मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र 2024 : मिलेगा मुफ्त में तीर्थ दर्शन करने का मौका

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र परिचय

महाराष्ट्र सरकार ने अपने योजनाओं की लिस्ट को जारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में घोषित की गई मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना ने पूरे महाराष्ट्र की महिलाओं का दिल जीत लिया। इसी के ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने और एक नई योजना का ऐलान किया है, जिसका नाम है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र 2024। 

mukhyamantri teerth darshan yojana maharashtra
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है, तो बता दे कि महाराष्ट्र में और पूरे देशभर में ऐसे कई हिन्दू और अन्य धर्म तीर्थस्थल है, जिन्हें देखने का हर किसी भाविक का मन होता है, हर कोई चाहता है कि वह अपने पूरे जीवन काल मे एक बार तो भी इन तीर्थ स्थानों को दर्शन ले सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 महाराष्ट्र की शुरुआत की गई है। 


60 वर्ष और उससे ऊपर के जितने भी महाराष्ट्र के नागरिक है उन सबको देश के अलग अलग तीर्थ दर्शन करने का मौका मिलेगा, वो भी मुफ्त में। 


तो चलिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ कैसे लेना है, और इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया क्या है, इसके बारेमें आगे विस्तार से जानते है। 


Maharashtra Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र

योजना का नाम (English)



Maharashtra Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana

योजना की शुरुवात


हाल ही में ऐलान किया है

विभाग

IRCTC

उद्देश्य


वृद्ध नागरिकों को तीर्थ क्षेत्रों का दर्शन

लाभार्थी



58 वर्ष से ऊपर की महिलाएं और 60 वर्ष से ऊपर के पुरुष

मुख्य लाभ



तीर्थ क्षेत्रों का फ्री में दर्शन, रहना, खाना, पीना बिल्कुल फ्री

पात्रता


केवल महाराष्ट्र के वृद्ध नागरिक

आयु


60 वर्ष और उससे ज्यादा

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

आवश्यक दस्तावेज


आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज

आवेदन की समय सीमा

अभी तक जारी नही की है

संपर्क जानकारी

अधिकारिक वेबसाइट

यात्रा का स्वरूप

ट्रैन के माध्यम से


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 महाराष्ट्र क्या है?

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुवात महाराष्ट्र सरकार ने हाल फिलहाल में ही कि है। इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष या फिर उससे अधिक वर्ष के पुरुष और महिलाओं को मुफ्त में देश के 66 से अधिक तीर्थस्थान घूमने का मौका मिलेगा। यह तीर्थ दर्शन पूरी तरह से मुफ्त होगा, और पूरी सिक्योरिटी के साथ दर्शन का जिम्मा उठाया जाएगा। 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 में 139 तीर्थ क्षेत्रो में चारधाम यात्रा, अमरनाथ यात्रा और वैष्णोदेवी जैसे मुख्य तीर्थक्षेत्रों का समावेश होगा। यह यात्रा इंडियन रेल्वे केटरिंग अँड टुरिझम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा नियोजित किया जाएगा, जिसमें यात्रा में सभी लोगो के रहने, खाने, पीने और सफर का इंतेजाम किया जाएगा और यात्रा के लिए सही से गाइड भी किया जाएगा। इसमें लगभग प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। और एकबार में केवल 25 लोगो को यात्रा और भेजा जाएगा। 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 maharashtra का लाभ मिलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके बारेमे सारी जानकारी नीचे विस्तार से बताई है। 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 maharashtra पात्रता

योजना की शुरुवात खासतौर पर वृद्ध गरीब लोगों के लिए बनाई गई है ताकि वृद्धावस्था में ज्यादातर लोगों की यही इच्छा होती है कि वो अपने जीवनकाल में एकबार तो भी अपने भगवान के दर्शन कर सके। इसलिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की पात्रता भी बेहद सामान्य सी रखी गई है ताकि जो असली भागीदार है वो इसका लाभ उठा सके। 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पात्रता कुछ इसप्रकार है - 


  1. यह योजना खास तौर पर महाराष्ट्र की जनता के लिए है तो आवेदन यानी यात्रा पर जानेवाला व्यक्ति महाराष्ट्र का स्थायी रूप से नागरिक होने अनिवार्य है।


  1. पुरुष यात्री की उम्र कम से कम 60 या उससे अधिक होनी चाहिए।


  1. महिला यात्री की उम्र कम से कम 58 या उससे अधिक होनी चाहिए। 


  1. महिला या पुरुष दोनों में से कोई भी पूर्व सरकारी कर्मचारी नही होना चाहिए। 


  1. आवेदक टैक्स भरने वाला यानी कि आयकर दाता नही होना चाहिए।


  1. गरीब, BPL या किसान जेष्ट नागरिकों को सबसे पहले प्राधान्य दिया जाएगा। 


  1. एक समूह में 25 लोगो को ही लिया जाएगा, यदि समूह में सदस्यों की संख्या हो जाती है तो अगले समूह के पंजीकरण होने तक आवेदक को इन्तेजार करना होगा।


  1. एक ही परिवार से पति पत्नी जो कि 58 से 60 या उससे अधिक आयु के है, वह भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पात्र माने जाएंगे। 


  1. किसी प्रकार की जानलेवा बीमारी से लड़ रहा व्यक्ति पात्र नही माना जायेगा। 


  1. परिवार की सालाना आय 2 लाख 50 हजार से कम होनी चाहिए। 


  1. 61% विकलांग व्यक्ति पात्र नही होंगे


इस पात्रता को पूरा करने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की यात्रा में प्रवेश ले सकता है। 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 महाराष्ट्र दस्तावेज

पात्रता के बारेमे तो जान लिया है, अब नजर डालते है दस्तावेजों पर। वृद्ध लोगो को इतने लंबे यात्रा पर लेकर जाना बेहद रिस्की काम होता है पर इस जोखिम को सरकार अपने ऊपर ले रही है, इसलिए कुछ दस्तावेजों का होना तो जरूरी है, इसलिये दस्तावेजो की लिस्ट को पढ़कर वह सारे दस्तावेज जमा कर जिससे आपका आवेदन स्वीकार हो जाएगा। 

दस्तावेजों की लिस्ट कुछ इसप्रकार है -


  1. आधार कार्ड - आपके पते की जानकारी के लिए

  2. कलर फ़ोटो - पास बनाने के लिए 

  3. दो मोबाइल नंबर - आपका और आपके परिवार के किसी एक सदस्य का

  4. निवास प्रमाणपत्र

  5. वोटर कार्ड

  6. इनकम सर्टिफिकेट

  7. राशन कार्ड

  8. व्यक्ति का बैंक खाता पासबुक


बस यह कुछ साधारण से दस्तावेज आपको देने होंगे। इसके बाद आप आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते है। 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र आवेदन की प्रक्रिया

तीर्थ दर्शन जाने की इच्छा को पूरी करने की यह पहल सबसे पहले मध्यप्रदेश ने शुरू की थी, जिसके लिए एक खास पोर्टल भी बनाया गया है। इसी पार्श्वभूमि पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र की भी नीति बनाई गई है। योजना का ऐलान हाल ही में किया गया है, अभी आनेवाले कुछ ही दिनों में तीर्थ दर्शन पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से आप तीर्थ दर्शन पोर्टल Online Registration करके यात्रा में अपनी जगह बना सकते है। 


चलिए जानते है कि कैसे तीर्थ दर्शन पोर्टल की शुरुवात होनेपर तीर्थ दर्शन पोर्टल Online Registration शुरू किया जाएगा, उसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया क्या होगी। 


  1. सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।


  1. इस पोर्टल को तीर्थ दर्शन पोर्टल भी कहते है, इसपर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।


  1. रजिस्ट्रेशन के लिए आपका आधार नंबर, मोबाइल नंबर लगेगा।


  1. रजिस्ट्रेशन करके आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल का लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।


  1. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाने में बाद, आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें आपको अपनी कुछ साधारण सी जानकारी देनी होगी।


  1. सारी जानकारी भरने के बाद कुछ 4 - 5 दस्तावेजों को आवेदन में अपलोड करना होगा, जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। 


कुछ इसप्रकार बेहद आसान तरीके से कुछ मिनटों में ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लिस्ट 2024 जारी की जाएगी, हर एक लिस्ट में 25 लोग होंगे, इस लिस्ट में यदि आपका नाम आता है तो आपको यात्रा की सारी जानकारी फ़ोन कॉल के द्वारा बता दी जाएगी।


बता दे कि आवेदन करने के बाद भी यदि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लिस्ट 2024 महाराष्ट्र में आपका नाम नही आता है, तो चिंता ना करें, अगली लिस्ट में आपका नाम आ सकता है। बस आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार हो जाना चाहिए, और यदि आपके सारे दस्तावेज सही है और आप उम्र की पात्रता को पास करते है तो आपका नाम लिस्ट में आने के चान्सेस ज्यादा है। 


मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लिस्ट 2024 महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में तीर्थ यात्रा योजना का ऐलान करने के बाद कई बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा करने की इच्छा अब पूरी होने वाली है। यह यात्रा पूरी तरह से ट्रेन से की जाएगी और यात्रा के दौरान खाना, स्वच्छ पानी, और रहने की सुविधा दी जाएगी। ज्यादा तर समय ट्रैन में ही सारी सुविधाएं मिलेंगी और तीर्थ स्थलों पर भी भाविकों के रुकने, खाने पीने आदि का बंदोबस्त किया जाएगा। इस पूरे सफर में यात्रिओ को गाइड करने के लिए एक खास गाइड की टीम नियुक्त की जाएगी, जो यात्रा को सुलभ बनाने में मदद करेगा। 


देशभर में कुशल 139 तीर्थ स्थलो के दर्शन इस मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें 66 तीर्थ स्थल महाराष्ट्र के होंगे और अन्य अलग अलग राज्यो के। यात्रा किस जगह से किस जगह तक जाएगी, कहापर कितने समय तक रुक जाएगा, यह सबकुछ पहले ही तय किया गया है, इसलिए यात्रियों को किसी भी बात की चिंता करने की आवश्यकता नही है। 


मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लिस्ट में कुल 139 स्थलों का समावेश है, जो कि कुछ इसप्रकार है - 

महाराष्ट्र तीर्थ यात्रा स्थल लिस्ट (कुल 66 + 73)

 

तीर्थ स्थल महाराष्ट्र (कुल 66)

तीर्थ स्थल पूरे देशभर में (कुल 73)

शिरडी

वाराणसी (काशी)

आलंदी

हरिद्वार

महालक्ष्मी मंदिर

प्रयागराज (इलाहाबाद)

पंढरपुर

ऋषिकेश

तुलजा भवानी मंदिर

बद्रीनाथ

नाशिक

केदारनाथ

गणपतिपुले

गंगोत्री

हरिहरेश्वर

यमुनोत्री

शनि शिंगणापुर

अयोध्या

त्रयम्बकेश्वर

मथुरा

भीमाशंकर मंदिर

वृंदावन

गृष्नेश्वर ज्योतिर्लिंग

द्वारका

अंजरले गणपति मंदिर

सौराष्ट्र

यमाई देवी मंदिर

पुरी

कोपेश्वर मंदिर

रामेश्वरम

सांगली गणपति मंदिर

तिरुपति

कुम्भोज बाहुबली

श्रीरंगम

ज्योतिबा मंदिर

कांचीपुरम

औंढा नागनाथ मंदिर

महाबलीपुरम

वैजनाथ मंदिर

कन्याकुमारी

जेजुरी

श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर)

सप्तशृंगी देवी मंदिर

अमरनाथ

अक्कलकोट स्वामी समर्थ महाराज मंदिर

वैष्णो देवी

भूलेश्वर मंदिर

त्र्यंबकेश्वर

रांजनगाव महागणपति

उज्जैन (महाकालेश्वर)

मोरेश्वर मंदिर

ओंकारेश्वर

वाई

महेश्वर

वेलनेश्वर मंदिर

श्रीशैलम

हेडवी गणेश मंदिर

कुरुक्षेत्र

मारलेश्वर मंदिर

कालाअंब

गजानन महाराज मंदिर

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब

मुधगलेश्वर मंदिर

अखंडपुर साहिब

रेणुका माता मंदिर

पाटलिपुत्र (पटना)

सिद्धिविनायक मंदिर

बोधगया

हाजी अली दरगाह

राजगीर

हुजूर साहिब नांदेड़

श्रवणबेलगोला

योगेश्वरी मंदिर

पावापुरी

कैलाश मंदिर

गिरनार

अष्टविनायक

पलिताणा

विग्नहर गणपति

सारनाथ

गिरिजात्मज मंदिर

कुशीनगर

चिंतामणि गणपति

राजगीर

बल्लारेश्वर गणपति

वैशाली

वरदविनायक गणपति

सांची

हरिश्चंद्रगढ़

अमरावती

सज्जनगढ़

नागार्जुनकोंडा

दगडूशेठ हलवाई गणपति

कांचीपुरम

परशुराम मंदिर

तंजावुर

पन्हालागढ़

मीनाक्षी मंदिर (मदुरै)

रायगढ़

त्रिची

सिंधुदुर्ग किल्ला

रामेश्वरम

कालेश्वर

स्वर्ण मंदिर (अमृतसर)

शिवनेरी

निजामुद्दीन औलिया दरगाह (दिल्ली)

कल्लोल तीर्थ

अजमेर शरीफ (अजमेर)

राज राजेश्वर मंदिर

जामा मस्जिद (दिल्ली)

स्वयम्भू गणपति

फतेहपुर सीकरी

भद्रामारुति

अल्लाहंदर दरगाह (इलाहाबाद)

अंजनेरी मंदिर

सोमनाथ (गुजरात)

चक्रेश्वर मंदिर

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)

भगवान परशुराम मंदिर

राजारानी मंदिर (भुवनेश्वर, ओडिशा)

सागरेश्वर मंदिर

कामाख्या देवी मंदिर (असम)

कलुबाई

श्री जगन्नाथ मंदिर (पुरी, ओडिशा)

वालकेश्वर मंदिर

मुंढेश्वरी मंदिर (बिहार)

रामटेक मंदिर

श्री कालहस्ती (आंध्र प्रदेश)

टेकड़ी गणेश मंदिर

कैलाश मानसरोवर (तिब्बत में)

अमृतेश्वर मंदिर

गोल्डन टेम्पल (वल्लभ विध्यानगर, गुजरात)


तीर्थ दर्शन पोर्टल के बारेमें जरूरी जानकारी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र पोर्टल के बारेमें यदि बात करें तो यह एक तीर्थ यात्रा के लिए खासतौर पर बनाया गया पोर्टल यानी कि वेबसाइट है। इसपर यात्रा के लिए चुने गए तीर्थ स्थलों की सूची और आदि जानकारी दी हुई होती है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से जो भी प्रक्रिया होती है जैसे कि आवेदन करना, यात्रा के दौरान स्वास्थ सेवा, खाने पीने की व्यवस्था और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सारी सुविधाएं इस तीर्थ पोर्टल के माध्यम से लागू की जा सकती है। 


हाल ही में महाराष्ट्र में भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए इस पोर्टल का निर्माण किया जानेवाला है। इसमें महाराष्ट्र के सभी जेष्ठ नागरिक इसमें घर बैठे अपने पसंदीदा तीर्थ क्षेत्र जाने के लिए आवेदन कर सकते है और इस यात्रा का हिस्सा बन सकते है। यह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 पूरी तरह से मुफ्त है, और देश के कुल 139 जगहों की इसमें सूची दी गयी है। 


हर एक जगह के लिए ट्रैन से यात्रा के आयोजन किया जाएगा और जिस व्यक्ति को भी इस यात्रा का हिस्सा बनना है उसे केवल तीर्थ दर्शन पोर्टल Online Registration करनी है और अपने तीर्थ स्थल को चुनकर आवेदन करना है। पोर्टल पर कुछ दिनों बाद एक लिस्ट जारी होगी जिसमें हर तीर्थ क्षेत्र यानी 136 जगहों के लिए 25 लोगो की एक समूह बनाया जाएगा, इस समूह में यदि आपके चुने गए तीर्थ स्थल में आपका नाम होगा तो आपको यात्रा पर भेजा जाएगा, वो भी फ्री में। 


निष्कर्ष

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र की शुरुवात खासतौर पर वृद्ध यानी कि 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगो के लिए की गई है। योजना का उद्देश्य वृद्ध लोग जो कि गरीब परिवार से और BPL परिवार से आते है, उन्हें अपने जीवनकाल में देवदर्शन करने का मौका नही मिल पाता हैं क्योंकि दूर दूर सफर करने का समय उन्हें अपने जीवन काल मे मिल ही नही पाता। दूसरे राज्यों में जाने का खर्चा भी ऐसे गरीब परिवार के लोग नही उठा पाते है, इसलिए उनकी तीर्थ दर्शन की यह इच्छा अधूरी ही रह जाती है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से उन लोगो का यह सपना पूरा करने का निर्णय लिया है।


देश के 136 तीर्थ स्थलों पर जिसमें महाराष्ट्र के कुल 66 तीर्थ स्थलों पर जैसे कि शिरडी, पंढरपुर, तुलजापुर जैसे धार्मिक स्थलों पर मुफ्त में ले जाया जाएगा। इसमें सभी वृद्ध लोगो के लिए ट्रेन द्वारा सफर का इंतजाम किया जाएगा, जिसमें उनके खाने पीने, रहने और स्वास्थ का खास ध्यान रखा जाएगा और तीर्थ स्थलों के ठीकसे दर्शन करने हेतु एक गाइड भी दिया जाएगा जो हर वक़्त इनकी मदद करेंगे। 


तो यदि आप भी महाराष्ट्र से है और चाहते है कि आप, या आपके परिवार के जेष्ट व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाएं और तीर्थ दर्शन के लिए जाए तो जल्द से जल्द मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र 2024 की आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र से जुड़े कुछ अक्सर पूछे जानेवाले सवाल - जवाब (FAQ)

1. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र क्या है?

महाराष्ट्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यानी कि 60 साल से ऊपर आयु के लोगो के लिए एक योजना की शुरुवात की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र है। इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को देश के 136 तीर्थ स्थलों में मुफ्त में यात्रा करने का मौका मिलेगा। 

2. इस मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र के लिए कौन पात्र है?

यह योजना खासकर सिर्फ 58 साल की महिलाएं और 60 साल या उससे ऊपर के पुरुष वर्गों के लिए बनाई गई है। केवल महाराष्ट्र के निवासी वरिष्ठ नागरिक और जो गरीब परिवार से ताल्लुकात रखते है वही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र के पात्र है। 

3. यात्रा के लिए कौन-कौन से धार्मिक स्थल शामिल हैं?

महाराष्ट्र में 66 से ज्यादा ऐसे तीर्थक्षेत्र है जहाँपर हर साल भाविकों की भीड़ होती है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र में यह 66 तीर्थक्षेत्र और देश के 73 अन्य मुख्य तीर्थस्थान जैसे कि अमरनाथ, केदारनाथ, तिरुपति, वैष्णोदेवी जैसे कुछ 136 क्षेत्रों का समावेश है। 

4. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र के तहत किस प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं?

योजना में लाभ मिलने वाले नागरिक को यात्रा के दौरान रहने की, खाने की, स्वास्थ की और गाइड की सुविधा दी जाती है। यह सफर ट्रैन से किया जाएगा इसलिए ट्रैन में जितनी भी सुविधाएं अन्य लोगो को दी जाती है वह सभी सुविधाएं इन्हें दी जाएगी।

5. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 maharashtra के लिए आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र में अभी केवल योजना को ऐलान किया गया है, आनेवाले महीने में इसके लिए खास तीर्थ पोर्टल की शुरुआत की जा सकती है जिसके माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 महाराष्ट्र में आवेदन किया जा सकेगा।

6. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र में तीर्थ यात्रा का स्वरूप कैसा होगा?

आमतौर पर यह यात्रा IRCTC द्वारा नियोजित की जाएगी जिसमें चुने गए हर 25 लोगो को ट्रेन के माध्यम से ही तीर्थ स्थलों तक पहुचाया जाएगा और वहाँपर 2 से 3 दिन रुकने का, खाने का बंदोबस्त सरकार द्वारा ही किया जाएगा। कुल मिलाकर 6 - 7 दिनों की यह यात्रा होगी और एक व्यक्ति केवल एक तीर्थ स्थल के लिए आवेदन कर सकता है। 

7. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र से संबंधित जानकारी के लिए कहां संपर्क करें?

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महाराष्ट्र की अधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल शुरू करने के पश्चात एक टोल फ्री नंबर शुरू किया जाएगा, जिसपर कॉल करके आपकी समस्या के बारेमें उनसे पूछकर उसका निवारण पा सकते है। 

8. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ट्रेन कब जा रही है 2024

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 महाराष्ट्र की ट्रेन अब अगले महीने या अगले 45 दिनों बाद शुरू हो सकती है। इसके लिए किसी खास ट्रैन की शुरुवात नही की गई है बल्कि IRCTC के द्वारा पहले से ही चल रही ट्रेनों में इन लोगो के लिए फ्री में आरक्षित सीट और आदि सुविधाओं का इंतेजाम किया जाएगा। 

9. क्या मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्य किसी राज्यो में भी शुरू की गई है?

हा! मध्यप्रदेश और अन्य कई राज्यों में यह योजना पहले से शुरू है और लोग इसका लाभ उठा रहे है। महाराष्ट्र में यह इस साल 2024 में शुरू की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ