॉक्स में दर्ज करके शिक्षा पोर्टल पर सत्यापित लाड़ली लक्ष्मी की सूची देखें इस पर क्लिक करें।


इस प्रकार आप लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट देख सकते हैं। 


Ladli Laxmi Yojna in Different States (अन्य राज्यों में लक्ष्मी योजना)

लाड़ली लक्ष्मी योजना सिर्फ मध्यप्रदेश तक ही सीमित नहीं रही हैं। लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा को महत्त्व देते हुए अन्य सरकारों ने भी अपने अपने राज्य में इस योजना को लागू किया हैं। इन राज्यों में उत्तरप्रदेश, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और दिल्ली का समावेश हैं। इस सभी राज्यों में लाड़ली लक्ष्मी योजना कई वर्षों से चलाई जा रही हैं। राज्य सरकारें अपने अपने तरीके से लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ लड़कियों को दे रहे हैं। 


दिल्ली सरकार इस लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लड़कियों का अस्पताल में जन्म होने पर 11 हजार और घर पर प्रसूति होने पर 10 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता दे रही हैं। इसके अलावा 1 ली, 6 वीं , 9 वीं, 11 वीं और 12 वीं में कक्षा प्रवेश करने पर हर बार 5 हजार और पदवीधर शिक्षा के लिए 25 हजार रुपयों की मदत के अलावा लड़कियों के 21 साल पूरे होने पर 1 लाख रूपये की सहायता दे रही हैं। 


लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार 1 लाख 43 हजार रूपये, बिहार सरकार 1 लाख 18 हजार रूपये और उत्तरप्रदेश सरकार 2-2.5 लाख की आर्थिक सहायता लड़कियों को दे रही हैं। वैसे ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत गोवा सरकार लड़कियों की शादी के लिए 1 लाख रूपये, झारखंड सरकार 1 लाख 48 हजार और छत्तीसगढ सरकार 1 लाख रुपयों की सहायता प्रदान कर रही हैं।


निष्कर्ष

लाड़ली लक्ष्मी योजना लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देते हुए लोगों में जागरूकता और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए शुरू की गई हैं। इसके साथ ही लड़कियों को उच्च शिक्षा मिले और लड़कियों को बाल विवाह जैसी स्थितियों का सामना ना करना पड़े ऐसे कई उद्देश्यों के साथ इस योजना को मध्यप्रदेश में लागू किया गया हैं। यह योजना मध्यप्रदेश राज्य सरकार की और से साल 2007 से चलाई जा रही हैं। ऐसी योजना का लाभ लेते हुए अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा और बेहतर जीवन दें। महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए लड़कियों के जन्म का स्वागत करें। 


ladli lakshmi yojana के लिए आवेदन कैसे करना हैं, क्या लाभ मिलेंगे और इस योजना के क्या नियम और शर्ते हैं इसकी सारी जानकारी हमने इस पोस्ट में दी हैं। इस पोस्ट को पूरा पढ़ के जल्दी से अपनी लड़कियों का लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण कराएं।


अक्सर पूछे जानेवाले कुछ सवाल - जवाब

1) मुझे लाड़ली लक्ष्मी योजना सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?

लाड़ली लक्ष्मी योजना का सर्टिफिकेट इस योजना के तहत किए गए पंजीकरण प्रक्रिया के बाद ही मिल सकता हैं। पंचीकरण प्रोसेस होने के बाद 1 लाख 43 हजार का यह सर्टिफिकेट आपकी लड़की के नाम से जारी किया जाएगा जो 21 साल की उम्र तक एक्टिव रहेगा। लाडली लक्ष्मी योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाके प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालके देखें ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद आपको लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें।

2) लाडली लक्ष्मी योजना कब शुरू हुई?

लाड़ली लक्ष्मी योजना सब से पहले मध्यप्रदेश राज्य में शुरू की गई थी। इस योजना को सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा हैं। 1 अप्रैल 2007 को इस योजना का शुभारंभ किया 

गया। साल 2007 के बाद धीरे धीरे अन्य राज्यों ने भी इस योजना को अपनाया और अपने राज्यों में लागू किया। इस योजना के तहत अभी तक लाखो लड़कियों को योजना का लाभ दिया गया हैं। 

3) क्या लाडली लक्ष्मी योजना यूपी में भी है?

हां! मध्यप्रदेश राज्य की तरह अन्य कुछ राज्यों ने लाड़ली लक्ष्मी योजना को लागू किया हैं जिसमे यूपी यानी उत्तरप्रदेश का भी समावेश हैं। उत्तरप्रदेश सरकार लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहन देने हेतु से लड़कियों के जन्म के बाद 51000 रुपयों का बांड दे रही हैं। लड़कियां 21 साल की हो जाने तक यह राशि 2 लाख रूपये होगी। इसके अलावा लड़कियों की मां को भी 5100 रुपयों की मदत दी जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ