कन्या सुमंगला योजना: हर लड़की को मिलेंगे 20 हजार रुपए - आवेदन से भुगतान तक

कन्या सुमंगला योजना 2024 का परिचय | Introduction

लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के अलग अलग राज्यों में कई सरकारी योजनाओं की शुरुवात की गई है, ताकि लड़कियों को अच्छी शिक्षा और अच्छी स्वास्थ सुविधा मिल सके। ऐसे ही एक योजना की शुरुवात उत्तरप्रदेश द्वारा की गई है, जिसका नाम कन्या सुमंगला योजना है। 


मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को सशक्त बनाना | Empowering Girl Education in Uttar Pradesh through Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana
कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश

कन्या सुमंगला योजना 2024 के माध्यम से उत्तरप्रदेश की हर लडकी, जो BPL कैटगिरी में आती है उसे 20 हजार रूपयों की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जन्म से ही उन्हें कन्या सुमंगला योजना का लाभ शुरू हो जाएगा, जिसका आवेदन लड़की के माता पिता को करना होगा। 


योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी जैसे कि पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ आदि सब हम आगे विस्तार से जानेंगे, इसलिए पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहिए। 


कन्या सुमंगला योजना से मिलने वाले लाभ | Benefits of Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना की शुरुवात का मुख्य उद्देश्य है गरीब लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य में उनका साथ देना। गरीबी के कारण कई लड़कियां पढ़ाई नही कर पाती है, स्वास्थ के कारण परेशान रहती है, इसी को मध्यनजर रखते हुए सरकार कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से कई लाभ लड़कियों को दे रही है। 


सभी लाभों की सूची कुछ इसप्रकार है - 


  1. लड़कियों के स्वास्थ और शिक्षा हेतु बचपन से ही पैसों की मदद सरकार करेगी।

  2. 20000 रुपए की राशि किश्तों में सभी लड़कियों को दी जाएगी, जो गरीब परिवार से आती है।

  3. लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के रास्ते खुल जाएंगे।


कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली राशि को अलग अलग चरणों में वितरित किया जाएगा। राशि का विवरण कुछ इसप्रकार है - 



चरण

राशि

पहला चरण

2000₹ - लड़की के जन्म होते ही (माता पिता के खाते में)

दूसरा चरण

1000₹ - लड़की का पहली कक्षा में प्रवेश करने पर

तीसरा चरण

2000₹ - लड़की पाँचवी कक्षा में प्रवेश करनेपर

चौथा चरण

2000₹ - आठवीं कक्षा में प्रवेश करने पर

पाँचवा चरण

3000₹ - दसवीं कक्षा में प्रवेश करने पर

छठवां चरण

5000₹ - बारहवीं कक्षा में प्रवेश करने पर

सातवा चरण

5000₹ - डिग्री में प्रवेश करने पर


कुल - 20000₹ और शादी के समय 5000₹ दिए जाते है



कन्या सुमंगला योजना पात्रता | Eligibility Criteria for Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना के लाभ तो आपने जान लिए अब नजर डालते है इसकी पात्रता पर। क्योंकि पात्रता के आधार पर ही यह तय होता ही कि आप आवेदन कर सकते है या नही। 


  1. कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश राज्य द्वारा शुरू की गई है, इसलिए इसमें आवेदन करने वाली हर एक लड़की, यहाँ की (उत्तरप्रदेश) की जन्म से नागरिक होना अत्यावश्यक है।

  2. किसी परिवार में यदि 2 से ज्यादा लडकिया है तो उनमें से सबसे छोटी 2 लड़कियों को ही कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। 

  3. परिवार में यदि 2 लडकिया है, उसमें से 1 लड़की गोद की हुई है तो भी योजना का लाभ दोनों लड़कियों को मिलेगा। 

  4. परिवार का साल का उत्पन्न 3 लाख से कम ही होना चाहिए।

  5. जुड़वा लडकिया होने पर भी वह इस योजना के पात्र मानी जायेगी। 


कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Kanya Sumangala Yojana documents in hindi

कन्या सुमंगला योजना Online Apply करने के लिए नीचे दिए हुए दस्तावेज आपके पास होने ही चाहिए, अगर आपके पास कोई एक भी दस्तावेज नही होता है तो आवेदन करते वक़्त आपको परेशानी हो सकती है। 


आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट कुछ इसप्रकार है - 


  1. जन्म के साथ साथ ही लड़की के लिए इस योजना का लाभ शुरू हो जाता है, इसलिए शुरुवात में लड़की के माता पिता का आधार कार्ड और निवासी प्रमाणपत्र लगेगा। 

  2. लड़की का खुदका आधार कार्ड

  3. जन्म प्रमाणपत्र (ग्राम पंचायत से बन जाता है)

  4. लड़की और माता, पिता का निवासी प्रमाणपत्र

  5. लड़की का बैंक खाता पासबुक (यदि नही होगा तो माता पिता का भी चलेगा)

  6. गॉड ली हुई बच्ची होगी तो गोद लिया हुआ प्रमाणपत्र

  7. अभी निकाले हुए कलर पासपोर्ट फ़ोटो

  8. मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक किया हो

  9. माता पिता का वोटिंग कार्ड (मतदान कार्ड)


केवल इन 9 दस्तावेजों के आधार पर आप कन्या सुमंगला योजना में Online Apply (आवेदन) कर सकते है। 



कन्या सुमंगला योजना Online Apply 2024 की सम्पूर्ण प्रक्रिया | Process of Kanya Sumangala Yojana Online Apply 2024

कन्या सुमंगला योजना के आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने से पहले, आपको अपनी पात्रता को सही से चेक कर लेना है, यदि आप पात्र है तो आवेदन को लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेजो को जमा कर लेना है।


आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, इसलिए कन्या सुमंगला योजना Online Apply करने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स को सही से फॉलो करना है। 


  1. सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना के ऑफिसियल पोर्टल पर यानी कि mksy.up.gov.in registration इस लिंक पर जाना है। 

  2. इसपर जाते है आपको 'नागरिक पंजीकरण' इसपर क्लिक करना है। 

  3. ऐसा करते ही आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी साधारण जानकारी देनी है। 

  4. जैसे कि आपका नाम (लडकी), पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक OTP आएगा। 

  5. आपको दोनों OTP डालकर अपने एकाउंट को वेरीफाई कर लेना है। 

  6. अंत मे आपको अपना एक पासवर्ड बनाना होगा जिसके माध्यम से ही आप अपने कन्या सुमंगला योजना में लॉगिन कर सकते है। 

  7. यह सारी प्रक्रिया सफलता पूर्वक हो जाने पर आपकी registration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

  8. अब आवेदन की प्रक्रिया यहाँसे शुरू होती है, आपके मोबाइल नंबर पर आपका mksy.up.gov.in login डिटेल्स आ जायेगी। 

  9. प्राप्त हुई लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपने प्रोफाइल को लॉग इन करो। 

  10. लॉगिन करने के बाद, इसमें भी कुछ जानकारी जैसे कि आपके परिवार के बारेमे, आपके उत्पन्न के बारेमें आदि जैसी जानकारी भरनी है, इसके लिए सभी दस्तावेज आपके सामने होने चाहिए, ताकि कोई भी गलती ना हो। 

  11. सारी जानकारी डालने के बाद, जितने भी आवश्यक दस्तावेज है उन्हें स्कैन करके अपलोड कर दे। 

  12. अपलोड करने के बाद, पूरे आवेदन को अच्छेसे चेक कर ले और आवेदन को सबमिट कर दे। 

  13. आपका आवेदन सबमिट हो जाने के बाद, आप अपनी लॉगिन आयडी और पासवर्ड की मदद से कभी भी अपने कन्या सुमंगला योजना 2024 का स्टेटस चेक कर सकते है।


इसप्रकार कुछ आसान सी स्टेप्स को फॉलो करके कन्या सुमंगला योजना 2024 में online apply करके लाभ उठा सकते है। 



कन्या सुमंगला योजना स्टेटस | Kanya Sumangala Yojana Status

आवेदन करने के कुछ समय बाद आपका आवेदन स्वीकार होता है, पर तब तक यदि आपको जानना है कि आवेदन की स्थिति क्या है, क्या आवेदन स्वीकार हुआ है, या किसी दस्तावेज में कोई गड़बड़ निकली है या फिर आवेदन अस्वीकार हो गया है, तो इसके लिए आपको नीचे दी हुई स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 


  1. कन्या सुमंगला योजना 2024 (Kanya Sumangala Yojana 2024) आवेदन की स्थिति जांचने के लिए सबसे पहले mksy.up.gov.in status इस लिंक पर जाए।

  2. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। इसपर आपको अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है। 

  3. लॉगिन करने के बाद, पेज पर 'आवेदन की स्थिती' ऐसा लिखा हुआ दिखेगा, आपको उसपर क्लिक करना है।

  4. अब एक नया पेज खुल जायेगा, इसमें आपको अपने आवेदन संख्या (application number) को डालना है, और चेक स्टेटस (check status) पर क्लिक करना है।


यह आसान प्रक्रिया करने के बाद कन्या सुमंगला योजना स्टेटस के बारेमे आपको पता चल जाएगा। यह स्टेटस ' स्वीकार' होगा तो आपको जल्द ही योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, और यदि यह स्टेटस 'अस्वीकार' है तो आपको अपने आवेदन को फिरसे एकबार चेक करना होगा और जो भी गलती आपसे आवेदन करते हुए हुई है उसे ठीक करना होगा और वापस से आवेदन करना होगा। 


कन्या सुमंगला योजना ऍप

इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना ऍप को भी शुरू किया गया है, जिसकी मदद से भी आप अपने कन्या सुमंगला योजना स्टेटस को चेक कर सकते है, इसके लिए - 


  1. प्ले स्टोर से कन्या सुमंगला योजना ऍप को डाउनलोड कर लेना है।

  2. ऍप के ओपन होते ही उसमे अपने लॉगिन डिटेल से लॉगिन कर ले।

  3. यहॉपर आपको आवेदन स्थिति का टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करके, अपने आवेदन स्थिति को दर्ज करें।

  4. बस इतना करने पर आपको अपने कन्या सुमंगला योजना स्टेटस के बारेमें पता चल जाएगा। 


दोनों भी तरीके एक जैसे ही है, पर योजना के ऍप की मदद से स्थिति चेक करने थोड़ा आसान होता है। 



कन्या सुमंगला योजना की भुगतान प्रक्रिया | Payment process of Kanya Sumangala Yojana

उत्तरप्रदेश द्वारा शुरू की गई कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा, तो इसका सरल जवाब है, जब तक आपकी सारी प्रक्रिया पूरी नही हो जाती तब तक आपके बैंक खाते में पैसे नही आएंगे। 


कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य उत्तरप्रदेश की सभी लड़कियों को अच्छा भविष्य देना और आत्मनिर्भर बनाना है, इसलिए योजना के माध्यम से लड़कियों को बचपन से ही पैसे देती है। 


भुगतान की सम्पूर्ण प्रक्रिया बेहद ही आसान है, जैसे कि - 


  1. पात्रता चेक करना - सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना PDF की मदद से या फिर mksy.up.gov.in इस लिंक ओर जाकर पात्रता के बारेमे जानना है। 


  1. आवेदन से जुड़े दस्तावेज जमा करना - पात्रता में यदि आप आते है तो इसके बाद कन्या सुमंगला योजना से जुड़े दस्तावेजों को जमा करें। एक भी दस्तावेज कम होने से आपका आवेदन स्वीकार नही होगा। 


  1. योजना के लिए पंजीकरण करना - दस्तावेजों को साथ लेकर पास के किसी भी CSC सेंटर जाए और अपना कन्या सुमंगला योजना का registration (पंजीकरण) कर ले। इस लिंक mksy.up.gov.in registration की मदद से आप घरसे अपने मोबाइल से भी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। 


  1. ऑनलाइन आवेदन करना - पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जानेपर, ऑनलाइन आवेदन करें। जिसमें आपको सारी जानकारी सही से दर्ज करनी है। और अंत मे अपने सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।


  1. आवेदन की छानबीन और स्वीकृति - आवेदन की प्रक्रिया हो जाने के बाद, कुछ दिनों बाद कुछ अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेजों की छानबीन होगी, और यदि आपके सारे दस्तावेज उन अधिकारियों द्वारा मान्य किये जाते है, तो आपका कन्या सुमंगला योजना का आवेदन स्वीकार हो जाएगा। 


  1. आवेदन का स्टेटस चेक करते रहना - आवेदन के बाद, आवेदन स्वीकार या अस्वीकार हो सकता है, इसके लिए आपको अपने कन्या सुमंगला योजना status को चेक करते रहना होगा। 


  1. राशि का वितरण बैंक खाते में - यदि सबकुछ सही से हो जाता है तो DBT के माध्यम से लड़की के बैंक खाते में कन्या सुमंगला योजना की राशि डाली जाएगी। 


यह सारी प्रक्रिया को होने में लगभग 2 - 3 महीनों तक का समय लगता है, पर एकबार आवेदन स्वीकार हो जाने पर, लड़की को चरणों में राशि प्रदान की जाएगी। इसका सारा पैसा लड़की के खुदके बैंक खाते में जमा होता है, जिसकी मदद से वह अपने शिक्षा की जरूरतों को पूरा कर सकती है। 



कन्या सुमंगला योजना लाभार्थी सूची के बारेमें | Kanya Sumangala Yojana Beneficiary List

योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होनेपर, कुछ समय बाद आपके आवेदन की जांच पड़ताल होती है, इस जाँच में जब आपका आवेदन स्वीकार होता है तब आपका नाम कन्या सुमंगला योजना लिस्ट में आता है। एकबार यदि आपका नाम इस लाभार्थी सूची में आ गया तो समझ लीजिए कि आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 


कन्या सुमंगला योजना लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए कुछ आसान प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। 


  1. सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना आधिकारिक वेबसाइट पर यानी कि इस लिंक पर mksy.up.gov.in login जाना होगा। 

  2. उसके बाद इसमें अपने लॉगिन डिटेल्स से अपने प्रोफाइल में प्रवेश करें।

  3. लॉगिन हो जाने के पश्चात, ऊपर आपको 'लाभार्थी सूची' (beneficiary list) लिखा हुआ एक टैब दिखेगा, उसपर आपको क्लिक करना है।

  4. क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें अपना mksy.up.gov.in registration नंबर और अन्य पूछी गई जानकारी को दर्ज करें।

  5. जिला या ब्लॉक के अनुसार लाभार्थी सूची आपको यहॉपर मिल जाएगी। इसमें आप अपना नाम ढूंढकर, इस बात की पुष्टि कर सकते है कि कन्या सुमंगला योजना का लाभ आपको मिलेगा या नही।


इसप्रकार कन्या सुमंगला योजना लाभार्थी सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते है। यदि कोई भी आपका परिचित व्यक्ति कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करना चाहता है तो उसे सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कन्या सुमंगला योजना PDF डाउनलोड करके, उसे अच्छेसे पढ़ने को कहिए, ताकि वह आवेदन की प्रक्रिया को सही तरीके से कर सके और कन्या सुमंगला योजना लिस्ट में बिना किसी समस्या के उनका भी नाम आ सके।



कन्या सुमंगला योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और हेल्पलाइन | About Kanya Sumangala Yojana Helpline number

किसी भी सरकारी योजना में आवेदन करते वक़्त यदि कोई समस्या आती है तो comment बॉक्स में आप हमें लिखकर, उस समस्या का निवारण पा सकते है। पर इसके अलावा और एक रास्ता है जिसकी मदद से आप अपनी समस्या का निवारण कर सकते है, वह है कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर । यदि आवेदन की पात्रता, नियम, दस्तावेज या फिर आधिकारिक वेबसाइट का ठीकसे न चलना, आवेदन करते वक़्त अचानक से वेबसाइट का बंद हो जाना, इसप्रकार की कोई भी समस्या यदि आपको आती है तो कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। यहॉपर सम्पर्क करने पर आपकी समस्या का निवारण पूरी तरह से किया जाता है। 


कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर - 1800-419-0001


इस नंबर पर रविवार छोड़कर आप अन्य किसी भी दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच संपर्क कर सकते है। समय के पहले या समय के बाद कॉल करने से आप कॉल कनेक्ट नही होगा।



कन्या सुमंगला योजना से जुड़ी कुछ जरूरी सामग्री | Extra Material

योजना से जुड़ी सारी जानकारी हमने आपको लगभग दे दी है। पर अभी भी कुछ बाते है जो आपको पता होना जरूरी है, जैसे कि कन्या सुमंगला योजना PDF को कैसे डाऊनलोड करना है। क्योंकि कन्या सुमंगला योजना PDF से आपको योजना के अन्य छोटी छोटी बातों के बारेमें पता चलेगा, जो हम यहाँ कवर नही कर पाएंगे। 


कन्या सुमंगला योजना PDF को डाउनलोड करने के लिए - 


  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में 'Google' खोल लीजिए।

  2. गूगल में 'कन्या सुमंगला योजना PDF' ऐसे डाले। और सर्च करें।

  3. इसके बाद पहले ही स्थान पर आपको कन्या सुमंगला योजना की अधिकारिक वेबसाइट मिल जाएगा, उसपर क्लिक करने पर आपको कन्या सुमंगला योजना PDF फ़ाइल मिल जाएगी। यह Pdf फ़ाइल 5 MB की है।

  4. प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दिए हुए चित्र को देखे। 



कन्या सुमंगला योजना PDF Download करने की प्रक्रिया
कन्या सुमंगला योजना pdf


कन्या सुमंगला योजना पर निष्कर्ष | Conclusion


कन्या सुमंगला योजना जैसी सुविधा के कारण लड़कियों में एक नई ऊर्जा उत्पन्न हो सकती हैं। समाज मे उन्हें आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य की और बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उत्तरप्रदेश द्वारा शुरू की गई कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 20 हजार रुपयों की यह राशि लड़कियों को जन्म से ही कई सारे लाभ देगी, लड़कियों का स्वास्थ अच्छा रहेगा, वह कक्षा 1 से कक्षा 12 वी तक आसानी से पढ़ाई कर सकती है। यदि वह चाहे तो डिग्री की पढ़ाई कर अपने भविष्य को बहते बना सकती है। 


उत्तरप्रदेश में लड़कियों के लिए ऐसी कई योजनाएं है - जैसे कि मुख्यमंत्री कन्या विद्याधन योजना, भाग्यलक्ष्मी योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना, बालिका समृद्धि योजना, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ योजना, सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना आदि। जो लड़कियों के आज और आनेवाले कल के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। 


यदि आप भी उत्तरप्रदेश की नागरिक कोई लड़की या फिर लड़की के माता पिता है, और चाहते है कि आपकी लड़कियों को भी कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिले तो आज ही अपने करीबी CSC सेन्टर जानकर अपनी लड़की का पंजीकरण कराए और आवेदन करके योजना का लाभ उठाए।



कन्या सुमंगला योजना से जुड़े अक्सर पूछे जानेवाले कुछ सवाल - जवाब | FAQ

1) कन्या सुमंगला योजना में कितनी राशि दी जाती है?

बचपन से ही लड़कियों को आर्थिक सहायता मिले, स्वास्थ ठीक हो, इसलिए लड़की के जन्म से कन्या सुमंगला योजना द्वारा राशि मिलना शुरू हो जाता है। कुल 20 हजार रूपये की राशि लड़की को 18 साल की होने तक दी जाती है। 


2) सुमंगला योजना क्या है इसके बारे में बताएं?

सुमंगला योजना खासतौर पर लड़कियों के अच्छे भविष्य हेतु बनाई गई उत्तरप्रदेश सरकार की योजना है। इस योजना के माध्यम से जो भी गरीब परिवार की लड़कियां है, उन्हें जन्म से डिग्री तक कि शिक्षा प्राप्त करने तक 20 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता की जाती है। यह राशि लड़कियों को हर कक्षा में आगे बढ़ने पर किश्तों में दी जाती है। 


3) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए कुछ साधारण से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है, जैसे कि - 


  1. आधार कार्ड

  2. जन्म प्रमाणपत्र

  3. निवास प्रमाणपत्र

  4. माता पिता का वोटिंग कार्ड

  5. बैंक खाता

  6. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी


4) कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म कैसे भरा जाता है?

कन्या सुमंगला योजना फॉर्म भरने के लिए आपको अपने करीबी CSC सेन्टर जाना चाहिए, वहाँपर आवेदन की सारी प्रक्रिया की जाती है। पर यदि आपको आवेदन खुदसे भरना है तो उसके लिए नीचे दी हुई प्रक्रिया को फॉलो करें। 


  1. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाए - mksy.up.gov.in

  2. जो भी साधारण से जानकारी जैसे आपका नाम पता, फ़ोन नंबर पूछा जाएगा, उसे दर्ज करके अपने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। पंजीकरण के लिए mksy.up.gov.in registration सीधे इस लिंक पर जा सकते है।

  3. पंजीकरण की प्रक्रिया हो जानेपर आपका आईडी और पासवर्ड बन जायेगा जो आपके दर्ज किए हुए फ़ोन नंबर पर आ जायेगा। 

  4. इसी आईडी और पासवर्ड से कन्या सुमंगला योजना आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करे। इस लिंक mksy.up.gov.in login पर जाकर लॉगिन करे। 

  5. लॉगिन हो जानेपर, आवेदन को सही तरह से भरे और अंत मे जो भी दस्तावेज आपसे मांगे जाएंगे उसे स्कैन करके या फिर फ़ोन से फ़ोटो निकालकर अपलोड कर दे। 

  6. और अंत मे आवेदन को सबमिट कर दे, ऐसा करने पर आपका कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


अब आवेदन स्वीकार होने तक का इन्तेजार करें, यदि कन्या सुमंगला योजना लिस्ट में आपका नाम आता है, तो योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 


5) सुमंगला योजना में कितने बच्चे होने चाहिए?

योजना का लाभ कितने बच्चे होने चाहिए इसपर निर्भर नही करता है। परिवार में कितने भी लडकिया या लड़के हो, पर  उनमे से सबसे छोटी, और केवल 2 लड़कियों (बच्चों) को ही सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। 


6) कन्या सुमंगला योजना में अपना नाम कैसे देखें?

आवेदन करने पर आपके आवेदन की जांच कुछ अधिकारियों द्वारा होती है, यदि उन्हें आपके आवेदन में कुछ गलती नजर नही आती है तो आपका आवेदन स्वीकार हो जाएगा। आवेदन स्विकार हो जानेपर आपका नाम कन्या सुमंगला योजना लिस्ट में आएगा। लिस्ट में नाम आया या नही यह देखने के लिए आपको कन्या सुमंगला योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, या फिर mksy.up.gov.in login इसे गूगल में डालने पर आप सीधा लॉगिन पेज पर पहुच जाएंगे। लॉगिन पेज पर पहुचने में बाद, अपने लॉगिन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। योजना के पोर्टल पर ऊपर ही 'beneficiary list' लिखा हुआ दिखेगा, उस टैब पर क्लिक करें, आपको आपके जिले के हिसाब से लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी। 


इस कन्या सुमंगला योजना लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते है। यदि नाम है तो आपको योजना का लाभ मिलने लगेगा।


7) सुमंगला योजना की दूसरी किस्त कब आएगी?

योजना का लाभ लड़की के जन्म से ही शुरू हो जाता है, पर यह सारी राशि लड़की को किश्तों में दी जाती है। पहली किस्त लड़की के जन्म पर उसके माता को दी जाती है, और सुमंगला योजना की दूसरी किस्त लड़की के पूर्ण टीकाकरण के बाद दिया जाता है। पर यदि लड़की को पहली किस्त मिल चुकी है तो दूसरी क़िस्त उसे अपने आप एक समय बाद मिल जाएगा, क्योंकि पहली किश्त के कुछ दिनों के बाद दूसरी क़िस्त बैंक खाते में डाली जाती है। लेकिन अगर लड़की को पहली बार ही क़िस्त मिलने वाली है, तो माता पिता को लड़की के पूर्ण टीकाकरण के बाद, लड़की का जन्म प्रमाणपत्र और टीकाकरण के दस्तावेजों के साथ उसका सुमंगला योजना में पंजीकरण करना होगा और उन्हें अपलोड करना होगा तब जाकर उसे दूसरी क़िस्त का लाभ मिल पायेगा। और आगे ऐसे ही किस्तों में योजना की राशि लड़की को मिलती रहेगी।


8) कन्या सुमंगला योजना को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

कन्या सुमंगला योजना को इंग्लिश में 'Kanya Sumangala scheme' (कन्या सुमंगला स्कीम) कहते है।


9) सुमंगला योजना के नियम क्या है?

अन्य सभी योजना की तरह कन्या सुमंगला योजना के भी कुछ साधारण से नियम है, जैसे कि - 


  1. केवल लडकिया ही इस योजना के पात्र होगी।

  2. 18 साल से कम उम्र की बालिकाएँ ही आवेदन कर सकती है।

  3. योजना के दस्तावेज सही न होने पर आवेदन अस्वीकार करने का अधिकार सरकार द्वारा संघटित कमिटी को है।

  4. उत्तरप्रदेश की स्थानिक नागरिक (लड़की) को ही योजना का लाभ मिलेगा।

  5. गरीब परिवार की लड़कियां जो BPL में आती है वही केवल इस योजना के पात्र रहेंगे।


10) सुमंगला योजना कितने रुपए मिलेंगे?

लड़की के जन्म से उसके 12 वी कक्षा की शिक्षा पूरी होने तक उसे कन्या सुमंगला योजना से पैसे मिलते रहेंगे। कुल 15 हजार से 20 हजार रुपयों की राशि लड़कियों को मिलेगी यदि वह डिग्री तक कि पढ़ाई करती है। यह सारी राशि DBT के माध्यम से सीधा लड़की के बैंक खाते में डाले जाएंगे। हर किश्त के लिए लड़की को आवेदन प्रक्रिया में दस्तावेजों को सबमिट करना होगा। 


11) कन्या सुमंगला योजना कहाँ से शुरू हुआ?

कन्या सुमंगला योजना की शुरुवात 2019 में उत्तरप्रदेश से हुई। यह योजना केवल उत्तरप्रदेश में ही लागू है। अन्य राज्यों में इसी प्रकार की कई योजनाएं है जो लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा हेतु बनाई गई है। 


12) कन्या सुमंगला योजना के फॉर्म कब तक भरे जाएंगे?

कन्या सुमंगला योजना के फॉर्म तो पूरे सालभर शुरू ही रहते है। पर कभी ऐसा हो सकता है कि कोई सीमा लगा दी जाए। इसलिए यदि योजना के बारेमे ज्यादा सटीक जानकारी के लिए हमने ऊपर दिए हुए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें, वहाँसे आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। पर हमारा आपको सुझाव है कि यदि आवेदन की प्रक्रिया शुरू है तो बिना समय गवाए अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ले। 


13) kanya sumangala yojana age limit

कन्या सुमंगला योजना age limit 18 साल तक है। योजना में आवेदन करने के लिए कोई भी age limit नही है, पर 18 साल के भीतर की कोई भी लड़की जो उत्तरप्रदेश की निवासी है और अपने परिवार में एकमात्र लड़की है तो आवेदन कर सकती है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ