मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र : वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे साल के 3 हजार रुपए और चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना क्या है

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र सरकार की एक हाल ही में शुरू की हुई योजना है, जिसे शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को यानी कि 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना देश मे पहले ही शुरू राष्ट्रीय वयोश्री योजना से प्रेरित है। 


mukhyamantri vayoshri yojana maharashtra
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र

Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024 की खास बात यह है कि इसमें बुजुर्गों को चिकित्सा उपकरण और उनके लिए आवश्यक अन्य उपकरण खरीदने के लिए ₹3000 दिए जाएंगे। वयोश्री योजना महाराष्ट्र से जुड़ी सारी जानकारी जानने के लिए हमारे पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहिए, इसमें हम आपको मुख्यमंत्री वयोश्री योजना लाभ, पात्रता, दस्तावेज (कागदपत्रे), Online form, pdf और अन्य जानकारी के बारेमें विस्तार से बताएंगे। 


Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024 overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम


मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र

योजना का नाम (English)



Mukhyamantri Vayoshri Yojana maharashtra

योजना की शुरुवात

5 फरवरी 2024

विभाग


सामाजिक न्याय विभाग, महाराष्ट्र

उद्देश्य




वृद्ध लोगो को पेंशन, स्वास्थ और चिकित्सा सेवाएं दिलाना

लाभार्थी


भारतीय वृद्ध नागरिक

मुख्य लाभ




पेंशन, स्वास्थ सेवा, समाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता

पात्रता




60 वर्ष और उससे अधिक, महाराष्ट्र नागरिक अनिवार्य

आयु

60 वर्ष से अधिक

आवेदन प्रक्रिया


ऑनलाइन और ऑफलाइन

आवश्यक दस्तावेज



आधार कार्ड, पात्रता प्रमाणपत्र आदि

आवेदन की समय सीमा

अभी तक जारी नही की गई हैं।

हेल्पलाइन नंबर


1800 233 3330


मुख्यमंत्री वयोश्री योजना से मिलने वाले लाभ

महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री वयोश्री योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग लोगो को सहायता करना है। सहायता के तौर पर बुजुर्गों को चिकित्सा जे जुड़े उपकरण दिए जाएंगे ताकि उनकी दिनचर्या में किसी भी प्रकार की कोई बाधा ना आ सके। चिकित्सा उपकरण क्या क्या मिलेगा इसकी सूची कुछ इसप्रकार है - 

  1. वॉकर - जिन्हें (बुजुर्ग) चलने में परेशानी होती है, पैरों में हमेशा दर्द रहता है, उन्हें सहारे के साथ चलने के लिए वॉकर (walker) दिया जाएगा। 


  1. छड़ी - जिन बुजुर्ग को चलने के लिए छड़ी का सहारा लेना पड़ता है उन्हें छड़ी (walking stick) दी जाएगी। 


  1. श्रवण यंत्र - 60 की उम्र के बाद कई लोगो को सुनने में परेशानी होती है, इसलिए ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यंत्र (hearing aid) दिया जाएगा।


  1. कुत्रिम दांत - कई लोगो के दाँत 60 साल के बाद गिर जाते है, जिस कारणवश उन्हें खाना चबाने में मुश्किल होती है, और इससे उनके स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए ऐसे बुजुर्गों को कुत्रिम दांत (Dentures) दिए जाएंगे। 


  1. व्हीलचेयर - जो वरिष्ठ नागरिक चलने में पूरी तरह से असमर्थ है उनके लिए व्हीलचेयर (wheelchair) दी जाएगी।


  1. चश्मा - जिनकी आँखे कमजोर है उन्हें पूरी जाँच के साथ चश्मे (Spectacles) दिए जाएंगे।


  1. चार पैरों वाली छड़ी - यह छड़ी (quad sticks) उन लोगो को दी जाती है, जिन्हें छड़ी का सहारा लेने और विश्राम करने हेतु उपयोग करना है।


  1. कुत्रिम अंग - दांतो की तरह अब बुजुर्ग अपने हाथ, पैर, कान, नाक, उंगली, आँखे आदि के कुत्रिम अंग (prosthetic) भी प्राप्त कर सकते है। 


  1. नेबुलाइजर - बुजुर्गों में साँस लेनी की समस्या सबसे ज्यादा होती है, इसलिए नेबुलाइजर (Nebulizer) की मदद से वह अपनी श्वशन प्रक्रिया को ठीक रख सकते है। इसलिए अब मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र के माध्यम से यह भी उपलब्ध किया जाता है। 


  1. कमर बेल्ट - कमर में दर्द सबसे बड़ी समस्या है जो वरिष्ठ नागरिकों में ज्यादा देखने को मिलती है। mukhyamantri vayoshri yojana 2024 के माध्यम से ऐसे नागरिकों को कमर बेल्ट (back support belt) भी दिया जाता है। 


मुख्यमंत्री वयोश्री योजना अर्ज करने पर यह सारे लाभ बुजुर्गों को दिया जाएगा। इन लाभों के अलावा स्वास्थ और आर्थिक लाभ भी इन्हें दिए जाते है। 


मुख्यमंत्री वयोश्री योजना की पात्रता

जेष्ठ नागरिकों को होनेवाली समस्याओं को दूर करने हेतु चिकित्सा उपकरण से माध्यम से Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024 को शुरू किया गया है। इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता मापदंड रखे गए है, यदि इन सभी मापदंडों में आवेदक यानी आप आते है, तो मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र Online form भरना शुरू कर सकते है। 


पात्रता मापदंड कुछ इसप्रकार है - 


  1. केवल 60 उससे ऊपर आयु के नागरिक आवेदन कर सकते है।


  1. नागरिक महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए। 


  1. आवेदक BPL परिवार से होना चाहिए, यानी कि न्यूनतम 1 लाख 50 हजार सालाना आय होनी चाहिए। 


  1. आवश्यक सभी दस्तावेजो की ओरिजिनल कॉपी होनी चाहिए। 


  1. व्यक्ति के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए। 


  1. ऐसे ही किसी मिलती जुलती योजना का लाभ व्यक्ति ने पहले ना लिया हो। 


यदि सभी पात्रताओं को यदि आप पूरा करते है तो ही आप मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन कर सकते है।  


मुख्यमंत्री वयोश्री योजना दस्तावेज

योजना के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए लगनेवाले दस्तावेजो को जमा करना सबसे जरूरी है। यदि एक भी दस्तावेज आप के पास नही है तो आपका आवेदन आगे नही बढ़ सकता, और संभवतः आपका आवेदन स्वीकार होने से पहले ही अस्वीकार की सूची में आ जाएगा। 


मुख्यमंत्री वयोश्री योजना दस्तावेज (मुख्यमंत्री वयोश्री योजना कागदपत्रे) भी आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी है। क्योंकि यह योजना खास वर्ग के लिए बनाए गए है, केवल और केवल जेष्ट नागरिकों के लिए, ऐसे में हर कोई इसमें आवेदन नही कर सकता। 


Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024 के लिए लगनेवाले दस्तावेजों की लिस्ट कुछ इसप्रकार है - 


  1. जेष्ठ नागरिकों का कोई भी एक पहचान पत्र, जिससे उनकी उम्र प्रमाणित हो। जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, या फिर स्कूल या कॉलेज का दाखिल आदि।


  1. मुख्यमंत्री वयोश्री योजना केवल BPL परिवारों के लिए है, इसलिए BPL कार्ड (पीले रंग का कार्ड) आवश्यक है।


  1. तहसीलदार द्वारा दिया गया ‘1 वर्ष का आय प्रमाणपत्र’ जिज़ इनकम सर्टिफिकेट भी कहते है। 


  1. राशन कार्ड


  1. बैंक खाता पासबुक जिसमें आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।


  1. सरकारी अस्पताल के डॉक्टर से लिया हुआ हेल्थ सर्टिफिकेट


  1. कुछ हाल ही में निकाली हुई फोटो कॉपी


यह कुछ जरूरी दस्तावेज है, जिसमें से यदि कोई दस्तावेज आपके पास नही है, तो उसके विकल्प में कोई अन्य दस्तावेज सबमिट करें, पर कोशिश करें कि सभी दस्तावेज ओरिजिनल हो, ना कि झेरोक्स।


मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र आवेदन प्रक्रिया

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में जब मुख्यमंत्री वयोश्री योजना की घोषणा। की गई, तब बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र के वरिष्ठ वर्ग को सहायता करना, उनकी जरूरतों को पूरा करना है। इसलिए राज्य के कुल 1.5 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ₹480 करोड़ का बजेट इसके लिए रखा है। इसमें लाभार्थी को चिकित्सा सुविधा, जरूरी चीजें और अन्य खर्चो के लिए साल के ₹3000 की आर्थिक सहायता यह सारी चीजें शामिल है। 


योजना के लाभ को प्राप्त करने की इच्छा आप सब जेष्ठ नागरिकों को जरूर होगी, पर अभी तक मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र की आवेदन की प्रक्रिया शुरू नही हुई है। हो सकता है कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो सकती है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने तक आप अपने सभी दस्तावेज जमा करके रखिए।


निष्कर्ष

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र 2024 का ऐलान हो चुका है, और आनेवाले कुछ समय मे मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र website भी शुरू हो जाएगी। योजना का उद्देश्य वृद्ध नागरिकों यानी कि 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को साल के 3000₹ और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। चिकित्सा सहायता में चश्मे, व्हीलचेयर, वॉकर, कुत्रिम दांत, कमर पट्टा आदि लाभ दिए जाते हैं। बेहद कम दस्तावेजो में Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024 में आवेदन कर इसके लाभ पाएँ जा सकते है। 


यदि आप भी महाराष्ट्र के जेष्ठ नागरिकों की सूची में आते है, तो अपने दस्तावेजो को तैयार कर ले, क्योंकि जल्द ही मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के online form शुरू हो सकते है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ