लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2024 क्या है : lek ladki yojana से लड़कियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए

परिचय 

दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, स्त्रीभ्रुण हत्या और बाल विवाह जैसे अपराधों के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा और विकास देश की गरिमा को बनाए रखता हैं। भारत में 2022 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में हर 1000 पुरुषों के पीछे 985 महिलाएं हैं। यह आंकड़ा 2022 से पहले बहुत ही कम था। पुरुषों के प्रति महिलाओं का कम होना इसका मुख्य कारण स्त्रीभ्रुण हत्या हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों के बाल विवाह किए जाते हैं जिसकी वजह से उनकी शिक्षा और विकास पर हो रहे गंभीर परिणाम देखे जा सकते हैं। इन समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2023 को लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र (lek ladki yojana) की शुरुआत की गई।


lek ladki yojana 2024
मुख्यमंत्री लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र

लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2024 के अंतर्गत 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली बच्चियों को उनके जन्म और शिक्षा के लिए जन्म से लेके 18 साल की उम्र तक 101000 रूपये (1 लाख 1 हजार रूपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि 5 चरनों में लाभार्थी लड़कियों को मिलने वाली हैं। महाराष्ट्र की जो महिलाओं ने प्रसूति के बाद बच्चियों को जन्म दिया हैं  वो अपनी लड़कियों के विकास और शिक्षा के लिए लेक lek ladki yojana 2024 के आवेदन फॉर्म जरूर भरें। 


इस पोस्ट में हमने लेक लाडकी योजना आवेदन कहाँ करना है, महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना से मिलने वाले लाभ और लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र दस्तावेज और lek ladki yojana 2024 से जुड़ी जानकारी सांझा की हैं। इसलिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। 


महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम


लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र (lek ladki yojana)

योजना की शुरुवात

1 अप्रैल 2023

विभाग


महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग

उद्देश्य





लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए जन्म                                से लेके 18 वर्ष की आयु तक आर्थिक                                    सहायता प्रदान करना।

लाभार्थी


0 से 18 वर्ष तक कि लड़कियां

मुख्य लाभ

1 लाख 1 हजार रुपए

पात्रता



1 अप्रैल 2023 या उसके बाद जन्म लेनेवाली लडकिया

आयु

0 से 18 साल

आवेदन प्रक्रिया


ऑनलाइन और ऑफ़लाइन

आवश्यक दस्तावेज







जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड,                                          राशन कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट,                                            जाती प्रमाणपत्र,निवास प्रमाणपत्र                                                         आदि।

आवेदन की समय सीमा

2 महीने

संपर्क जानकारी

18001208040

आवेदन की अंतिम तिथी

अभी तक जारी नही की गई है


महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना (lek ladki yojana) क्या है?

महाराष्ट्र में  1 अगस्त 2017 को " माझी कन्या भाग्यश्री" के नाम से लड़कियों के जन्म दर को बढ़ाने और शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना को मिले कम प्रतिसाद को देखते हुए इस योजना को नए रूप से फिर से लॉन्च किया गया और इस योजना का नाम बदल के लेक लाडकी योजना (lek ladki yojana) रखा गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महाराष्ट्र द्वारा शुरू की गई lek ladki yojana 2024 के अनुसार लड़कियों के जन्म को और शिक्षा को प्रोत्साहन देने के हेतु से शुरू कि गई एक पहल हैं। 


महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना 2024 के तहत पीले और केशरी बीपीएल और एपिल शीधापत्रीका धारक परिवारों की लड़कियों को 1 लाख 1 हजार रुपये की आर्थिक मदत महाराष्ट्र सरकार की ओर से दी जाएगी। लेक लाडकी  योजना के तहत मिलने वाली यह राशि अलग अलग टप्पों में प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए महाराष्ट्र की लड़कियों को ही प्राधान्य दिया जाएगा। लेक लाड़की योजना 2023 की घोषणा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने की थी। साल 2024 में विधानसभा चुनाव के बाद जारी किया गया 2024-25 के नए  बजट में lek ladki yojana से संबंधित लिए गए नए निर्णय भी प्रस्तापित किए गए। 


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी ने 2024 का नया बजट जारी किया हैं। बजट में समाविश लेक लाडकी योजना 2024 (Lek ladki yojana 2024) के अंतर्गत जिन लड़कियों का जन्म 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद का हैं और जिन लड़कियों के नाम और जन्म तिथि को सरकारी दस्तावेजों में नामांकित किया गया हैं उन सभी लड़कियों को जन्म के तुरंत बाद 5000 रुपये चौथी कक्षा में 4000 हजार रुपये, छटी कक्षा में 8 हजार रुपये और लड़कियों को 18 साल पूरे होते ही कुल 75000 हजार रुपयों का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा नए नियमों के अनुसार लड़कियों के जन्म के बाद किए जाने वाले नाम पंजीकरण करते व्यक्त पहले लड़की का नाम फिर माँ का नाम फिर पिता का नाम और उसके बाद सरनेम लिखना अनिवार्य किया गया हैं। 


लेक लाडकी योजना (lek ladki yojana) के उद्देश्य

लड़कियों की सुरक्षा का सवाल आए दिन उठता रहता हैं। शिक्षा के अभाव में या बेटे की चाहत में देश में अभी भी कई इलाकों में स्त्रीभ्रूण हत्या जैसे अपराध किए जाते हैं। देश में अभी भी चल रही दहेज प्रथा की वजह से गरीब परिवार के लोग बेटियों के जन्म से ही परेशान होते हैं। बाल विवाह प्रथा से लड़कियों की कम उम्र में ही शादी की जाती हैं। ऐसे विभागों में लेक लाडकी योजना जैसी योजना सरकार द्वारा चलाई जाना लड़कियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देता हैं। महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना का मुख्य उद्देश बाल विवाह रोकना, लड़कियों के जन्मदर को बढ़ाना, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और लड़कियों के मृत्यु दर को कम करके जन्म को प्रोत्साहन देना हैं।


पीले और केशरी बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को बेटी के जन्म के लिए 5000 रुपये दिए जाएंगे जिससे लड़कियों हत्या की जगह उनके जन्म का स्वागत किया जा सकते। इसके बाद लड़कियों की शिक्षा के हर पढ़ाव में 18 साल तक आर्थिक मदत मिलने से लड़कियों की शिक्षा पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। महाराष्ट्र में लेक लाडकी योजना के तहत लड़कियों के सशक्तिकरण के साथ ही उनकी सुरक्षा का भी उद्देश्य पुरा हो रहा हैं। 


महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना (lek ladki yojana) से मिलने वाले लाभ

महाराष्ट्र में लेक लाडकी योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की लड़कियों को 18 साल तक क्या लाभ मिलने वाले हैं इसकी सूची आगे दी गई हैं। 


  1. महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना की लाभार्थी लड़कियों को उनकी 18 साल की उम्र होने तक इस योजना का लाभ मिलेगा। 


  1. लड़कियों को 18 साल तक अलग अलग पड़ाव में 1 लाख 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। 


  1. पीले और केशरी रंग के बीपीएल कार्ड धारक परिवार की लड़कियों को जन्म के ठीक बाद - 5000 रुपये मिलेंगे।  


  1. लेक लाडकी योजना के अंतर्गत जन्म के बाद लड़कियों को सक्षम करने के लिए - 1 कक्षा में  6000 रुपये, 6 कक्षा - 7000 रुपये, 11 कक्षा - 8000 रुपये और 18 साल पूरे होने के बाद - 75000 रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 


  1. लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत परिवार को 1 अप्रैल के बाद जन्मी एक या दो लडकियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।


  1. महिलाओं को प्रसूति के दौरान जुड़वा बेटियों को जन्म देती है तो उन 2 नो बेटियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। या फिर जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की हैं तो सिर्फ लड़की को ही लाभ मिलेगा।


नोट -  lek ladki yojana का लाभ लेने के लिए परिवार नियोजन सर्टिफिकेट आवश्यक हैं। 1 अप्रैल 2023 के बाद जिन परिवारों को 2 या 2 से ज्यादा अपत्य हैं जिन को इस योजना का लाभ मिल रहा हैं उन परिवारों को परिवार नियोजन शस्त्रक्रिया करना आवश्यक हैं। 


लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र (lek ladki yojana maharashtra) की पात्रता

लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2024 के आवदेन के लिए क्या पात्रता मापदंड रखे गए हैं और इस योजना के लिए कौन आवदेन कर सकता हैं, इस जानकारी की सूची आगे देखें। 


  1. आवेदक  एक भारतीय नागरिक होना चाहिए जो महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी हो। 


  1. Lek ladaki yojana के लिए पीले और केशरी रंग के कार्ड धारक परिवार की लड़कियों को ही पात्र माना जाएगा।


  1. लाभार्थी के परिवार का सालाना इनकम 1 लाख से अधिक नही होना चाहिए।


  1. आवेदक परिवार की लड़कियों का जन्म 1 अप्रैल 2023 का या उसके बाद होना चाहिए।


  1. लाभार्थी के परिवार का बैंक खाता महाराष्ट्र राज्य का होना चाहिए तो ही आप lek ladki yojana maharashtra के तहत लाभ उठा सकते हैं। 


लेक लाडकी योजना (lek ladki yojana) दस्तावेज

लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2024 के आवेदन के लिए आपको क्या - क्या आवश्यक दस्तावेज लगेंगे इसकी जानकारी आगे दी गई हैं। Lek Ladki Yojana GR अक्टूबर 2023 में दि गई जानकारी के अनुसार आवेदन फॉर्म के साथ नीचे दिए हुए इन दस्तावेजों को जोड़ना अनिवार्य किया गया हैं। 


  1. माता और पिता का आधार कार्ड 

  2. महाराष्ट्र का निवासी प्रमाणपत्र 

  3. आय प्रमाणपत्र (तेहसील कार्यालय) 

  4. बच्ची के साथ माता पिता ग्रुप फोटो

  5. आवदेक का पासपोर्ट साइज फोटो

  6. जाती प्रमाणपत्र

  7. बैंक पासबुक ( माता/ पिता)

  8. बच्ची के नाम पंजीकरण सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाणपत्र)

  9. पिला/ केशरी राशन कार्ड 

  10. बच्ची का आधार कार्ड (जन्म के तुरंत बाद मिलने वाले लाभ के इस दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है) 

  11. परिवार नियोजन सर्टिफिकेट 

lek ladki yojana के लिए लगने वाले अन्य दस्तावेज - 

शिक्षा के दौरान के लाभों के लिए -


  1. लाभार्थी का बोनाफाइड सर्टिफिकेट 


लाभार्थी  बच्ची 18 साल की होने के बाद अंतिम चरन के लाभ के लिए -  


  1. लड़की का मतदान कार्ड 

  2. अविवाहित होने का स्व घोषणापत्र

  3. लाभार्थी  के माता पिता का आधार कार्ड 

  4. शिक्षा शुरू होने का प्रमाण (बोनाफाइड सर्टिफिकेट) 


लेक लाडकी योजना आवेदन कहाँ करना है? 

lek ladki yojana form offline प्रोसेस - 


✅स्टेप 1 - लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र का आवेदन फॉर्म ग्रामीण और शहरी जिला परिषद, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, संभागीय उपायुक्त, बाल विकास परियोजना अधिकारी और जिला कार्य पदाधिकारी इन सभी के कार्यालयों में उपलब्ध हैं। यहां से आपको फॉर्म लेना हैं।


✅स्टेप 2 - इसके बाद अपने विभाग को आंगनवाड़ी सेविका को मदत से यह फॉर्म भरके आवश्यक दस्तावेज के साथ आंगनबाडी पर्यवेक्षक के पास जमा कर दे।


✅स्टेप 3 - यह फॉर्म जिला परिषद में जमा किए जाएंगे। अन्य अधिकारियों की जांच पड़ताल के बाद अगर आप के फॉर्म में कुछ गलतियां हुई हैं तो 15 दिन के अंदर आपको सूचित किया जाएगा।


✅स्टेप 4 - इसके बाद 10 दिन के अंदर आपको लेक लाडकी योजना का आवेदन फॉर्म बिना किसी गलती के सबमिट करना होगा। 


✅स्टेप 5 - अगर आपके पास आवश्यक दस्तावेज़ नही हैं तो आपको 1 महीने का वक्त दिया जाएगा। इस प्रकार आप लेक लाडकी योजना का आवदेन फॉर्म भर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया -


✅स्टेप 1 - ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को आंगनवाड़ी सेविकाओं को मदत से आपको ऑनलाइन तरीके से Lek Ladki Yojana Official Website portal पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।


✅स्टेप 2 - आंगनवाड़ी सेविका लेक लाडकी योजना का आपका आवेदन फॉर्म भरके डॉक्यूमेंट्स को पोर्टल पर अपलोड कर के देगी।


✅स्टेप 3 - इस तरह आप lek ladki yojana 2024 का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। लेक लाडकी योजना से जुड़ी जानकारी (लेक लाडकी योजना माहिती) लेने के लिए इस ऑफिशियल वेबसाइट की मदत ले सकते हैं।


निष्कर्ष

महाराष्ट्र की महिलाओं और लड़कियों के लिए इस साल कई योजनाओं की घोषणा की गई हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और विकास को बढ़ावा देना हैं। इन योजनाओं में महाराष्ट्र की लेक लाडकी योजना भी शामिल हैं। यह योजना को साल अक्टूबर 2023-2024 से मान्यता दी गई। lek ladki yojana 2023 online apply किए गए आवदेनों में पात्र लाभार्थियों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को शिक्षा और विकास के लिए 1 लाख 1 हजार रूपये दिए जाएंगे। अगर आप भी ग्रामीण या शहरी विभागों के पिला या केशरी कार्ड धारक परिवार से हैं तो अपने बेटियों के लिए "लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र" का आवेदन फॉर्म जरूर भरें। 


महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना (lek ladki yojana) से जुड़े कुछ सवाल (FAQ)

1) लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2024 क्या है?

लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2024 एक सरकारी योजना हैं जिसके तहत लड़कियों को 18 साल की उम्र तक कुल 1 लाख 1 हजार रुपयों 5 चरणों में दिए जाएंगे। lek ladki yojana maharashtra की शुरूआत 2023 में ही की गई थी। इस योजना के तहत सिर्फ महाराष्ट्र के पीले और केसरी कार्ड धारक गरीब परिवारों की लड़कियों को ही लाभ दिया जाएगा।

2) महाराष्ट्र में लेक लाडकी योजना 2024 के लिए कौन आवेदन कर सकता हैं?

महाराष्ट्र में लड़कियों के लिए नई योजना का जीआर निकाला जा रहा हैं। पिछले साल भी जन्म से लेके 18 वर्ष की आयु तक महाराष्ट्र की बेटियों को आर्थिक सहायता देने के हेतु से महाराष्ट्र सरकार ने 2023 - 2024 में लेक लाडकी योजना (lek ladki yojana) का शुभारंभ किया था। जो महिलाएं प्रसूति के बाद बच्ची को जन्म देती हैं वो महिलाएं प्रसूति के बाद महाराष्ट्र में लेक लाडकी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ