Lado protsahan yojana kya hai : जाने लड़कियों को कैसे मिलेंगे 2 लाख रुपए

परिचय

राजस्थान में लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहन देने और लड़कियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना के हेतु से राजस्थान की लड़कियों को जन्म से लेके 21 साल तक लाडो प्रोत्साहन योजना 2024 के अंतर्गत सेविंग बांड के द्वारा 2 लाख की धन राशि प्रदान की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और विकास के लिए यह योजना राजस्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। lado protsahan yojana के तहत राजस्थान राज्य सरकार लड़कियों को 6वीं से 12 वीं कक्षा और पदवी तक की शिक्षा के दौरान आर्थिक मदत देने वाली हैं। यह सहायता विभिन्न चरणों में दी जाएगी। इस आर्थिक सहायता में पदवीधर प्रोफेशन कोर्स के लिए 50,000 रूपये शामिल हैं।


लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना साबित हो सकती हैं इसलिए जिस भी परिवार में बच्ची का जन्म हुआ हैं और वे सरकार के पात्रता मापदंड के अनुसार पात्र परिवार हैं,तो वे अपनी बच्ची के विकास के लिए इस योजना तहत आवेदन जरूर करें।  lado protsahan yojana kya hai? लाडो प्रोत्साहन योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या हैं?लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभ क्या-क्या मिलेंगे? लाडो प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इस जानकारी के साथ हम आज आपको हमारे इस पोस्ट के जरिए लाडो प्रोत्साहन योजना 2024 से जुड़े महत्त्वपूर्ण अपडेट्स देने वाले हैं।


Lado Protsahan Yojana 2024 overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम


लाडो प्रोत्साहन योजना 2024

योजना का नाम (English)


Lado protsahan yojana 2024

योजना की शुरुवात


राजस्थान राज्य सरकार द्वारा।

विभाग



महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान।

उद्देश्य







राजस्थान की लड़कियों के जन्म का स्वागत करना और उनकी शिक्षा और विकास हेतु आर्थिक सहायता देना।

लाभार्थी


राजस्थान की लड़कियां।

मुख्य लाभ


2 लाख की वित्तीय सहायता। 

पात्रता


गरीब और पिछड़े परिवार। 

आयु



बच्ची के जन्म से लेके 21 साल तक।

आवेदन प्रक्रिया


ऑफलाइन और ऑनलाइन।

आवश्यक दस्तावेज






बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र,स्कूल में पड़ने का प्रमाण,निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक आदि। 

आवेदन की स्थिती


अभी फॉर्म भरना शुरू है

आवेदन की समय सीमा

अभी तक जारी नही की गई है


लाडो प्रोत्साहन योजना क्या है?

लाडो प्रोत्साहन योजना महिला सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी एक योजना हैं जिसे राजस्थान सरकार अपने राज्य में लागू कर रही हैं। राजस्थान में महिलाओं की संख्या बहुत ही चिंताजनक हैं। साल 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में 1000 पुरुषों के मुताबिक सिर्फ 928 महिलाएं हैं और कुछ जिलों में यह स्थिति और भी गंभीर हैं जहां 1000 पुरुषों के पीछे सिर्फ 807 महिलाएं। राजस्थान में 0-6 साल के शिशुओं में बच्चियों की संख्या 1000 लड़कों पर 892 (ग्रामीण विभाग) और 1000 लड़कों पर 874 (शहरी विभाग)हैं। ऐसे में राजस्थान में महिलाओं के जन्म की सुरक्षा करना बहुत ही आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य को लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पूरा किया जाएगा। 


इस के साथ ही महिलाओं का साक्षरता दर सिर्फ 52.12% हैं। इस दर को सुधारने के लिए lado protsahan yojana के तहत काम किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को 6 वीं कक्षा से लेके पदवी तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। 6 वीं से 12 वीं तक 50 हजार और पदवी के लिए 50,000 रूपये दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST), गरीब पिछड़े वर्ग की लड़कियों को लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।


सामाजिक प्रथों के अनुसार लड़कियों विवाह और उससे जुड़े खर्चे को देखते हुए गरीब परिवार बच्चियों के जन्म से डरते हैं। कुछ पिछड़ी वंश परंपरा की वहज से भी गर्भपात और छोटी उम्र में ही बच्चियों का बाल विवाह करने जैसी प्रथाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य को भी लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पूरा किया जा सकता हैं। इस योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा, साक्षरता और उज्ज्वल जीवन विकास जैसे कार्य क्षेत्र में महिलाओं को आने वाले कठिन आवाहनों को कम किया जा सकेगा। 


लाडो प्रोत्साहन योजना 2024

गरीब और पिछड़े वर्ग के परिवारों में लड़कियों का अगर जन्म होता हैं तो उन बच्चियों को lado protsahan yojana 2024 के अंतर्गत छठी कक्षा में 6000 रूपये दिए जाएंगे। ऐसे 12 कक्षा तक अलग अलग चरण में अलग अलग राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। 12 कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद लड़कियां को उनके पसंदीदा प्रोफेशनल कोर्से में पदवी की शिक्षा लेने सके इसके लिए 50,000 रुपयों की मदत राजस्थान सरकार करने वाली हैं।


इतना ही नहीं तो लड़कियों को 21 साल पूरे होने पर पूरे 1 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसे पूरे 2 लाख का सेविंग बांड बनाया जाएगा। इससे गरीब परिवार की लड़कियां माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और पदवीधर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। lado protsahan yojana के तहत मिलने वाली आखरी किश्त के लिए लडकियों के 21 साल पूरे होने चाहिए और वे अविवाहित रहनी चाहिए। इस नियम की वजह से बाल विवाह पर रोक लगेगी। 

लाडो प्रोत्साहन योजना की किश्तें और लाभ


  1. लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।


  1. महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करके सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, रोजगार क्षेत्र में विकास करने का अवसर मिलेगा। लड़कियां आत्मनिर्भर और सक्षम बनेंगी।


  1. बाल विवाह जैसी कुप्रथा से लड़कियों का बचाव होगा। परिवारों में भ्रुहत्या के विचारों में परिवर्तन आएगा। 


  1. Lado protsahan yojana के उद्देश्य को पूरा करने हेतु 2 लाख रूपये की आर्थिक मदत दी जाएगी। यह 2 लाख रूपये आगे दिए गए किश्तों में दिए जाएंगे। 

किश्तों का विवरण


पहली किश्त

6000 रूपये (कक्षा 6 वीं)

दूसरी किश्त

8000 रूपये (कक्षा 9 वीं)

तीसरी किश्त

10,000 रूपये (कक्षा 10 वीं)

चौथी किश्त

12,000 रूपये (कक्षा 11 वीं)

पांचवी किश्त

14,000 रूपये (कक्षा 12 वीं)

छठी किश्त

50,000 रूपये ( पदवी के प्रोफेशनल कोर्से के लिए)

सातवी किश्त

1 लाख रूपये ( लड़की के 21 साल पूरे होने पर)


Lado protsahan yojana की पात्रताएं

  1. राजस्थान के सिर्फ EWS/ SC/ ST वर्ग के परिवार ही बेटी के जन्म के बाद lado protsahan yojana के लिए पात्र माने जाएंगे।


  1. आवेदक परिवार राजस्थान का स्थायि निवासी होना चाहिए और योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दस्तावेज होने चाहिए। 


  1. लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए लड़कियों का जन्म राजस्थान का हो या किसी कारण वश अन्य जगह पर जन्म होता हैं तो लड़की का जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं।


  1. लड़कियों के 21 साल के पूरे होने के बाद इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। बच्ची के जन्म के बाद कुछ समय में ही lado protsahan yojana के लिए आवेदन करें।


  1. एक ही परिवार में 2 से ज्यादा लड़कियों को लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभ नहीं दिए जाएंगे।


लाडो प्रोत्साहन योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

लड़कियों के जन्म के बाद लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन करने हेतु आगे दिए गए आवश्यक दस्तावेज की मांग की जाएगी। आवेदन के लिए यह सभी दस्तावेज तैयार रखें।


  1. आधार कार्ड (लाभार्थी बच्ची/माता पिता)।

  2. बैंक अकाउंट पासबुक ( माता/पिता/लाभार्थी लड़की)।

  3. लड़की का पासपोर्ट साइज फोटो।

  4. माता और पिता दोनों के पासपोर्ट साइज फोटो।

  5. परिवार विवरण के साथ राशन कार्ड।

  6. लड़की का जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य।

  7. जाती, निवास और आय प्रमाणपत्र।

  8. पते के लिए वोटर कार्ड/पैन कार्ड/बिजली का बिल आदि।

  9. लड़कियों की शैक्षणिक मार्कशीट या बोनाफाइड सर्टिफिकेट 

  10. बच्ची के 21 साल पूरे होने पर लड़की का आधार कार्ड और वोटर कार्ड आदि।


लाडो प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

लाडो प्रोत्साहन योजना कब शुरू होंगी और लाडो प्रोत्साहन योजना का फॉर्म और आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार रहने वाली हैं इसकी जानकारी अभी तक राजस्थान राज्य सरकार द्वारा ऑफिशियल नहीं की गई हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना की घोषणा करके योजना का ऑफिशियल जी.आर पास किए जाने पर लाडो प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। 


इस के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने हेतु Lado Protsahan Yojana Official Website भी जल्द ही लॉन्च कर दी जाएगी। इस योजना से जुड़ी ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में किस विभाग में या सरकारी कार्यालयों जाके फॉर्म भरना हैं? और लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ क्या रहने वाली हैं इस जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।


निष्कर्ष

राजस्थान में लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा में सुधार करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू की जाने वाली हैं। इस योजना के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान को बढ़ावा देते हुए राजस्थान की लड़कियों को 6 वीं कक्षा से लेके पदवी तक की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाने वाली हैं। Lado Protsahan Yojana 2024 लड़कियों के जन्म का स्वागत करती हैं और जन्म से लेके 21 साल होने तक सेविंग बांड के तहत 2 लाख रुपयों की आर्थिक मदत देने जा रही हैं। यह योजना विशेष रूप से गरीब परिवारों और SC/EWS/ ST वर्ग के परिवारों के लिए बनाई गई हैं। 


लाडो प्रोत्साहन योजना 2024 के तहत आवेदन करके गरीब घर की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपना सर्वांगीण विकास कर सकती हैं। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकते हैं। बच्ची के जन्म के तुरंत बाद इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता हैं। इस लिए Lado Protsahan Yojana 2024 के आवेदन करना ना भूलें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ