महाराष्ट्र सरकार ने शुरू किया है नारीशक्ती दूत ऐप - यहाँसे भर सकते है 'माझी लाडकी बहीण योजना' फॉर्म

परिचय

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के आवेदन के लिए  महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया हैं। जिसका नाम नारीशक्ति दूत ऐप ऐसा रखा गया हैं। यह नारी शक्ति ऐप गूगल प्ले स्टोर (google play store) पर उपलब्ध हैं। इस ऐप की मदत से अब कोई भी महाराष्ट्र की महिला घर से ही बिना किसी परेशानी के मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र के आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।

naarishakti doot app registration portal login
नारीशक्ति दूत ऍप से भरे लाडली बहना योजना महाराष्ट्र का फॉर्म


आपको बता दे महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2024 से मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिण योजना शुरू की हैं। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की महिलाओं को 1 जुलाई से हर महीने 1500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिण योजना के आवेदन के लिए सरकार ने पहले सिर्फ 15 दिन का समय दिया था। परंतु महिलाओं को दस्तावेज जमा करके 15 दिन के अंदर फॉर्म भरना मुश्किल हो रहा था। इसलिए इस योजना में कुछ बदलाव किए गए। वो बदलाव क्या क्या हैं? नारीशक्ति दूत एप क्या हैं और मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिण योजना का आवेदन इस नारीशक्ती ऐप से कैसे भरना हैं इसकी जानकारी हम आपको देने वाले। 


नारीशक्ति दूत ऐप क्या हैं 

महाराष्ट्र में शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिण योजना के आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना के आवेदन के लिए पहले 15 का समय दिया गया था जो अब 2 महीने बढ़ाया गया हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑफलाइन प्रक्रिया के साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए सरकार ने नारीशक्ति दूत ऐप शुरू किया हैं। जिसकी मदत से महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिण योजना का ऑनलाइन आवदेन फॉर्म भर सकेंगी। 


इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यह हैं की, महिलाओं के साथ  जल्दबाजी में दस्तावेज निकाल के देने में कोई धोकेबाजी ना हो। इसके अलावा तहसील कार्यालय और सेतु केंद्र में महिलाओं की भीड़ जमा न हो और महिलाओं को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिण योजना की आवेदन प्रक्रिया निशुल्क हैं आपको फॉर्म भरने के कोई चार्ज नहीं देने हैं। अगर सेतु केंद्र या अन्य सरकारी कार्यालयों में आप से आवेदन  के कोई चार्ज लेता हैं तो तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं। 


नारीशक्ति दूत एक मोबाइल एप्लीकेशन हैं। इस nari shakti app से आवेदन करने के लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं लगेंगे। इस ऐप की मदत से कोई भी सामान्य महिला आवेदन प्रोसेस कर सकती हैं। सामान्य महिलाओं को नारीशक्ति ऐप के लिए कोई भी विशेष login id की जरूरत नहीं हैं जैसे CSC login या अन्य लॉगिन। 


Nari shakti app download कैसे करे?

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा जारी किया गया नारीशक्ति दूत ऐप आपके मोबाइल एप्लीकेशन और डेक्सटॉप के लिए गूगल प्ले स्टोर (google play store)/ ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं। 


  1. इस ऐप को download करने के लिए गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर पर जाएं और सर्च बार में नारीशक्ति दूत ऐप नाम से सर्च करें। 


  1. पहले ही सुझाव में आपको महाराष्ट्र के चिन्ह के साथ नारी की प्रतिमा वाला ऐप दिखेगा उस ऐप को इंस्टॉल करना हैं। 


  1. इस तरह nari shakti app download हो जाएगा। या फिर हमने नारीशक्ती ऐप डाउनलोड की डायरेक्ट लिंक नीचे दी है, आप उसकी मदद से nari shakti app download कर सकते है। 


लिंक - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.saaviinfinet.narishakti_yojana_doot


नारीशक्ति दूत ऐप का उपयोग कैसे करें? 

नारीशक्ति ऍप का इस्तेमाल करने का तरीका कुछ इसप्रकार है - 


  1. Nari shakti app को अपने मोबाइल के प्ले स्टोर ऐप से डाउनलोड करें। ऐप ओपन करते वक्त 2 बार skip करें और Done ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐप ओपन करते ही आपको सबसे पहले login करना पड़ेगा। 


  1. अपना नंबर डालके Accept term and condition पर क्लिक करें और उसके बाद Login बटन पर क्लिक करें।


  1. आपके मोबाइल पर चार डिजिट वाला ओटीपी आयेगा यह ओटीपी डाल के verify OTP पर क्लिक करें। 


  1. आपको नारीशक्ती दूत ऐप से जुड़े नोटिफिकेशन चाहिए होंगे तो नोटिफिकेशन के लिए allow करें। 


  1. आपको पहले प्रोफाइल कंप्लीट करने को कहां जाएंगा। प्रोफाइल बनाने के लिए अपनी जानकारी भरने के लिए यहां क्लिक करें (आपली माहिती भरण्यासाठी येथे क्लिक करा)।


  1. आपके सामने प्रोफाइल फॉर्म आएगा जिसमे आपको आपका नाम, ईमेल आईडी, तहसील, जिला, और आपका नारीशक्ति प्रकार सिलेक्ट करना हैं। (नारीशक्ति प्रकार  - सामान्य महिला/ बचत गट अध्यक्ष/ ग्रामसेवक / बचत गट सचिव / सेतु/ गृहिणी / आंगनबाड़ी सेविका या मदतनीस / CRP/ वार्ड अधिकारी / बचत गट सदस्य)


  1. सब जानकारी दर्ज करने के बाद अपडेट करें इस ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका naari shakti doot app का प्रोफाइल बन जाएगा। और आपके सामने नारीशक्ति का पहला पेज ओपन होगा। 


  1. इस narishakti ऐप के होम पेज पर आपको नारीशक्ति दूत, महिलाओं के लिए योजनाएं, एप्लीकेशनस और प्रोफाइल के  ऑप्शन दिखेंगे। 


  1. योजना के पर्याय में महाराष्ट्र सरकार ने 2024- 25 के बजट के दौरान महिलाओं के लिए लॉन्च की सभी योजनाओं की  डिटेल्स दी गई हैं। इन योजनाओं का pdf ऐप पर उपलब्ध हैं। यह डिटेल्स आप तस्वीरों पर क्लिक करके भी देख सकते हैं। 


  1. nari shakti doot app में  योजनाओं की PDF और हमीपत्र यानी स्व घोषणा पत्र download का पर्याय भी दिया हैं। 


  1. ‘या पूर्वी केलेले अर्ज’ यानी इससे पहले किए गए आवेदन की जानकारी आपको इस सेक्शन में मिलेगी। हर एक सेक्शन पर क्लिक करके आप योजना से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 


  1. इस तहत से आप इस नारीशक्ति दूत ऐप को ओपन करके इसका उपयोग कर सकते हैं। 


नारीशक्ती ऐप के माध्यम से माझी लाडकी बहीण योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

माझी लाडकी बहीण योजना के लिए जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं उनके लिए नारीशक्ति दूत ऍप से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र का आवेदन फॉर्म कैसे भरें? इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी आगे दी गई हैं। 


➡️ सबसे पहले ऊपर दिए गए nari shakti app download कैसे करें और उसका उपयोग कैसे करें इस इंस्ट्रक्शन के अनुसार ऐप डाउनलोड करके ऐप को ओपन करें।


➡️ मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण अभियान के नारीशक्ति ऐप के पहले पेज पर ही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का ऑप्शन दिया रहेगा। उसपर क्लिक करें। 


➡️ उसके बाद मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना  का आवेदन फॉर्म ओपन होगा। इस फॉर्म में पहले आपको आगे दिए गए डिटेल्स भरने हैं। 


➡️ पर्सनल डिटेल्स -  महिला का पूरा नाम, पिता/पति का नाम, शादी से पहले का महिला का नाम, महिला की जन्म तिथि (तारीख - महीना - साल) आदि  जानकारी दर्ज करें।


➡️ पता और अन्य जानकारी - आवेदक का पूरा पता, आधार कार्ड के अनुसार जिले का चयन, तालुका और गांव/ शहर का नाम और ग्रामपंचायत/ नगर पंचायत/ जिला पंचायत का नाम, पिन कोड, मोबाईल नंबर और आधार कार्ड नंबर आदि की जानकारी दर्ज करें।


➡️ यह सब जानकारी लाडकी बहीण योजना फॉर्म में दर्ज करने के बाद आपने किसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लिया हैं या नहीं इस पर्याय को चुनें।


➡️ इसके बाद अपनी वैवाहिक स्थिति को चुनें ( अविवाहित, विवाहित, विधवा आदि)। इसके नीचे ही आपका किसी अन्य राज्य में जन्म हुआ हैं क्या ऐसा सवाल पूछा जाएगा।


➡️ महाराष्ट्र में जिन महिलाओं का जन्म हुआ हैं उन्हें नहीं ऑप्शन सिलेक्ट करना हैं और अगर आपका जन्म किसी अन्य राज्य में हुआ हैं तो हां ऑप्शन का चयन करें। 


➡️ बैंक डिटेल्स - बैंक का नाम, बैंक खाता धारक का नाम (महिला), बैंक खाता नंबर, IFSC CODE और आपका बैंक से आधार लिंक हैं की नही इसकी जानकारी दर्ज करें। 


➡️ इसके बाद आपको आगे दिए गए दस्तावेज अपलोड करने हैं। 


  1. आधार कार्ड (आवेदक महिला का)

  2. अधिवास प्रमाणपत्र / जन्म प्रमाणपत्र/ स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (इन में से कोई एक) 

  3. आय प्रमाणपत्र/ पिला या केशरी राशन कार्ड (कोई एक) 

  4. आवेदक का घोषणापत्र (नारीशक्ति ऐप में घोषणापत्र उपलब्ध कराया गया हैं।)

  5. बैंक पासबुक (पासबुक का पहला पेज)


➡️ आवेदक का जन्म अन्य किसी राज्य में हुआ हैं तो उन महिलाओं को उनके पति के भी दस्तावेज अपलोड करने पड़ेंगे।


➡️ लाडकी बहीण योजना फॉर्म में यह सब डिटेल्स भरने के बाद आपको लाइव फोटो निकाल के अपलोड करना हैं और Accept हमीपत्र डिस्क्लेमर को स्वीकार करना हैं। 


➡️ इसके बाद माहिती जतन करा इस ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ते ही माझी लाडकी बहीण योजना के आवेदन फॉर्म में आपके द्वारा भरी गई आपकी सभी जानकारी दिखाई जाएगी। 


➡️ आपको फॉर्म के डिटेल्स में बदलाव करने का मौका दिया जाएगा। अगर दर्ज की गई जानकारी में कुछ गलती हुई हैं तो फॉर्म में करेक्शन कर ले और अगर जानकारी पूरी तरह से सही से भरी गई हैं तो फॉर्म को सबमिट करें।


➡️ आपके मोबाइल में फिर से 4 डिजिट ओटीपी आएगा यह OTP दर्ज करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा। 


➡️ फॉर्म सबमिट होने की जानकारी आपको SMS के माध्यम से दी जाएगी। या फिर आपको नारीशक्ति दूत ऐप में दिए गए इससे पहले किए गए आवेदन (या पूर्वी केले गेले अर्ज ) इस ऑप्शन पर एप्लीकेशन डिटेल्स मिल जाएंगी।


नोट - नारीशक्ति दूत ऐप से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का फॉर्म भरते वक्त अपनी लोकेशन ऑन करना पड़ सकता हैं।


नारीशक्ती ऐप के लाभ 

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को और उनके स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण की पहल शुरू की गई हैं। इस नारी शक्ति योजना के तहत महाराष्ट्र की लाड़ली बहनों के लिए हर महीने 1500 रूपये दिए जाएंगे। हर महीने की 15 तारीख तक यह राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के आवेदन के लिए बनाए गए नारीशक्ति दूत ऐप की मदत से कोई भी महिला आसानी से आवेदन फार्म भर सकती हैं।


नारीशक्ति ऐप बेहद ही आसानी से और कम MB में डाऊनलोड कर सकते हैं। यह ऐप सिर्फ 10mb का हैं। narishakti ऐप का उपयोग करना भी बहुत ही आसान हैं। ऐप का और मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के आवेदन का फॉर्मेट सरल और आसान होने के कारण बिना किसी परेशानी के किसी भी सरकारी कार्यालयों में भरा जा सकता हैं। 


निष्कर्ष

नारी शक्ति को सक्षम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नई पहल शुरू की हैं। महिलाओं के लिए हर एक क्षेत्र में योजनाओं के अंतर्गत लाभ देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना इस पहल का उद्देश्य हैं। इस पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना से की गई हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाने वाली हैं। इस योजना का लाभ महाराष्ट्र की ज्यादातर जरूरतमंद महिलाएं ले सके और आवदेन की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके इसलिए लाडकी बहीण योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए नारीशक्ति दूत ऐप लॉन्च किया गया। इस ऐप से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र का फॉर्म घर बैठे ही भरा जा सकता हैं। 


आप भी यह nari shakti app download करके मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का आवेदन फॉर्म भरें और इस योजना का लाभ जरूर ले। नारीशक्ति दूत ऐप से आवदेन कैसे करना हैं इसकी जानकारी हमारे इस पोस्ट में दी गई हैं।


Nari shakti app से जुड़े अक्सर पूछे जानेवाले कुछ सवाल - जवाब

1) Nari Shakti Doot app डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या हैं?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र  के आवेदन फॉर्म 1 जुलाई 2024 से शुरू हो गए हैं। इस योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी अभी शुरू कर दी गई हैं। Nari Shakti Doot app इस योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए बनाया गया हैं। अपने मोबाइल में दिए गए गूगल प्ले स्टोर पर जाके नारीशक्ति दूत ऐप सर्च करें और ऐप को डाउनलोड करें।

2) Ladki bahini yojana online apply link maharashtra कहा से मिलेगी?

Ladki bahini yojana online apply link आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगी। इसकी अन्य कोई भी वेबसाइट या फिर ऍप नही है, सही ऍप केवल आपको गूगल स्टोर पर ही मिलेगा। हमने ऊपर आपको नारीशक्ति ऍप की डायरेक्ट लिंक दी है, वहाँसे आप ऍप को डाऊनलोड करके लाडकी बहीण योजना में आवेदन कर सकते है। 

3) माझी लाडकी बहीण योजना फॉर्म कहाँ से भरना है?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र की ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई हैं। आप लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र का फॉर्म  ग्रामपंचायत या अन्य सरकारी कार्यालयों में जाके भर सकते हैं। या फिर महाराष्ट्र सरकार ने लॉन्च किए नारीशक्ति दूत ऐप में दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया से भी फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा आप सेतु केंद्र में जाके भी माझी लाडकी बहीण योजना का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

4) क्या नारीशक्ती ऐप से महाराष्ट्र की अन्य योजनाओं में भी आवेदन किया जा सकता है?

नारीशक्ति दूत ऐप सिर्फ मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र के आवदेन के लिए बनाया गया हैं। इस नारीशक्ति ऐप से महाराष्ट्र की अन्य योजनाओं के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता हैं। परंतु इस ऐप में महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी दी गई हैं। नारीशक्ति ऐप में आपको किस योजना का फॉर्म कहा भरना हैं इसकी भी डिटेल्स दी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए नारीशक्ति दूत ऐप डाउनलोड करें।

5) नारीशक्ती ऐप को कंप्यूटर में डाउनलोड किया जा सकता है?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र के नारीशक्ति ऐप को मोबाइल और डेक्सटॉप यानी कंप्यूटर में भी डाउनलोड किया जा सकता हैं। कंप्यूटर के माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में यह ऐप उपलब्ध हो सकता हैं। मोबाइल एप्लीकेशन के लिए नारीशक्ति ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। 

6) क्या नारीशक्ती ऐप से कोई भी लाडली बहना योजना महाराष्ट्र फॉर्म भर सकता है?

हां, नारीशक्ति ऐप से कोई भी सामान्य महिलाएं लाडली बहाना योजना महाराष्ट्र का फॉर्म भर सकती हैं। इसके अलावा बचत गट की सदस्य, अध्यक्ष या सचिव, वार्ड अधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका, सेतु, ग्रामसेविका आदि महिलाएं naarishakti app से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र के नारीशक्ती ऐप को लॉगिन करके आवदेन भर सकती हैं।

7) मुझे Nari shakti doot link कहाँसे मिलेगी?

Nari shakti doot link आपको किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट्स पर मिल जायेगी। या फिर आपको इस ऐप के लिंक के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाना पड़ेगा। Nari shakti doot 

app download करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें। 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.saaviinfinet.narishakti_yojana_doot

8) Nari shakti doot app login कैसे करें?

पहले आपको Nari shakti doot app download करना पड़ेगा। ऐप ओपन करते ही 2 बार स्किप करके done ऑप्शन पर क्लिक करें। इस के बाद लॉगिन पेज आएगा उसमे अपना मोबाइल नंबर डाले और नीचे दिए गए terms and conditions accept बॉक्स पर क्लिक करके टर्म्स स्वीकार करें। फिर login पर क्लिक करें। इस तरह से आप Nari shakti doot app login कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ