मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र : मिलेंगे 3 गैस सिलिंडर फ्री

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र परिचय

महिलाओं को स्वच्छ इंधन उपलब्ध करना के हेतु से महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की हैं। पारंपरिक चूल्हे से निकलने वाले धुए से महिलाओं के स्वास्थ से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। पारंपरिक चूल्हे की जगह LPG गैस सिलेंडर एक सुरक्षित और स्वच्छ इंधन हैं जिसका पर्यावरण पर भी कोई परिणाम नहीं होता। इसलिए 28 जून 2024 को महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत गैस कनेक्शन का महत्व समझाते हुए और सिलेंडर खरेदी के लिए आर्थिक सहायता करते हुए गरीब परिवारों को साल में 3 गैस सिलेंडर फ्री देने की घोषणा की हैं। महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, रोजगार, शिक्षा, कौशल्य विकास जैसे क्षेत्रों में सक्षम बनाने के साथ ही उन्हे घरेलू सुविधाएं प्रदान करने काम महाराष्ट्र सरकार कर रही हैं। 


mukhyamantri annapurna yojana maharashtra
अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र


मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र के  के अंतर्गत 52 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ दिया जाने वाला हैं। इस योजना आवेदन फॉर्म जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। महाराष्ट्र की सभी महिला इस योजना के आवेदन कर सकती हैं। इस पोस्ट के जरिए हम मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या होगी, आवेदन फॉर्म कैसे भरना हैं, अन्नपूर्णा योजना के पात्रता मापदंड क्या हैं और इस योजना के तहत महिलाओं को क्या-क्या लाभ मिलने वाले हैं इसके बारें जानकारी महाराष्ट्र की महिलाओं तक पहुचाना चाहते हैं। 


मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र overview 


विशेषता

विवरण

योजना का नाम



मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024

योजना की शुरुवात

28 जून 2024 (घोषणा)  

विभाग

महिला एवं बाल विकास विभाग महाराष्ट्र

उद्देश्य

महिलाओं को स्वच्छ इंधन की सुविधा देना जिसमें साल में 3 सिलिंडर फ्री में भरकर मिलेंगे 

लाभार्थी

महाराष्ट्र की गरीब महिलाएं एवम परिवार

मुख्य लाभ

साल में 3 LPG गैस सिलेंडर फ्री मिलेंगे। राशन फ्री /कम दाम में मिलेगा। 

पात्रता

5 सदस्यों वाले परिवार 

आयु

21 वर्ष से ऊपर (योजना के अंतिम आदेश के अनुसार बदलाव हो सकते हैं।)

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन / ऑफलाइन

आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र 

आवेदन की समय सीमा

जारी नहीं की गई हैं। 

संपर्क जानकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग या एलपीजी गैस डिस्ट्रिब्युटर से संपर्क करें। 


योजना की विशेषताएं और उद्देश्य

महाराष्ट्र में अभी भी कई क्षेत्रों 60% से ज्यादा लोग लकड़िया जलाके चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। महिलाओं की परेशानियाँ से दूर करने के लिए महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री LPG गैस कनेक्शन गरीब परिवारों को उपलब्ध कराए गए थे। परंतु कुछ क्षेत्रों में लोगों को इस योजना लाभ नहीं मिल पाया हैं। कुछ गरीब परिवार ऐसे भी जो गैस कनेक्शन होते हुए भी उन्हे चूल्हे का इस्तेमाल करना पड़ता हैं। वे आर्थिक परिस्थिति के कारण सिलेंडर रिफिल नहीं कर पाते। इस समस्या को महाराष्ट्र सरकार ने गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र के 2024-25 का बजट में एक नई योजना को शामिल किया गया जिसका नाम मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना रखा गया हैं। 


मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के जो 5 सदस्यों वाले गरीब परिवार हैं उनको साल के 3 LPG गैस सिलेंडर फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा गरिब परिवारों के स्वास्थ के पोषण के लिए लगने वाले खाद्य सामान कम दाम में उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना की वजह से सिलेंडर रिफिल करने के लिए लगने वाले खर्चे से गरीब परिवारों को थोड़ी राहत मिल सकती हैं। राशन और अनाज कम दाम में वितरित किया जाने पर बच्चों के साथ अन्य परिवार के पोषण की भी समस्या का निवारण होगा। महाराष्ट्र की महिलाएं एवं उनके परिवार के स्वास्थ को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना 2024 का उद्देश्य हैं। 


मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र से जुड़े लाभ

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 के अंतर्गत गरीब परिवार के लोगों को और महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में सुविधाएं दी जाने वाली हैं। यह सुविधाएं और लाभ क्या हैं इनके बारें में संक्षिप्त में जान लेते हैं। 


  1. मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं का निवारण करते हुए स्वच्छ इंधन उपलब्ध कराया जाएगा। 


  1. पीला / केशरी कार्ड धारक गरीब परिवारों को स्वच्छ इंधन के लिए साल भर में 3 LPG गैस सिलेंडर फ्री में दिए जाएंगे। 


  1. महाराष्ट्र के कुल 52.4 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाने वाला हैं। 


  1. जिन परिवारों के पास अभी तक गैस कनेक्शन नहीं हैं उनके लिए नई उपाय योजना महाराष्ट्र सरकार की ओर से की जा सकती हैं। 


  1. बीपीएल परिवारों के पोषाण के लिए पोषक अनाज का वितरण बहुत ही कम दाम में किया जाएगा। 


  1. इस योजना की सहायता से महिलाओं की खाना पकाने में होनेवाली भागदौड़ कम होगी। 


मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र लाभार्थियों के लिए पात्रता

महाराष्ट्र में शुरू की गई नई योजना मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना 2024 के लिए कौन आवेदन कर सकता हैं, इस योजना के लिए क्या पात्रताएं रखी गई हैं इसकी सूची आगे दी गई उसे जरूर पढ़ें। 


  1. आवेदक महिलाएं या गरीबी रेशा के नीचे के परिवार (BPL) महाराष्ट्र के निवासी होने चाहिए। 


  1. आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल या उससे ऊपर होनी चाहिए। 


  1. बीपीएल कार्ड धारक इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। 


  1. परिवार की सालाना इंकम 1.5 लाख से कम होनी चाहिए।


  1. 5 सदस्यों वाले गरीब पारिवार इस योजना के लिए पात्र हैं। 


बेरोजगार, मजूर, किसान परिवार, गरीब परिवार की विवाहित, विधवा या तलाकशुदा महिलाएं, छोटे छोटे लघु उद्योग कर के अपनी आजीविका चलाने वाले सभी परिवार इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। 


अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना 2024 के लिए जो महिलाएं या जो परिवार पात्र हैं उनको आवेदन फॉर्म भरते व्यक्त आगे दिए गए कुछ आवश्यक दस्तावेजों फॉर्म के साथ जमा करना जरूरी हैं। 


  1. बीपीएल कार्ड (परिवार के विवरण और आवेदक के नाम के साथ)


  1. आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटिंग कार्ड (कोई एक)


  1. गैस कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज (जैसे पासबूक)


  1. निवास प्रमाणपत्र (ग्रामपंचायत या तहसील कार्यालय का) 


  1. आय प्रमाणपत्र (तहसील कार्यालय या सेतु / जनसेवा केंद्र में इंकम सर्टिफिकेट दिया जाता हैं)


  1. मोबाईल नंबर (जो आपके गैस डिस्ट्रिब्युटर एजंसी में रजिस्टर हैं)


  1. डिजिटल फोटो (फॉर्म भरते समय वहिपर कैमरा से फ़ोटो लिया जाएगा)


(नोट - मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई हैं। पात्रता और दस्तावेजों में बदलाव हो सकते हैं।)


अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र आवेदन प्रक्रिया

2024-25 के बजट में शामिल मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन हो सकती हैं। महाराष्ट्र सरकार जल्दी इस योजना का जी.आर जारी करेगी जिसमें अन्नपूर्णा योजना से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी। 

सामान्य जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना 2024 के ऑनलाइन आवेदन कैसे किए जा सकते हैं इसकी जानकारी हम आपको देने वाले हैं। 

अन्नपूर्णा योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस

  1. सबसे पहले सरकार द्वारा जारी की गई मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 की ऑफिसियल वेबसाईट खोले। 


  1. वेबसाईट पर CSC Login का ऑप्शन दिखेगा उसमे आइडी और पासवॉर्ड डालना पड़ता हैं। आइडी पासवर्ड के बिना login नहीं किया जा सकता। 


  1. यह लॉगिन सिर्फ सरकारी कार्यालयों या रजिस्टर जनसेवा (सेतु) केंद्र के कर्मचारी कर सकते हैं। आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए इस कार्यालयों में जाना पड़ेगा। 


  1. लॉगिन के बाद आपके मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस की जाएगी जिसमे आपको नाम / मोबाईल नंबर / आधार कार्ड जैसी डिटेल्स मांगी जाएगी। 


  1. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान मोबाईल फोन पर ओटीपी आएगा इसलिए मोबाईल फोन पास रखना जरूरी हैं। ओटीपी वेरफाइ होते ही रजिस्ट्रेशन सफलता से हो जाएगा। 


  1. इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। जिसमे आप से संबंधित सारी जानकारी पूछी जाएगी। उस जानकारी को दर्ज करके डॉक्युमेंट्स अपलोड कर देने हैं। 


इस तरह कोई भी ई-सेवा केंद्र (सेतु) में जाके अपना मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 का फॉर्म भर सकता हैं। 

अन्नपूर्णा योजना ऑफलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस

ऑफलाइन प्रोसेस के लिए आपको ग्रामपंचायत, वार्ड कार्यालय, जिला पंचायत जैसे सरकारी कार्यालयों में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। LPG गैस डिस्ट्रीब्यूशन एजंसी में भी फॉर्म उपलब्ध कराएं जा सकते हैं। 


  1. यह आवेदन फॉर्म आपको लाना हैं और इसमें पूछी गई सारी सत्य जानकारी आपको भरनी हैं। 


  1. ऑफलाइन फॉर्म में पहले से ही घोषणा पत्र और दस्तावेजों की जानकारी लिखी रहेगी। आपको घोषणा पत्र पर अपने दस्तखत करने हैं और फॉर्म में दिए गए डॉक्युमेंट्स को फॉर्म के साथ जोड़ना हैं। 


  1. अगर फॉर्म में दस्तावेज नहीं दिए गए हैं, तो हमने इस पोस्ट में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी हैं। 


  1. यह दस्तावेज अटैच करके महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करवाएं। या फिर आपके शहर या गावं में जिस कार्यालय में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की फॉर्म लिए जा रहे हैं वहाँ जाके आप यह फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। 


सरकारी सहायता और सब्सिडी

महाराष्ट्र में महिलाओं को चूल्हे से छुटकारा देते हुए खाना बनाने का स्वच्छ और सुरक्षित तरीका लोगों तक पहुचाने का काम कई वर्षों से किया जा रहा हैं। स्वच्छ इंधन उपलब्ध करने के लिए शुरू की गई इस मोहीम को आगे बढ़ाते हुए इस मोहीम में नए नए तरीके के से लोगों तक आर्थिक सहायता पहुचाने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 का उद्देश्य रखा गया हैं। 


इस योजना की तहत महाराष्ट्र सरकार की ओर से कितनी वित्तीय सहायता दी जाएगी और कितनी सबसिडी मिलने वाली हैं इसके साथ ही मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना कब शुरू होगी यह जानकारी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के आनेवाले GR में दी जाएगी जो हम आप तक जल्द ही पहुचाएंगे। 


निष्कर्ष

महाराष्ट्र राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के स्वास्थ और सुरक्षा के लिए कई मोहीम चलाई जाती हैं। इस मोहीम के जरिए महिलाओं को जागरूक करना, महिलाओं और उनके बच्चों के पोषण का ध्यान रखना और उनकी सुरक्षा के लिए सुविधाएं उपलब्ध करना यह सब कार्य किए जाए हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र सरकार ने अब की बार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की घोषणा की हैं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 3 LPG गैस सिलेंडर फ्री दिए जाने वाले हैँ। इसके साथ ही फ्री में 10 किलो अनाज भी दिया जा सकता हैं। 


तो देर किस बात की आप भी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 के लिए आवेदन करके साल में 3 LPG गैस सिलेंडर फ्री में पा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेते हुए अपने परिवार के पोषण स्थिति में सुधार ला सकते हैं। पात्र माहिलाएं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का आवेदन फॉर्म जरूर भरें। 


मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र से जुड़े अक्सर पूछे जानेवाले सवाल

1) मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र कब शुरू हुई?

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। इस योजना की घोषणा 28 जून 2024 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के द्वारा की गई थी। इस योजना से जुड़े अभी तक कोई नए अपडेटस नहीं आए हैं। जैसे ही अन्नपूर्णा योजना का जी.आर सरकार द्वारा जारी कीया जाएगा वैसे ही आवेदन फॉर्म शुरू हो सकते हैं। फ़ॉर्म शुरू होने के बाद आवेदन करने के लिए 15 दिन या 1 महीने का समय मिल सकता हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।  

2) अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र किससे संबंधित है?

अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजना हैं जिसके अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए उन्हे स्वच्छ इंधन उपलब्ध कराया जाने वाला हैं। स्वच्छ इंधन से महिलाओं की चूल्हे जैसे पारंपरिक इंधनों से हो रही स्वास्थ की समस्यों को कम किया जा सकता हैं इसलिए 52.4 लाख गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 3 LPG गैस सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत जल्द ही की जाएगी। 

3) अन्नपूर्णा योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन कैसे भरना है?

अन्नपूर्णा योजना ऑनलाइन ऐप्लकैशन फॉर्म भरने की प्रोसेस के बारें में अभी तक कोई अपडेटस महाराष्ट्र सरकार की ओर से नहीं आए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे की मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाके CSC लॉगिन करें। उसके बाद आपना रजिस्ट्रैशन प्रोसेस पूरा कर ले। रजिस्ट्रैशन के बाद अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म ओपन होगा उसमे पूरी जानकारी भरके डॉक्युमेंट्स पोर्टल पर अपलोड कर दे। इस फॉम की हार्ड कॉपी महिला एवं बाल विकास विभाग जैसे सरकारी कार्यालयों में जमा करें। इस तरह से आप अन्नपूर्णा योजना ऑनलाइन  एप्लीकेशन भर सकते हैं। 

4) मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र 2024 के लिए कौन आवदेन कर सकता हैं?  

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना 2024 के लिए महाराष्ट्र की महिलाएं और 5 सदस्य वाले परिवार आवदेन कर सकते हैं। जो परिवार पिला/ केशरी कार्ड धारक हैं और जिन परिवारों की सालाना आय 1.5 लाख से कम हो वे परिवार अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ