मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महाराष्ट्र 2024 - पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

परिचय

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना इस दौर के लिए जरूरी बन गया हैं। पुरुषों के बराबर महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सक्षम होने का समान हक्क हैं। अभी के शुरू दौर में इकोनॉमिकली इंडिपेंडेंट महिलाओं की सफलता के किस्से हर दिन सुनाई देते हैं परंतु अभी भी ग्रामीण गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता नहीं मिल पाई हैं। इसलिए महिलाओं के विकास और कल्याण हेतु भारत सरकार प्रतिबद्ध हैं। भारत के मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता देने की पहल की थी उसी पार्श्वभूमि पर अब महाराष्ट्र राज्य सरकार गरीब महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र यानि “मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना”(मराठी) शुरू करने का निर्णय लिया हैं। 


Ladli behna yojana maharashtra
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहन योजना को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना (मराठी) का नाम दिया गया हैं। महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाना, उनके और बच्चो के स्वास्थ के इलाज के लिए उन्हे आत्मनिर्भर बनाना ही इस योजना का मुख्य उद्देश रखा गया हैं। इस योजना के तहत महाराष्ट्र की महिलाओं को हर महिने 1200 रुपये से लेके 1500 रुपये तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 


यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी महिला हैं, तो इस पोस्ट के जरिए लाड़की बहना योजना महाराष्ट्र  के लाभ, पात्रता, रजिस्ट्रेशन  प्रक्रिया और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य जानकारी मिल सकती है, तो अंत तक जरूर पढ़ें।  


मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र overview


लाडली बहना योजना महाराष्ट्र से जुड़ी जानकारी

विवरण

आवेदन की शुरुवात

1 जुलाई 2024

आवेदन करने की अंतिम तारीख (last date)

31 अगस्त 2024

आयु मर्यादा

21 से 65 साल

पात्रता

विवाहित,अविवाहित (लडकिया),विधवा, तलाकशुदा

पहली प्रारूप चयन लिस्ट 

16 जुलाई से 20 जुलाई 2024

लिस्ट से जुड़ी शिकायत के लिए

21 सप्टेंबर से 30 सप्टेंबर 2024

अंतिम लिस्ट

1 अक्टूबर 2024

लाभ मिलना शुरू होगा

1 जुलाई 2024 से ही

किश्त जमा होने की तारीख

हर महीने के 15 तारीख को

लाडली बहन योजना महाराष्ट्र अधिकारिक वेबसाइट (official website)

नारीशक्ति दूत ऍप


लाडली बहना योजना महाराष्ट्र 2024 से जुड़े नए अपडेट्स - आवेदन करने के लिए मिलेगा और समय । 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 1 जुलाई 2024 को शुरू की गई थी। इस योजना के आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2024 तक दी गई थी। परंतु इस योजना के आवेदन के लिए रखी गई दस्तावेजों और उम्र की शर्तो के वजह से महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री लाडकी बहना योजना महाराष्ट्र में कुछ अपडेट्स किए हैं।  

अपडेट्स का विवरण कुछ इसप्रकार है - 

  1. अंतिम तारीख में बदल - 31 अगस्त 2024 (आवदेन करने के लिए 2 महीने बढ़ा दिए गए)


  1. आयु मर्यादा में बढ़ोतरी  -  नए अपडेट्स के अनुसार महिलाओं की आयु मर्यादा 21 वर्ष  से 65 वर्ष की गई है जो पहले 21 वर्ष से 60 वर्ष थी। 

पात्रता और दस्तावेजों में बदल  -  

  1. अब परिवार की एक अविवाहित महिला को भी मुख्यमंत्री लाडकी बहना योजना महाराष्ट्र का लाभ दिया जाएगा। 


  1. महिलाओं के पास आवास प्रमाणपत्र  नहीं होगा तो उसकी की जगह 15 साल पुराना राशन कार्ड, मतदान कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाण (TC), जन्म प्रमाणपत्र इन में से कोई भी एक दस्तावेज स्वीकृत किया जाएगा।


  1. लाडकी बहना योजना महाराष्ट्र के लिए रखी गई 5 एकड़ जमीन की शर्त को पीछे लिया गया हैं।


  1. इस योजना के लिए सिर्फ महाराष्ट्र की महिलाएं ही आवेदन कर सकती थी। परंतु नए अपडेट्स के अनुसार अन्य राज्य की महिलाएं जिन की महाराष्ट्र में रहने वाले पुरुष से शादी हुई हैं वे महिलाएं भी पात्र मानी जाएंगी।


  1. जिनके पास आय प्रमाणपत्र नहीं हैं, उनके लिए विकल्प के तौर पर पिला/केशरी कार्ड उसके बदले स्वीकार किया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र क्या है?

महाराष्ट्र 2024-25 का आर्थिक बजट रिलीज किया गया इस दौरान गरीबी रेखा के नीचे (BPL) के जो परिवार हैं उन परिवारों की विवाहित, अविवाहित और तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2024 को “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र” (मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना) की घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को 1 जुलाई 2024 से महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा। इस योजना की घोषणा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और अर्थमंत्री अजित पवार ने की हैं। 


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत 90 लाख से 95 लाख अनुसूचित जाती और जनजाती (SC/ ST/ OBC आदि), पिछड़े वर्ग और बीपीएल (पीले और केशरी रंग के कार्ड धारक) परिवार की 21 वर्ष से 65 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये का लाभ दिया जाएगा। यानि सालाना 18000 रुपये महिलाओं इस योजना के तहत मिलने वाले हैं। 


महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रा, महिलाओं के स्वास्थ और पोषण के साथ महिलाओं के सर्वांगीण  विकास के लिए मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को महाराष्ट्र में लागू करने का निरधार महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया गया हैं। इस योजना के लिए हर साल 46 हजार करोड़ रुपयों का निधि उपलब्ध किया जाएगा। 


लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए पात्रता (अपडेट)

महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए कौन - कौन पात्र हैं, इस पात्रता मापदंड की जानकारी कुछ इसप्रकार है - 


  1. महिला महाराष्ट्र की मूल निवासी हो।


  1. महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक महिला अनुसूचित जाति और जनजाति, पिछड़े गरीब परिवारों से होना चाहिए। 


  1. अन्य महिलाओं की तरह विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।


  1. महिला के परिवार की सालाना आय यानी एनुअल इंकम 1 लाख 50 हजार से कम होनी चाहिए। 


  1. परिवार का कोई भी सदस्य परमानेंट सरकारी नौकरी पर नही होना चाहिए। 


  1. परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्सदाता न हो। 


  1. महिला के परिवार का सदस्य रिटायर्ड (सेवानिवृत्त) सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। 


  1. 65 वर्ष से ऊपर जो महिलाएं हैं उनके लिए निराधार पेंशन योजना होने के कारण 65 साल के ऊपर की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं रहेगी। 


  1. महिला खुद किसी सरकारी नौकरी का हिस्सा ना हो या फिर इंकम टैक्स पेयर नहीं होनी चाहिए। 


इस पात्रता मापदंडों में दिए गए सभी नियमों के अनुसार यदि आप पात्र हैं तो आपको मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना महाराष्ट्र के तहत 1500 रूपये धन राशि का लाभ दिया जाएगा। 


लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र को शुरू किया गया हैं। इस योजना के लिए महाराष्ट्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। महाराष्ट्र लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कुछ इसप्रकार है।  


  1. महाराष्ट्र में चल रही मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन करने हेतु आपको आपके ग्रामपंचायत, जिला पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाना होगा। 


  1. इन सरकारी कार्यालयों में आपको "मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना" का रजिस्ट्रेशन फॉर्म और आवेदन फॉर्म उपलब्ध किया जाएगा।


  1. इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरके आपको ग्रामपंचायत से मांगे गए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को जोड़कर इसे जमा करना हैं। कंप्लीट फॉर्म को ग्रामपंचायत में ही जमा कर देना हैं।


  1. ग्रामपंचायत से यह फॉर्म जिला पंचायत में भेजे जाएंगे। इन आवेदनों में से जो महिलाएं मुख्यमंत्री लाडकी बहीन योजना महाराष्ट्र के लिए पात्र रहेंगी उन महिलाओं की एक लिस्ट तयार की जायेगी। 


  1. इस लिस्ट में शामिल पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना से मिलने वाली राशि सीधा बैंक ट्रांसफर से आपके खाते में हर महीना जमा कर दी जाएगी।


Ladli Behna Yojana Maharashtra Online Apply के लिए सरकार द्वारा जल्द ही निर्देश दिए जाएंगे। अगर आवेदन के लिए इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की जाती हैं, तो महाराष्ट्र की महिलाएं घर बैठे ही महाराष्ट्र लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकती हैं। 


लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. महिला का महाराष्ट्र का निवास प्रमाणपत्र (रेसीडेंशियल प्रूफ) 

  2. जिला पंचायत का शुरू साल का आय प्रमाणपत्र (इनकम सर्टिफिकेट)

  3. जाती प्रमाणपत्र (महाराष्ट्र सरकार से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट) 

  4. बीपीएल कार्ड (पिला / केशरी) 

  5. आवेदक महिला का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर

  6. बैंक पासबुक के पहले पेज की झेरोक्स

  7. पासपोर्ट साइज फोटो (1-2 आवश्यकता के अनुसार)

  8. यदि दूसरे राज्य की महिला का विवाह महाराष्ट्र के किसी पुरुष से हुआ है तो ऐसे स्थिति में महिला को अपने पति का जन्म प्रमाणपत्र/ स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र/ आवास प्रमाणपत्र (डोमिसिल सर्टिफिकेट) देना होगा।

  9. महिला का आवास प्रमाणपत्र


नोट - बीपीएल कार्ड धारक परिवार ने केवाईसी नहीं की हो तो अपने स्वस्थ अन्नधान्य दुकान से अपना आधार कार्ड नंबर देके केवाईसी कर ले। आधार कार्ड अपडेट करके बैंक अकाउंट्स से लिंक करें।


महाराष्ट्र लाड़ली बहना योजना के लाभ

महाराष्ट्र में रिलीज हुए बजट में महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए कई सुविधा और योजनाओं की घोषणा की गई। इन योजनाओं में से "मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना" ने सबका ध्यान आकर्षित किया हैं। लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के माध्यम से गरीब महिलाओं को क्या लाभ मिलने वाले हैं इसकी सूची आगे दी गई हैं। 

लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के तहत मिलने वाले लाभ

  1. महाराष्ट्र सरकार गरीब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने वाली हैं।


  1. मुख्यमंत्री लाडकी बहीन योजना महाराष्ट्र से साल के कुल 18000 रुपए महिलाओं को मिलने वाले हैं।


  1. इस योजना के लिए हर साल 46000 करोड़ का निधी मंजूर किया जाएगा।


  1. आर्थिक सहायता करते हुए महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएगी। 


  1. स्वास्थ और पोषण के लिए मुख्यमंत्री लाडकी बहीन योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत लाभ दिए जायेंगे। (1500 रूपये राशि में शामिल) 


मुख्यमंत्री लाडकी बहीन योजना के आवेदन की अंतिम तारीख 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र से जुड़े नए अपडेट्स आ चुके हैं। राज्य सरकार ने इस योजना से जुड़ी सभी कार्यों की अंतिम तारीख जारी की हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र (मुख्यमंत्री लाडकी बहीन योजना) के आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024 हैं। योजना की शुरुवात 1 जुलाई 2024 से होगी और सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद 14 अगस्त 2024 से मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य जानकारी

महाराष्ट्र आर्थिक बजट में महिलाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाओं की नीव रखी गई हैं। इन योजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जायेगा। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना और अन्य महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का प्रभाव देश मे कई राज्यों में देखा गया हैं। लाड़ली बहना योजना अभी तक कि सबसे प्रभावशाली और सफल योजना मानी जा रही हैं। 


इसीलिए महाराष्ट्र की गरीब महिलाओं को इन योजना का लाभ दिलाने हेतु महाराष्ट्र से एक टीम मध्यप्रदेश भेजी गई थी। इस योजना से जुड़ी जानकारी हासिल करना और  कार्यप्रणाली का अभ्यास करना इस टीम का काम था। सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद इस योजना को महाराष्ट्र सरकार ने "मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना" यानी कि लाड़की बहना योजना महाराष्ट्र के नाम से शुरू किया है।  


निष्कर्ष

महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा, कौशल्य विकास, रोजगार, स्वास्थ जैसे क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार हमेशा ही प्रयत्नशील रही हैं। महिलाओं के लिए महिला एवं बाल कल्याण विकास, महिला सामाजिक सुरक्षा विभाग जैसे विभागों के अंतर्गत लाडली बहना योजना महाराष्ट्र जैसे कई उपाय योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से लेके आर्थिक स्वावलंबन तक आर्थिक सहायता प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को और महिला विकास को प्रोत्साहन दिया जाता हैं। 


भारत के दूसरे बड़े राज्य महाराष्ट्र में इस मोहिम को आगे बढ़ाते हुए कई योजनाओं के तहत महिलाओं को सहायता प्रदान की हैं। महाराष्ट्र के हर क्षेत्र में हो रही महिलाओं की प्रगती इस बात का प्रमाण हैं यह कहां जा सकता हैं। इस योजनाओं की पहल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र सरकार और एक नई योजना की घोषणा की है जिसका नाम "मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन" योजना हैं। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से इंडिपेंडेंट बनाने के लिए महीने के 1500 रुपए दिया जाएंगे। अगर आप भी महाराष्ट्र में रहते हैं और हमारे इस पोस्ट में दिए गए लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता मापदंडों के अनुसार पात्र हैं, तो इस आर्थिक सहायता का लाभ लेने के लिए आवेदन जरूर करें। Ladli Behna Yojana Online Apply से जुड़ी जानकारी के लिए पोस्ट को अच्छेसे पढ़े या फिर सरकार द्वारा जो GR पेश किया गया है उसे पढ़े। 


अक्सर पूछे जानेवाले कुछ सवाल - जवाब

1) महाराष्ट्र में लड़कियों के लिए नई योजना क्या है?

महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला हैं। इस साल के आर्थिक बजट में महाराष्ट्र के निवासी महिलाओं के लिए गोल्डन वर्ड्स लिखे गए हैं। इसका मतलब हैं की महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा और स्वास्थ क्षेत्र के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं जिसमे मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना, अन्नपूर्णा योजना, मातृवंदन योजना आदि अन्य योजनाओं का समावेश किया गया हैं। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में लड़कियों के लिए "लेक लाडकी योजना" शुरू की हैं।

2) महाराष्ट्र लाडकी बहिन योजना में लड़कियां आवेदन कर सकती है?

हा! पर यदि लड़की की उम्र 21 है और वह शादीशुदा, तलाकशुदा या विधवा है। यदि लड़की शादीशुदा नही है तो वह उस योजना के लिए आवेदन नही कर सकती है, वह इसके पात्र नही मानी जाएगी। 

3) Ladki bahini yojana online apply महाराष्ट्र कर सकते है?

नहीं! अभी तक इस योजना के लिए किसी भी आधिकारिक वेबसाइट की शुरुवात नही की गई है, इसमें आवेदन करने के लिए महिलाओ को अपने ग्रामपंचायत या पंचायत समिति में जाना होगा, वही पर फॉर्म भरकर देना होगा, तभी वह महाराष्ट्र लाडकी बहिन योजना का लाभ उठा सकती है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ