महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024: पात्रता, दस्तावेज, आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया

परिचय 

महाराष्ट्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं को रोजगार की संधि उपलब्ध करके देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र राज्य सरकार ने पिंक ई-रिक्शा योजना की घोषणा 27 जून 2024 को पारित हुए बजट के दौरान की हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहाँ हैं की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सक्षमता बढ़ाने के हेतु से महिलाओं को स्व रोजगार की संधि देते हुए पिंक ई-रिक्शा के लिए 20% सबसिडी और बैंक लोन महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस योजना की जल्द ही शुरुआत की जाएगी। 


maharashtra pink e-rikshaw yojana
महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना


महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के अंतर्गत महाराष्ट्र की महिलाओं को ई-रिक्शा दिए जाने वाले हैँ। इस योजना से महिलाओं को क्या लाभ दिए जाएंगे, कितनी सबसिडी मिलने वाली हैं,इस योजना के लिए कौन पात्र हैं और महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या हैं यह जानकारी हम आपको इस पोस्ट के जरिए देने वाले हैं। जो भी महाराष्ट्र की महिला इस योजना का लाभ लेते हुए खुदको आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं और इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं तो हमारे महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के आर्टिकल को आखिर तक पढ़े। 


महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के बारेमें

महिलाओं के स्व रोजगार और सुरक्षित यात्रा के लिए महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य के 17 शहरों में इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के पहले चरन में 10,000 महिलाओं को ई-रिक्शा खरेदी के लिए सहायता दी जाएगी। महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के लिए कुल 80 करोड़ रुपयों का निधि मंजूर किया गया हैं। 


महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का संक्षिप्त विवरण


विशेषता

विवरण

योजना का नाम


पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 

योजना की शुरुवात

27 जून 2024 

विभाग


महिला एवं बाल विकास विभाग

उद्देश्य




महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के लिए आर्थिक सहायता देना 

लाभार्थी

महाराष्ट्र की महिलाएं

मुख्य लाभ



पिंक ई-रिक्शा के लिए सरकार की ओर से 20% सबसिडी और बैंक लोन 

पात्रता




परिवार की सालाना इंकम 2 लाख से कम हो और महिला को डाइविंग आनी चाहिए। 

आयु



21 वर्ष - 60 वर्ष के बीच (आयु की सीमा ऑफिसियल नहीं हुई)

आवेदन प्रक्रिया



ऑफलाइन और ऑनलाइन (अपडेट जल्दी आएंगे)

आवश्यक दस्तावेज




महिला का ड्राइविंग लाइसेंस,निवासी प्रमाणपत्र,आय प्रमाणपत्र (इंकम सर्टिफिकेट) 

आवेदन की समय सीमा


जानकारी जल्द ही प्राप्त होगी। 

संपर्क जानकारी



महिला एवं बाल विकास विभाग के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें। 


महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना क्या है

महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए खुद को आर्थिक रूपसे सक्षम करने के उद्देश्य से रोजगार की तलाश में रहती हैं। जो महिलाएं विधवा, तलाकशुदा या सिंगल मदर हैं उन महिलाओं को रोजगार के अभाव से परिवार और बच्चों का पालन पोषण करना कठिन हो जाता हैं। कुछ परिवार आर्थिक रूप से घर की महिला पर निर्भर होते हैं। 


शहरी विभागों में शैक्षणिक पात्रता कम होने और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण रोजगार मिलना या बिजनस शुरू करना महिलाओं के लिए संभव नहीं हो पाता। इसके अलावा शिक्षित महिलाओं को भी रोजगार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। शहरी विभागों में कुछ माहिलाएं ऐसी भी हैं जो रिक्शा चालक हैं और भाड़े की रिक्शा से अपना घर चला रही हैं। ऐसी सभी महिलाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू की हैं। 


महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के अंतर्गत उन सभी महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा दिया जाएगा जिनको ड्राइविंग करना आता हैं। इस ई-रिक्शा को लेने के लिए लगने वाले पूरे खर्चे पर 20% की सबसिडी सरकार की ओर से और 10% राशि महिलाओं को भरनी हैं। 


ई-रिक्शा को लगने वाला बाकी 70% खर्च के लिए सरकार बैंक से लोन देने वाली हैं। आसान किश्तों और कम ब्याज दर पर यह ई-रिक्शा लोन दिया जाने वाला हैं। पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 सिर्फ महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए हैं। 


योजना  का  उद्देश और विशेषताए

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना विशेष रूप से महिलाओं की लिए बनाई गई हैं। जो महिला पहले से ही भाड़े से रिक्शा लेके चला रही वे महिलाएं अब खुद की रिक्शा खरीद पाएंगी। जो माहिलाएं स्व रोजगार शुरू करना चाहती हैं उनके लिए यह योजना एक अच्छा अवसर दे रही हैं। 


पिंक ई-रिक्शा का चालक खुद महिला रहेगी जिससे शहरी विभागों में महिलाओं की यात्रा भी सुरक्षित होगी। ई-रिक्शा से आ रही आमदनी से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। भविष्य में पेट्रोल,गैस पर चलने वाली रीक्षाओं की जगह इलेक्ट्रिकल रिक्शा ले सकती हैं इस का फायदा महिलाओं को भविष्य में होने वाला हैं। 


इस योजना से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी। महिलाओं के स्व रोजगार को प्रोत्साहन देना और महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित करना ही महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का उद्देश्य हैं। 

महाराष्ट्र के इन 17 शहरों में मिलेगी पिंक ई-रिक्शा -

नवी मुंबई

पुणे

नागपुर

छ. संभाजी नगर 

मुम्बई उपनगर

ठाणे

नाशिक

मुम्बई शहर

पनवेल

पिम्परी चिंचवड़


(अन्य 7 शहरों की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी)


लाभार्थियों के लिए पात्रता

महाराष्ट्र सरकार की पिंक ई-रिक्शा इस नई योजना के अनुसार कौन माहिलाएं इस योजना के लाभों के लिए पात्र रहेंगी और सरकार ने महिला और उसके परिवार संबंधित क्या नियम और शर्ते रखी हैं इसके बारें में विस्तार में आगे बताया गया हैं।

  

  1. पिंक ई-रिक्शा योजना के लिए आवेदक महिला महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए। 


  1. महिला को वाहन चलाना (ड्राइविंग) आता हो।


  1. शहरी विभाग की महिलाओं के परिवार की सालाना आय 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 


  1. इन योजना के लिए लगने वाले सभी दस्तावेज महिला के पास होना जरूरी हैं। दस्तावेजों के बिना महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।


  1. महिला के पास पहले से ही खुद की रिक्शा न हो। 


  1. महिला के परिवार से कोई भी इंकम टैक्स देने वाला या सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।


  1. आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों की माहिलाएं पिंक ई-रिक्शा योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी। 


आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की आवेदन के लिए आगे दिए गए डॉक्युमेंट्स आवश्यक हैं। 


  1. आधार कार्ड 

  2. मोबाईल नंबर 

  3. निवासी प्रमाणपत्र 

  4. आय प्रमाणपत्र 

  5. ड्राइविंग लाइसेन्स (महिला का)

  6. बैंक पासबुक आदि।


यह सभी दस्तावेज आपके महाराष्ट्र के निवासी होने का प्रमाण देते हैं। अगर आपके पास यह डॉक्युमेंट्स नहीं हैं तो जल्द ही अपने जिले के तहसील कार्यालय से सभी दस्तावेज तयार कर लें। 


पिंक ई-रिक्शा योजना की आवेदन प्रक्रिया

पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के आवेदन की जानकारी के लिए अभी तक सरकार का इस योजना से संबंधित जिआर जारी नहीं किया गया हैं। परंतु सामान्य जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से इस योजना के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके के की आवेदन प्रक्रिया से प्राप्त किए जाएंगे। इस दोनों आवेदन प्रक्रिया से आप पिंक ई-रिक्शा योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? इस के बारें में आगे पढ़ें। 


महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया

  1. महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिंक ई-रिक्शा योजना की ऑफिसियल वेबसाईट जल्द ही रिलीज की जाएगी। इस ऑफिसियल साइट पर आपको विजिट देना पड़ेगा। 


  1. पिंक ई-रिक्शा योजना के पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। 


  1. रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको मोबाईल नंबर, आधार कार्ड नंबर या अन्य जानकारी जैसे आपका नाम आदि। की मांग की जा सकता हैं। यह जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरिफाय कर ले और रजिस्ट्रैशन फॉर्म को सबमिट करें।


  1. इसके बाद आपके डेक्सटॉप में महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का आवेदन फॉर्म आएगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।


  1. इसके बाद आपको आपके दस्तावेज स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करने हैं। इस तरह से आप ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं। 


नोट - इस योजना के ऑनलाइन आवेदन की जिम्मेदारी जिला पंचायत, जिला परिषद और महिला एवं बाल विकास विभाग या अन्य सरकारी कार्यालयों को दी जा सकती हैं। आपको इन कार्यालयों में जाके महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ेगा। 

ऑफलाइन प्रोसेस -

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के आवेदन प्रक्रिया के लिए जारी किए गए आवेदन फॉर्म सरकारी कार्यालयों में उपलब्ध किए जाएंगे जैसे जिला पंचायत, जनसेवा केंद्र, तहसील कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय आदि। 


  1. जो भी माहिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं उनको यह फॉर्म इन कार्यालयों में मिलेंगे। आपको यहा से फॉर्म लाना पड़ेगा।


  1. इस फॉर्म में आपका नाम, पता, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, बैंक अकाउंट नंबर आदि. जैसी जानकारी पूछी जाएगी। यह जानकारी बिना किसी गलती के फॉर्म में दर्ज करें। 


  1. इसके बाद आपको पिंक ई-रिक्शा योजना के लिए लगने वाले आवश्यक डॉक्युमेंट्स की झेरॉक्स को फॉर्म से अटैच करना हैं और जिस कार्यालय से आपने फॉर्म लाया हैं उसी कार्यालय में जाके फॉर्म सबमिट करना हैं। 


इस तरह आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 


योजना से मिलने वाले लाभ

महाराष्ट्र में शुरू की गई नई योजना पिंक ई-रिक्शा के अंतर्गत महाराष्ट्र की महिलाओं को दिए जाने वाले लाभ-


  1. महिलाओं को स्व रोजगार के लिए आर्थिक सहायता की जाएगी। 


  1. पिंक ई-रिक्शा खरेदी के लिए कुल लागत की 20% राशि सबसिडी के माध्यम दी जाएगी।


  1. लाभार्थी महिला को सिर्फ 10% राशि भरनी पड़ेगी। 


  1. महिलाओं को बाकी के 70% राशि के लिए बैंक लोन भी दिया जाएगा। 


  1. महिलाओं को स्व रोजगार निर्माण के नए अवसर दिए जाएंगे। 


  1. महाराष्ट्र की माहिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सुरक्षा मिलेगी। 


  1. सरकारी सहायता और सब्सिडी


पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के अनुसार महिलाओं को रिक्शा खरेदी के लिए सरकारी सहायता दी जाने वाली हैं। रिक्शा खरेदी के लिए सामान्य नागरिकों को बैंक से लोन मिलना बहुत कठिन हैं। इसलिए सरकार की ओर से ही बैंक लोन दिया जाएगा। रिक्शा खरेदी के लिए सरकार कितनी सबसिडी और लोन देने वाली हैं और आपको कितने पैसे भरने हैं यह एक उदाहरण से समझते हैं।


उदा. अगर ई-रिक्शा 1 लाख रुपये की हैं तो सरकार इस पर 20% सबसिडी देगी यानि 20,000 हजार रुपये सरकार की ओर से मिलेंगे। इसके अलावा ई-रिक्शा खरेदी का 70% खर्च बैंक लोन के माध्यम से दिया जाएगा। यानि सरकार 70,000 हजार रुपये का बैंक लोन देगी। अब बचा 10% खर्च यानि 10,000 हजार रुपये आपको भरने पड़ेंगे। 


निष्कर्ष

महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के लिए महाराष्ट्र में पिंक ई-रिक्शा योजना की शुरुआत की गई हैं जिसके पहले पड़ाव में 10,000 हजार महिलाओं को ई-रिक्शा वितरित किया जाएगा। इस योजना से महिलाओं के स्व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। माहिलाएं ई-रिक्शा पर आत्मनिर्भर होके काम कर सकेती हैं। इससे वे आर्थिक रूप से सक्षम बन सकती हैं। माहिलाएं पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत सिर्फ 10% पैसे से भरके ई-रिक्शा अपने घर ला सकती हैं। इस योजना की घोषणा 27 जून 2024 को की गई थी। महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा से जुड़ी नए अपडेट जल्द जारी किए जाएंगे। 


अगर आप भी महाराष्ट्र के निवासी हैं जो महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के लिए पात्र हैँ, तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन जरूर करें।  


महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना से जुड़े कुछ सवाल (FAQ)

1) महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की शुरुवात कबसे होगी?

महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री व अर्थमंत्री अजित पवार जी ने 27 जून 2024 को बजट जारी करते समय पिंक ई-रिक्शा योजना की घोषणा की हैं। जैसे ही इस योजना का जिआर जारी किया जाएगा वैसे ही योजना शुरू कर दी जाएगी। इस योजना का लाभ सिर्फ महाराष्ट्र की महिलाओं को ही दिया जाने वाला हैं। इस योजना से जुड़े नए अपडेटस के लिए हम से जुड़े रहे। 

2) पिंक ई-रिक्शा योजना क्या है?

महाराष्ट्र की पिंक ई-रिक्शा योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल हैं जो महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा चलाई जाने वाली हैं। महिलाओं को स्व रोजगार के नया अवसर देना इस योजना का उद्देश्य हैं। महिलाओं को इस योजना के तहत ई-रिक्शा लेने के लिए आर्थिक मदत महाराष्ट्र सरकार करने वाली हैं। 

3) महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का लाभ किसे मिलेगा?

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना सिर्फ महिलाओं के लिए बनाई गई हैं। इस योजना का लाभ महाराष्ट्र के 17 शहरों की महिलाओं को मिलने वाला हैं। जिन महिलाओं के परिवार का इंकम 2 लाख से कम हैं और जिनको ड्राइविंग आती हैं ऐसी महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा योजना का लाभ दिया जाएगा।  

4) महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के  आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की शुरुआत जल्द ही की जाएगी। इस योजना के आवेदन अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के आवेदन की अंतिम तारीख, आवेदन की प्रक्रिया और योजना से जुड़ी अन्य जानकारियाँ जून महीने के अंत तक दी जा सकती हैं। 

5) महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की शुरुवात सबसे पहले कहा होनेवाली है?

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की शुरुआत सबसे पहले महाराष्ट्र के 10 शहरों में की जाएगी। इन 10 शहरों में नागपूर, पुणे, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, नाशिक, पनवेल, छत्रपती संबाजी नगर, पिंपरी चिंचवड और नवी मुंबई यह शहर शामिल हैं। इस लिस्ट में अन्य 7 शहरों का समावेश कीया जा सकता हैं। 


 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ