मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से मिलेंगे मध्यप्रदेश के किसानों को 6000 रुपए

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना परिचय

पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने से खेती के उत्पाद और उससे होने वाले मुनाफे को बढ़ाया जा सकता हैं। आधुनिक तकनीक की मदत से खेती करना पहले से आसान भी हो रहा हैं। मध्यप्रदेश के किसानों को खेती से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ मिले और नई तकनीकियों की सुविधा किसानों को मिले इस उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की हैं। mukhyamantri kisan kalyan yojana के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और खेती को किसानों के आर्थिक लाभ का जरिया बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार  81 लाख किसानों को 6000 रूपये की आर्थिक सहायता दे रही हैं।


Mukhyamantri kisan kalyan yojana
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना


मध्यप्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 क्या हैं? मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन कैसे करे? किन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा? यह जरूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल के जरिए सांझा की हैं। 


Mukhyamantri kisan kalyan yojana overview


विशेषता

विवरण

योजना का नाम



मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना  2024

योजना की शुरुवात


22 सितंबर 2020

विभाग


राजस्व विभाग मध्यप्रदेश

उद्देश्य






खेती करने के लिए और खेती के रख - रखाव के लिए किसानों को आर्थिक सहायता देना।

लाभार्थी


मध्यप्रदेश के गरीब किसान

मुख्य लाभ



4000 से 6000 रूपये की आर्थिक सहायता 

पात्रता


गरीब किसान परिवार

आयु



18 साल के ऊपर के सभी आयु के लिए

आवेदन प्रक्रिया


ऑनलाइन और ऑफलाइन

आवश्यक दस्तावेज







पीएम किसान सम्मान निधि योजना  रजिस्ट्रेशन नंबर, कृषि संबंधित दस्तावेज, निवास प्रमाणपत्र 

आवेदन की समय सीमा

अभी तय की  नही हैं।

संपर्क जानकारी


0755- 2525804

किसान कल्याण योजना क्या है

गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उनके खेती के लिए आर्थिक सहायता देने के हेतु से केंद्र सरकार ने  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। उसी पार्श्वभूमी पर मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने अपने राज्य के गरीब किसानों को अतिरिक्त लाभ देने के  लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की हैं। 22 सितंबर 2020 को इस योजना को मध्यप्रदेश में लागू किया गया था। 


इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के किसानों को खेती करने के लिए और उनकी खेती का रख- रखाव करने के लिए 4000 रूपये की सहायता दी जाती थी। परंतु अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 के अनुसार यह राशि बढ़ाके 6000 रूपये की गई हैं। यह राशि किस्तों में किसानों के बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा वक्त वक्त पर जमा कर दी जाएगी। इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा जिनको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा हैं। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 12000 रूपये सहायता किसानों को मिल रही हैं। 


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता

जिन किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत लाभ लेना हैं, तो उनको सब से पहले एलिजिबल क्राइटेरिया जान लेना जरूरी हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने mukhyamantri kisan kalyan yojana 2024 के लिए कुछ शर्ते रखी उसकी सूची आगे दी गई हैं।

पात्रता (शर्ते) - 

  1. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवदेन करने वाला व्यक्ति मध्यप्रदेश का निवासी किसान होना चाहिए। 


  1. किसानों के पास खेती करने लायक जमीन होनी चाहिए जिस पर वे खेती कर रहे हो या फिर भविष्य में करना चाहते हो।


  1. इस योजना के लिए मध्यप्रदेश के गरीब किसान ही पात्र माने जाएंगे। 


  1. सब से महत्वपूर्ण बात यह हैं की किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। 


Mukhyamantri kisan kalyan yojana 2024 के लिए कौन - कौन पात्र नहीं हैं? 

  1. जो किसान परिवार लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभा, राज्य विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं या फिर वर्तमान में हैं उन परिवारों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।


  1. मध्यप्रदेश के किसानों के परिवार से कोई भी सदस्य राज्य मंत्री, नगर निगमों के महापौर या जिला पंचायत के अध्यक्ष इन पदों पर पूर्व या वर्तमान में रह चुके हैं,उन  किसानों को इन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 


  1. अपना प्रॉफिटेबल पेशा चलाने वाले डॉक्टर, इंजिनियर, आर्किटेक्चर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और वाकिल इस mukhyamantri kisan kalyan yojana के लिए पात्र नहीं हैं।


  1. आयकर देने वाले और संवैधानीक पदों पर रहने वाले पूर्व या वर्तमान अधिकारी या कर्मचारी पात्र नहीं माने जाएंगे।


  1. मध्यप्रदेश के जिन किसानों ने या उनके परिवार के सदस्य से पिछले साल आयकर दिया होगा तो वह किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्र नही हैं।


  1. केंद्र सरकार या राज्य सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों या विभागों में काम करने वाले अधिकारी या रिटायर्ड अधिकारी और उनका परिवार के सदस्य इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। 


  1. मध्यप्रदेश के केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्दोमों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्र नही माना जाएगा।


  1. जो केंद्र और राज्य से जुड़े किसी भी कार्यालयों, स्थानिक निकायों या अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारी या अधिकारी हैं जिन्हे 10,000 रूपये से ज्यादा पेंशन मिलता हैं वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।


  1. क्लास फोर और ग्रुप डी के कर्मचारी और मल्टीटास्किंग स्टाफ को छोड़ के सरकार से जुड़े सभी कार्यालयों के नियमित कर्मचारियों को इस योजना के तहत लाभ नही मिलेगा। 


  1. क्लास फोर और ग्रुप डी के कर्मचारी और मल्टीटास्किंग स्टाफ रिटार्डमेंट के बाद और मासिक पेंशन मिलने के बाद भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं। 


नोट - Mukhyamantri kisan kalyan yojana के लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं ताकि किसानों को खेती करने के लिए वित्तीय सहायता मिल सके।


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

Mukhyamantri kisan kalyan yojana के आवेदन के लिए किसानों को फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज भी पेश करने पड़ेंगे जिसकी सूची आगे दी गई हैं।


  1. निवासी प्रमाण के लिए किसान मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाणपत्र / वोटर कार्ड/ बिजली का बिल इन में से एक दस्तावेज जोड़ना पड़ेगा। 


  1. किसान के खुदके अधिकार की जमीन से जुड़े दस्तावेज 


  1. जो किसान mukhyamantri kisan kalyan yojana के लिए आवदेन कर रहा हैं उसका पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर 


  1. आधार कार्ड / पैन कार्ड ( आधार कार्ड अपडेट और बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए) 


  1. इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यकता के अनुसार अन्य जरूरी दस्तावेजों की मांग की जा सकती हैं जैसे बैंक अकाउंट नंबर , मोबाइल नंबर, आय प्रमाणपत्र आदि।


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्यप्रदेश 2024 के तहत  किसानों सालाना 6000 रूपये की राशि दी जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार यह राशि 2000- 2000 रुपयों की किस्त में किसानों के बैंक अकाउंट में सीधा ट्रास्फर करने वाली हैं। इस राशि का उपयोग किसान अपने खेती का रख रखाव करने के लिए कर सकते हैं। किसान अपनी खेती के लिए आवश्यक सामग्री या अन्य खेती से जुड़े कामों लिए mukhyamantri kisan kalyan yojana के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग कर सकते हैं। इस योजना के साथ ही प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना का भी लाभ मध्यप्रदेश के किसानों को दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन कैसे करे

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए मध्यप्रदेश के किसान किस प्रकार आवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी आगे दी गई हैं। 


  1. Mukhyamantri kisan kalyan yojana के लिए आवेदन करने के लिए आप सरकार द्वारा दिए गए पात्रता मापदंडों के अनुसार पात्र हैं या नहीं इसकी पुष्टि कर ले। 


  1. अगर आप पात्र हैं तो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 


  1. इस वेबसाइट पर आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा उसे डाउनलोड कर ले। इसके अलावा आपके नजदीकी ग्रामपंचायत या पटवारी कार्यालयों में भी यह फॉर्म उपलब्ध रहेंगे। इन कार्यालयों से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का फॉर्म लेके आए। 


  1. इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी अपने आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के दस्तावेजों के अनुसार भरें।


  1. इस योजना के लिए लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज की जानकारी ग्राम पटवारी ले या फिर हमारे इस पोस्ट में दी गई आवश्यक दस्तावेज़ की सूची की सहायता ले। 


  1. फॉर्म भरे के इस सूची में दिए गए सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी फॉर्म को जोड़े और फॉर्म जमा करते वक्त ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखे। 


  1. यह फॉर्म आपको अपने ग्राम पटवारी के पास जमा करने हैं। पटवारी आपके फॉर्म को रिचेक करेगा और आवेदन को स्वीकार करेगा। आपके फॉर्म की स्थिति आपके मोबाइल के माध्यम से चेक की जा सकती हैं। 


इस तरह कोई भी किसान आसानी से mukhyamantri kisan kalyan yojana का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट कैसे देखे

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए जिन गरीब किसानों ने आवेदन किया था उन सभी पात्र आवेदकों की लिस्ट सरकार द्वारा जारी की जाती हैं इस लिस्ट को देखने के लिए आपको आगे के स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे। 


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया कुछ इसप्रकार है - 


  1. मध्यप्रदेश की सरकार का ऑफिशियल पोर्टल स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन पर विजिट करें। 


  1. पोर्टल पर होम पेज पर ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति (CM KISAN KALYAN YOJANA BENEFICIARY STATUS) का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। 


  1. आपको सामने तीन ऑप्शन दिखेंगे आधार कार्ड नंबर/बैंक खाता/ पीएम किसान आईडी इस में से एक ऑप्शन चुने। इसके नीचे दिए गए बॉक्स में अपने चुने आधार कार्ड नंबर/बैंक खाता या पीएम किसान आईडी  को दर्ज करें।


  1. इसके बाद captcha code डालके सर्च करें इस ऑप्शन पर क्लिक करें। इस तरह आपको आपका मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट या beneficiary status दिखाई देगा।


सारा पोर्टल (SARA Portal) का उपयोग

मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए एक पोर्टल ओपन किया है जिसका नाम स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (SARA Portal) हैं। इस पोर्टल के माध्यम से मध्यप्रदेश में किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता हैं। इस पोर्टल के बारें में अधिक जानकारी हम आपको देने वाले हैं। 


सारा पोर्टल (SARA Portal) पर आपको login और योजनाओं के लिए आवेदन करने का और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस देखने का ऑप्शन हैं।इसके साथ ही इस पोर्टल के होम पेज पर top 10 और bottem 10 डिस्ट्रिक्ट की परफॉर्मेंस भी दिखाई देगी। लेटेस्ट अपडेट्स के साथ सारा हेल्पलाइन नंबर भी पोर्टल पर दिया गया हैं। 


सारा पोर्टल (SARA Portal) का उपयोग मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, स्वामित्व योजना,के लिए आवेदन करने हेतु किया जा सकता हैं। इतना ही नहीं इस पोर्टल का उपयोग मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस देखने के लिए भी किया जाता हैं। 


इसके अलावा इस पोर्टल की मदत से फसल गिरदावरी, पीएम किसान,लघु सिंचाई संगणना, फसल कटाई प्रयोग, गिरदावरी निरीक्षण के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस पोर्टल से आप किसान ऐप भी ले सकते हैं। इस तरह से इस पोर्टल का उपयोग किया जा सकता हैं। 


निष्कर्ष

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को उनके खेती के लिए लगने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं अलग अलग योजनाओं के माध्यम से देने का निर्धार किया हैं। पीएम किसान सम्मान निधि जैसी केंद्र सरकारी की योजना से किसानों मिलने वाले लाभ में वृद्धि करने के हेतु से mukhyamantri kisan kalyan yojana को लॉन्च किया गया था। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार मध्यप्रदेश के स्थाई किसानों को उनके खेती के रख रखाव के लिए और खेती करने के लिए आर्थिक सहायता देना चाहती हैं। इस योजना के तहत हर गरीब किसान को 6000 रुपयों की आर्थिक मदत मिलने वाली हैं। इस राशि की मदत से गरीब किसान अपनी खेती की देखभाल करके अच्छी फसल से उगा सकता हैं जिससे उसे अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। तो देर किस बात की अगर आप भी मध्यप्रदेश के निवासी किसान हैं तो जल्दी ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाते हुए अपनी खेती से अच्छा मुनाफा पाएं। हमने इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी इस पोस्ट के जरिए आप तक पहुंचने का प्रयास किया हैं।


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारेमें अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल

1) मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पांचवी किस्त कब आएगी?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पांचवी किश्त की जानकारी अभी तक जारी नही की गई है। 

2) मुख्यमंत्री कल्याण योजना के ₹2000 कब डालेंगे?

मुख्यमंत्री कल्याण योजना के 2000₹ जल्द ही डाले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार यह सामने आया है कि इस साल सप्टेंबर तक किश्त डाली जा सकती है। 

3) किसान कल्याण योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान कल्याण योजना का स्टेटस चेक करने के लिए https://saara.mp.gov.in/ इस लिंक पर जाए। यहॉपर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से लॉगिन करना होगा और अपने प्रोफाइल में ‘स्टेटस’ या ‘आवेदन की स्थिती’ ऐसा लिखा हुआ एक टैब दिखेगा उसपर क्लिक करके चेक कर सकते है। 

4) मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की चौथी किस्त कब आएगी

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की चौथी क़िस्त की भी जानकारी अभी तक आयी नही है, पर जल्द ही चुनाव होने के बाद यह अपडेट आने की संभावना है। 

5) SARA App क्या है?

Smart Application for revenue Administration का संक्षिप्त रूप SARA है। यह मध्यप्रदेश की एक अधिकारिक वेबसाइट है जिसपर किसानों से सम्बंधित जितनी भी योजनाए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है, उसके बारेमें जानकारी प्रदान करता है। साथ ही https://saara.mp.gov.in/ status इस website के माध्यम से किसी भी सरकारी किसान योजना में आवेदन किया जा सकता है। इसका यह SARA app google play store पर अवेलेबल है। 

6) मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आठवीं किस्त कब आएगी

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आठवीं किस्त के बारेमें भी कोई खबर अभी तक सामने नही आयी है, यदि कोई अपडेट आता है तो अगले महीने तक पता चल सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ