Udyogini yojana : उद्योगिनी योजना दे रही ही महिलाओं को उद्योग करने के लिए आर्थिक सहायता

उद्योगिनी योजना का परिचय

महिलाओं को व्यापार और सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार के आधार पर आर्थिक रूप से सक्षम करने और आत्मनिर्भर करने के लिए भारत के कर्नाटक राज्य ने उद्योगिनी योजना के तहत पहल शुरू की हैं। कर्नाटक राज्य में महिलाओं के सक्षक्तिकरण को महत्त्व देते हुए इस योजना को कर्नाटक सरकार द्वारा साल 2004-2005 को स्वीकार किया गया था। इस दौरान इस योजना में नए सुधार भी किए गए थे। उद्योगिनी योजना 2024 के तहत कर्नाटक की महिलाओं को उद्योग करने के लिए प्रेरित करना और व्यवसाय स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना इस योजना का उद्देश हैं। 


Udyogini yojana scheme
उद्योगिनी योजना कर्नाटक

उद्योगिनी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 30 हजार रुपयों की आर्थिक मदत और सब्सिडी के साथ 3 लाख तक का लोन सरकार द्वारा दिया जाएगा। जो महिलाएं व्यापार या सेवा सेक्टर में अपना खुदका बिजनेस शुरू करना चाहती हैं उनके लिए एक अच्छा अवसर सरकार दे रही हैं। इस योजना के जानकारी कर्नाटक की ज्यादा तर महिलाओं तक पहुंचे इस लिए हम हमारे इस पोस्ट के जरिए उद्योगिनी योजना क्या हैं? Udyogini yojana के लाभ क्या हैं?उद्योगिनी योजना फॉर्म और आवेदन प्रक्रिया के साथ महत्वपूर्ण तारीखें और अन्य जानकारी देने वाले हैं। 


Udyogini yojana overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम


उद्योगिनी योजना 2024

योजना का नाम (English)

Udyogini yojana 2024

योजना की शुरुवात

2024

विभाग


महिला विकास निगम कर्नाटक

उद्देश्य








व्यापार और सेवा सेक्टर के व्यवसाय/उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना। 

लाभार्थी




कर्नाटक की महिला उद्द्योजक या सामान्य महिलाएं

मुख्य लाभ





30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता देना और 3 लाख लोन उपलब्ध कराना। 

पात्रता





अनुसूचित जाति और जनजाति के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार की महिलाएं।

आयु

18 से 55 साल

आवेदन प्रक्रिया


ऑनलाइन और ऑफलाइन

आवश्यक दस्तावेज







ट्रेनिंग/ एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जाती प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि।

आवेदन की समय सीमा

आवेदन शुरू है


हेल्पलाइन नंबर




महिला विकास निगम कर्नाटक कार्यालय में संपर्क करें। 


उद्योगिनी योजना क्या है?

कर्नाटक की उद्योगिनी योजना एक इनोवेटिव स्कीम हैं जो महिलाओं के सशक्तिकरण और उद्योग को बढ़ावा देती हैं। Udyogini yojana को साल 1997- 98 में ही शुरू किया गया था। इस योजना में साल 2004- 5 में कुछ परिवर्तन किए गए और फिर कर्नाटक सरकार ने इस योजना को अपने राज्य में लागू किया था। व्यापार और सेवा सेक्टर के जरिए महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिले और महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस लिए कर्नाटक सरकार कार्यरत हैं। 


उद्योगिनी योजना के तहत सरकार महिलाओं को कर्नाटक राज्य महिला विकास निगम द्वारा बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों से सूक्ष्म उद्योगों के लिए लिए जाने वाले लोन पर सब्सिडी दे रही हैं। वित्तीय सस्थानों में वाणिज्यिक बैंक,क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) और जिला सहकारी बैंक का समावेश हैं। इन बैंक से उद्योगिनी योजना के लिए लोन वितरित किया जाएगा। अन्य निजी बैंकों या लोन वितरण कंपनियों के ब्याज दर आसमान छू रहे हैं ऐसे में उद्योगिनी योजना के तहत लिए गए लोन पर सिर्फ 6% ब्याज दर ही लिया जाएगा।


कर्नाटक में नए और यूनिक स्टार्टअप्स शुरू करने में महिलाओं की रुचि बढ़ रही हैं। भारत सरकार भी इस स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्सहन देते हुए आर्थिक सहायता भी दे रही हैं। कर्नाटक सरकार के साथ अब अन्य राज्य सरकारें भी स्व रोजगार और सूक्ष्म उद्योगों के लिए उद्योगिनी योजना जैसी योजनाएं अपने अपने राज्य में शुरू कर रहे हैं। व्यवसायों में महिलाओं की रुचि बहुत सालों से रही हैं लेकिन आर्थिक दुर्बलता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता न होने के कारण महिलाओं को इस क्षेत्र में कठिनायों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब उद्योगिनी योजना की मदत से महिलाओं को व्यवसाय/ सूक्ष्म उद्योग शुरू करने का मौका मिलेगा। 


उद्योगिनी योजना 2024

कर्नाटक की उद्योगिनी योजना 2024 के तहत महिलाओं को छोटे- छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए 30,000 रूपये की सहायता दी जा रही हैं। Udyogini yojana scheme 2024 के लिए मान्यता प्राप्त व्यवसायों में  जैम,जेली,अचार और पापड़ व्यवसाय, बुकबाइडिंग, नोटबुक, क्रेयॉन और चॉक निर्माण स्टार्ट अप, साड़ी, कढ़ाई /बुनाई व्यवसाय, कपड़ा छपाई आदि जैसे सूक्ष्म उद्योगों का समावेश हैं। 18 से 55 साल की सभी महिलाओं को व्यापार और सेवा क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। 


उद्योगिनी योजना के तहत स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट चैनल स्थापित किए गए जिसे महिलाएं एक्सेस कर सकती हैं। इससे पहले महिलाओं को निजी उधारकर्ताओं से लोन लेना पड़ता था और उधारकर्ताओं के मन चाहे ब्याज दर का भूगदान करना पड़ता था। उद्योगिनी योजना 2024 के अंतर्गत महिलाओं को सूक्ष्म उद्योगों शुरू करने के लिए 6% ब्याज पर लोन दिया जाएगा जिसे भुगतान करने के लिए 36 महीने का समय दिया जाएगा। अगर किसी कारण लोन का भुगतान करने में समस्या आ रही हैं तो 6 महीने का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। 

  

उद्योगिनी योजना के लाभ

उद्योगिनी योजना महिलाओं के हित के लिए काम करती हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कई लाभ दिए जा रहें हैं। इन लाभों में आगे दिए गए लाभों का समावेश हैं। 


  1. महिलाओं को उद्योग शुरू करने के लिए गलने वाले  शुरुआती खर्च में सहायता के तौर पर 30,000 रूपये सरकार देगी। 


  1. उद्योग के लिए तयार किए गए प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त सहायता लगती हैं तो सरकार सब्सिडी के साथ 2 से 3 लाख का बैंक लोन देगी। 


  1. इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए अतिरिक्त 50,000 रूपये और सेवा सेक्टर के लिए 2 लाख रूपये का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।


  1. लोन चुकाने के लिए 36 महीने और अतिरिक्त 6 महीने का कलावधि दिया जाएगा।


  1. Udyogini yojana के अंतर्गत लिए गए लोन पर किसी भी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। 


  1. महिला उद्योजकों ने इससे पहले अन्य जगह से लोन लिया हैं उन महिलाओं को भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने मंजूरी दी जाएगी। लोन की राशि का भुगतान नहीं किया गया होगा तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


  1. इसके अलावा शहर में रहने वाली गरीब परिवार या अनुसूचित जाति या जनजाति की महिलाओं को भी उद्योगिनी योजना 2024 का लाभ दिया जाएगा। 


  1. उद्योगिनी योजना की शर्तों में महिलाओं के उद्योग में सहभागी अन्य आवेदकों के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई हैं। 


  1. महिलाओं को उद्योगिनी योजना के तहत की गई आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही 15 दिन के अंदर लोन पास करने की सुविधा हैं। 


  1. उद्योगिनी योजना के तहत लोन लेने पर सिर्फ 6% ब्याज लिया जाएगा। कुछ स्थिति में ब्याज पर छूट भी दी जाएगी। 


  1. Udyogini yojana के अंतर्गत अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को प्राथमिकता दि जाएगी। इन जनजाति की महिलाओं के लिए यूनिट कॉस्ट 1 लाख से 3 लाख और सब्सिडी लोन अमाउंट का 50% हैं।


  1. इसके अलावा स्पेशल और जनरल कैटेगरी की महिलाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा यूनिट कॉस्ट 3 लाख और सब्सिडी 30% या 90,000 रूपये हैं। 


उद्योगिनी योजना के लिए कौन- कौन पात्र हैं? 

उद्योगिनी योजना 2024 के आवेदन के लिए दिए गए पात्रता मापदंड - 


  1. उद्योगिनी योजना के लिए सिर्फ कर्नाटक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। पुरुषों के लिए इस योजना के तहत आवेदन करने का प्रावधान नहीं हैं।


  1. महिला आवेदक कर्नाटक की स्थायी निवासी होनी चाहिए। कर्नाटक में रहने वाली अन्य राज्य की महिलाएं Udyogini yojana के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी। 


  1. अन्य राज्य की महिला का विवाह अगर कर्नाटक के स्थायी निवासी व्यक्ति से होता हैं, तो उस महिला को इस योजना के लिए पात्र माना जा सकता हैं।


  1. उद्योगिनी योजना 2024 के आवेदन के लिए महिला की आयु 18 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए।


  1. जनरल और विशेष कैटेगरी की महिलाओं की आया 1,50,000 रुपयों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।


  1. विधवा, विकलांग और आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर महिलाओं को उद्योगिनी योजना 2024 के लिए पहला प्रावधान दिया जाएगा।


  1. अगर महिला विधवा या विकलांग हैं तो उद्योगिनी योजना के आवदेन के लिए उन्हे साला आय की सीमा नहीं रखी गई हैं।  


  1. महिला आवेदक ने व्यावसायिक प्रशिक्षण या कौशल्य विकास प्रशिक्षण (KSWBC/अन्य विभाग द्वारा आयोजित) लिया होना चाहिए।


  1. महिला आवेदकों ने इससे पहले अगर किसी भी वित्तीय सस्थानों से लोन लिया हैं वे महिला पात्र नहीं मानी जाएंगी।


उद्योगिनी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Udyogini yojana में फॉर्म भरने के लिए नीचे दी हुई सूची के अनुसार दस्तावेजों को होना जरूरी है, अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नही होगा। 


  1. आवेदक महिला का नाम, पता और परिवार विवरण के प्रमाण के लिए राशन कार्ड / वोटिंग कार्ड


  1. जिस उद्योग के लिए लोन लिया जाने वाला हैं उस उद्योग के प्रशिक्षण का अनुभव सर्टिफिकेट


  1. आवेदक के द्वारा चुने गए उद्योग की सम्पूर्ण प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR)


  1. उद्योग के लिए लगने वाले उपकरणों, मशीनरी और कैपिटल एक्सपेंस के लिए कोटेशन (जरूरी)


  1. आवेदक महिला के लेटेस्ट निकले गए पासपोर्ट साइज तीन फोटो


  1. जाती प्रमाणपत्र (अनूसूचित जाती और जनजाति के लिए) और आय प्रमाणपत्र


उद्योगिनी योजना फॉर्म और आवेदन प्रक्रिया

उद्योगिनी योजना फॉर्म कैसे भर सकते हैं और इस योजना की ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या आगे क्रमश: दी गई हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इसप्रकार है - 


  1. उद्योगिनी योजना अप्लाई ऑनलाइन के लिए सब से पहले इस योजना के तहत लोन देने वाले बैंकों या वित्तीय संस्थानों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।


  1. इन वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लोन के लिए उद्योगिनी योजना फॉर्म भरें। यह फॉर्म CDPO के द्वारा जांचे जाने के बाद सिलेक्शन कमिटी के पास भेजे जाते हैं।


  1. इसके बाद सिलेक्शन कमिटी उद्योगिनी योजना फॉर्म को वेरिफाई करके लोन पास करने के लिए बैंकों में भेजती हैं।


  1. बैंक Udyogini Yojana Scheme application form के साथ जोड़े गए डॉक्यूमेंट्स और प्रोजेक्ट प्रपोजल को वेरिफाई करने के बाद ही लोन की प्रोसेस शुरू करेगी।


  1. आपके द्वारा दिए गए udyogini scheme online form और डॉक्यूमेंट्स सही पाएं गए तो सरकार के निगम के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के लिए बैंक एप्लीकेशन निगम को भेजेगी और फिर लोन जारी करेगी। 


  1. जब आपका उद्योगिनी योजना फॉर्म स्वीकार किया जाएगा तब यह लोन अमाउंट सीधा आवेदक के खाते में 15 दिन के अंदर जमा हो जाएगा। अगर आप उद्योग के लिए लगने वाले सामानों के डिस्ट्रीब्यूटर को डायरेक्ट पैसे भेजना चाहते हैं तो लोन का अमाउंट उनके अकाउंट में जमा किया जाएगा।


इस प्रकार Udyogini yojana scheme 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं। 

Udyogini yojana scheme की ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया कुछ इसप्रकार है - 


  1. उद्योगिनी योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपको आपके नजदीकी बैंक में जाना हैं जहां Udyogini yojana scheme के तहत लोन का वितरण किया जा रहा हैं। 


  1. बैंक में जाके योजना का फॉर्म भरने और डॉक्यूमेंट्स बैंक में जमा करने की प्रोसेस कर पूरी कर ले। 


  1. इसके बाद CDPO,सेक्शन कमिटी और बैंक से आपका एप्लीकेशन वेरिफाई होके अप्रूव किया जाएगा।


  1. लोन जारी करने से पहले निगम की ओर से बैंक सब्सिडी लेगी और उसके बाद के बाद Udyogini Yojana loan जारी किया जाएगा। लोन की राशि सीधा आपके बैंक में जमा होगी। 


निष्कर्ष

उद्योगिनी योजना महिलाओं को व्यवसाय क्षेत्र में आगे बढ़ने और प्रगती करने का अवसर प्रदान कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण से राज्यों के साथ देश के प्रगती में महिलाओं की भागेदारी बढ़ने के साथ ही महिलाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। Udyogini yojana वर्ष 1997- 98 के दौरान ही केंद्र सरकार ने शुरू की थी। 2004 के बाद यह उद्योगिनी योजना कर्नाटक राज्य तक ही सीमित हो गई। तब से लेके अभी तक इस स्कीम के जरिए महिलाओं को स्व रोजगार के लिए शुरू किए जाने वाले सूक्ष्म उद्योगों के लिए 30,000 रुपयों की आर्थिक मदत कर्नाटक सरकार द्वारा की जा रही हैं। इतना ही नहीं इस उद्द्योगिनी योजना के तहत कम से कम ब्याज दर पर 3 लाख तक का अतिरिक्त लोन भी महिलाओं को दिया जाएगा। लोन पर सब्सिडी और ब्याज दर पर विशेष छूट भी दी जाएगी तो आज ही Udyogini yojana scheme 2024 की लिए आवेदन करें और अपने घर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ