अबुआ आवास योजना: झारखंड के लोगो के लिए पक्के मकान | Abua awas yojana: Pucca House for Jharkhand people

अबुआ आवास योजना परिचय | Introduction

तेज आंधी तूफान और तेज बारिश में घरों की छते उढ़ जाती हैं ऐसे में एक गरीब परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो जाता हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्का मकान बनाना उतना ही मुश्किल हैं जितना चिड़िया का खेत जोतना। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अबुआ आवास योजना की शुरुआत झारखंड मे की गई है। 


अबुआ आवास योजना: घर के सपने को साकार करें | Abua Awas Yojana: Fulfill Your Dream of Owning a Home
अबुआ आवास योजना झारखंड

अबुआ आवास योजना ग्रामीण विभागों के बेघर और कच्चे घरों वाले लोगों के लिए बनाई गई हैं। इस योजना के तहत ऐसे लोगों को पक्के मकान और कुछ सामान्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। 2026 तक इस योजना को पूरा करने का टारगेट रखा गया हैं। अगर आप भी अपना खुदका घर बनाना या अपने कच्चे घरों को पक्का बनाना चाहते हैं तो इस योजना से जुड़ी आवश्यक बाते जैसे योजना के लाभ, पात्रता, फॉर्म कैसे भरें और इस योजना से कितनी राशि मिलेगी यह जानकारी इस पोस्ट द्वारा हासिल करें।  


अबुआ आवास योजना के जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य | Abua Housing Scheme objectives

बता दे कि 15 अगस्त 2023 को अबुआ आवास योजना झारखंड में लागू हुई। झारखंड सरकार द्वारा इससे पहले दो अलग अलग आवास योजनाएं चलाई गई थी। जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2016 के तहत लगभग 16 लाख घर गरीब परिवारों को यहाँ उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही 2023 को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना से 50 हजार घर ग्रामीण परिवारों दिए गए। 


ऐसे में अबुआ आवास योजना शुरू करने पीछे का उद्देश क्या हैं? अभी तक चलाई गई योजना से लाखों मकान बनाने के बाद भी झारखंड में अभी भी भारी संख्या में गरीब परिवार बाकी हैं जिनको पक्के मकान नहीं मिले हैं। इसीलिए झारखंड अबुआ आवास योजना 2024 इन बचे हुए लोगों को 3 कमरों वाला पक्का मकान देने के उद्देश से शुरू की गई। 


अबुआ आवास योजना का लाभार्थी कौन बन सकता है | Eligibility Criteria for Abua Awas Yojana Beneficiaries 2024

झारखंड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जाने वाली अबूआ आवास योजना (Abua Awas Yojana) की कुछ पात्रताएं रखी गई हैं। इस योजना का लाभार्थी कौन बन सकता हैं इसके निर्देश सरकार द्वारा दिए गए है, जो कुछ इसप्रकार है -

अबुआ आवास योजना झारखंड पात्रता


  1. सबसे पहला निर्देश यह है की, जो व्यक्ति अबुआ आवास योजना के लिए अप्लाइ कर रहा हैं वो व्यक्ति झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए। 


  1. इस आवास योजना के लिए जो कोई फॉर्म भरेगा उसका घर कच्चा यानि की मिट्टी, टीन, लादी या झोपड़ी का होना चाहिए। 


  1. जो झारखंड के निवासी बेघर हैं,जो किराएं के मकान में रहते हैं, वे अबुआ आवास योजना के लाभार्थी बन सकते हैं। इसके साथ ही अगर जिस गरीब परिवार में एक भी शिक्षित व्यक्ति नहीं हैं वे भी इस योजना लाभ ले सकते हैं। 


  1. जिन परिवारों के घर बाड़, तूफान या भूकंप जैसी नैसर्गिक आपदा के समय टूट गए या वे जो इन आपदाओं के कारण बेघर हो गए वो भी इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। 


  1. PVTG यानि कमजोर जनजाति समूह / अनुसूचित जनजाति ( ST/ SC/ OBC/ General / Minority) या बंदुआ मजदूर जो कानूनी तौर से जेल से रिहा किए गए हैं उनको भी अबुआ आवास योजना में अप्लाइ करने की मान्यता सरकार ने दी हैं। 


  1. अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों ने इसके पहले किसी भी आवास योजना (बिरसा आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना या फिर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना) का लाभ न लिया हो । 


इसप्रकार झारखंड के लाभार्थी अबुआ आवास योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

योजना की अपात्रता  - 


  1. अन्य आवास योजना का पहले ही लाभ उठाया हो। 


  1. परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी पर हैं या सेवानिवृत्त हैं। 


  1. जिनके घर पक्के और मजबूत हैं। 


  1. जिन परिवारों के पास तीन या चार पहिया गाड़ी हैं। 


  1. जो परिवार या परिवार के सदस्य इंकम टैक्स भरते हैं। 


  1. जिनके पास 2 से 5 एकर खुदकी उबजाऊ खेती और साधन जैसे तीन पहिया ट्रैक्टर आदि हैं। 


  1. जो परिवार मछली पकड़ने जैसा काम नही करते। या जिन परिवारों की सालाना आय 3 लाख से ज्यादा हैं। 


इस सूची में दिए गए अपात्रता निर्देशों के तहत यह परिवार अबुआ आवास योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। 


अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें | How to Apply for Abua Awas Yojana Jharkhand 2024

योजना के लिए आवेदन करना हैं तो अबुआ आवास योजना का आवेदन प्रपत्र यानि फॉर्म आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से लेना पड़ेगा। ग्रामपंचायत / साइबर कैफै या सेतु केंद्र में इस योजना के फॉर्म आपको मिल सकते हैं। इसके अलावा इस योजना की ऑफिसियल वेबसाईट पर या अन्य ऑनलाइन साइट्स पर फॉर्म की PDF भी आपको मिल जाएगी। आप वहाँ Abua Awas Yojana Form Pdf Download करके फॉर्म की प्रिन्ट निकाल सकते हैं। आवेदक की आवश्यक जानकारी भरके इस फॉर्म को नजदीकी ब्लॉक में सबमिट कीया जा सकता हैं। 


तो चलिए जानते है अबुआ आवास योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारेमें - 

ऑफलाईन तरीके से आवेदन प्रक्रिया- 


  1. जिला / प्रखण्ड / पंचायत / गाव - सबसे पहले आपको फॉर्म में आप जिस जिले, प्रखण्ड, पंचायत और जिस गाव से हैं उनके नाम भरने हैं। 


  1. लाभुक का नाम - इसमे आपको आपका पूरा नाम लिखना हैं। 


  1. पिता / पति का नाम - अगर आवेदक कोई शादीशुधा महिला हैं तो अपने पती का नाम डाले और अन्य अपने पिता नाम डाले। 


  1. लिंग / वर्ग / श्रेणी - इस रखाने में आपको अपना लिंग यानि पुरुष / महिला डालना हैं और आप ( ST/ SC/ OBC/ General / Minority) इन में से किस कास्ट को बिलॉंग करते हैं वो सिलेक्ट करना हैं। 


  1. जन्म तिथि / उम्र / जॉब कार्ड नंबर - आपका डेट ऑफ बर्थ यानि जन्म की तारीख और उसके हिसाब से आपकी उम्र क्या हैं वह भरना हैं । इसके साथ आप जो काम करते हैं उस कामके कार्ड का नंबर इस फॉर्म में भरें। 


  1. खाता संख्या / आधार नंबर / IFSC / बैंक का नाम - योजना से मिलने वाली राशि DOB ( Direct Bank Transfer ) तरीके से सीधा बैंक में दी जाएगी इसलिए आपका बैंक अकाउंट नंबर , बैंक का IFSC कोड और बैंक का नाम डाले और अपना आधार नंबर और मोबाईल नंबर भी लिख ले। 


  1. इसके बाद आपको आपके परिवार विवरण देना है जिसमे आपके घर में कौन-कौन और कितने सदस्य हैं इसकी जानकारी दर्ज करनी हैं जिसमे - परिवार के मुखिया और अन्य सदस्यों के नाम, माँ का नाम, जन्मतिथि, उम्र और जिसके नाम से फॉर्म भरा जा रहा हैं उससे इन सदस्यों का क्या रिश्ता हैं यह दर्ज करना हैं। 


  1. आय का स्त्रोत / वार्षिक आय / वर्तमान आवास की स्थिति - इसमे आपको आप क्या काम करते हैं आपकी सालाना कितना इंकम कितनी हैं और अभी आपका घर किस हालत में हैं यह जानकारी भरणी हैं। आपका घर कच्या या पक्का हैं या आप बेघर हैं यह हाँ / नहीं में भरें। 


अब आपको आखिर में जहां घर बनाना हैं उस जमीन का विवरण यानि जमीन से जुड़ी जानकारी सही से भरें और स्वयंघोषणापत्र के नीचे दस्तखत या अंगूठा लगाए। 


इस तरह आप अबुआ आवास योजना का ऑफलाइन फॉर्म भरके जरूरी डॉक्युमेंट्स लगाके अपने ब्लॉक में सबमिट कर सकते हैं। फॉर्म जमा होने के बाद अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो योजना की लिस्ट में आपका नाम आ जायेगा। 


अबुआ आवास योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया - 

  1. Jharkhand Abua Awas Yojana Online Apply के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर होम पेज पर दिए गए ‘अबुआ आवास योजना 2024 अप्लाइ’ ऑप्शन पर जाएं। 


  1. इसके बाद ऑनलाइन ऐप्लकैशन ऑप्शन पर जाके फॉर्म ओपन करें और आवश्यक जानकारी के साथ फॉर्म भरें। आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करें। 


अबुआ आवास योजना दस्तावेज - BPL परिवार के लिए डॉक्युमेंट्स - 


  1. आवेदक का आधार कार्ड और मोबाईल नंबर 


  1. घर के सभी सदस्यों की सूची वाला राशन कार्ड


  1. शुरू साल का इंकम सर्टिफिकेट (आय प्रमाणपत्र)


  1. शुरू साल का आवेदक का निवास प्रमाणपत्र । 


  1. आवेदक की बँक पासबुक की कॉपी और पासपोर्ट साइज़ कलर फोटो ।  (आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक न हो तो लिंक करवाए)


अबुआ आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि | Financial Assistance under Abua Awas Yojana

अबुआ आवास योजना लाभ

अबुआ आवास योजना के तहत रसोई के साथ और बेसिक कुछ सुविधाओं के साथ तीन कमरे का मकान देने की घोषणा झारखंड सरकार ने साल 2023 में की थी। इस योजना से सभी आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों को उनके हक का घर मिल रहा हैं। इस कल्याणकारी योजना के लिए भारत सरकार ने कितने पैसे लागू किए हैं और Abua Awas Yojana Mein Kitna Paisa Milta Hain इसके बारें में थोड़ीसी जानकारी देखते हैं। 


झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का निधी मंजूर किया हैं। इस निधि से 8 लाख घर बनाने का टारगेट रखा गया हैं। हर पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए कुल 2 लाख रुपये मिलेंगे। यह 2 लाख रुपये 4 से 5 अलग अलग किस्तों में लाभार्थियों को DBT के माध्यम से दिए जाएंगे। इन 5 किश्तों में घर का बेस, दीवालें, छत और पूरे घर की फिनिशिंग (प्लैस्टर, शौचालय आदि) की जा सकती हैं। अब कोई भी गरीब परिवार अपना सपनों का घर बना सकता हैं। इस योजना को 2028 तक बढ़ाया जा सकता हैं। 


अबुआ आवास योजना आवेदन की स्थिति और लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें | Abua Awas Yojana Status and list

अगर आप झारखंड के निवासी हैं और आपने भी अबुआ आवास योजना का फॉर्म भर हैं तो आप अपनी आवेदन स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको झारखंड अबुआ आवास योजना की आधिकारिक Abua Awas Yojana Official Website पर जाना होगा। वहाँ application status check या अबुआ आवास योजना ट्रैक स्टैटस जैसे ऑप्शन को चुनकर अपना ऐप्लकैशन नंबर डाले। आपको नेक्स्ट पेज पर आपके अबुआ आवास योजना आवेदन की स्थिति दिखेगी। इस तरह आप Abua Awas Yojana Status Check कर सकते हैं। 


इसके अलावा अगर आपको अबुआ आवास योजना (Abua Awas Yojana Jharkhand ) की लिस्ट में अपना नाम चेक करना हैं तो आपको उसकी आधिकारिक वेबसाईट पर जाना हैं। अबुआ आवास योजना 2024 की लिस्ट देखने के लिए आपको अपना बेनफिशीएरी डिटेल्स यानि विवरण फॉर्म को वेरीफिकेशन के लिए सिलेक्ट करना पड़ेगा। 


अबुआ आवास योजना लोगो | Abua Awas Yojana Logo

Abua Awas Yojana Logo सर्कुलर हैं और इसके बीच में सत्यमेव जयते का सिम्बल बना हुआ हैं। इस सिम्बल के सराउन्डिंग में वार्ली पेंटिंग, पंछी और हाथी के चित्र बने हैं। Abua Awas Yojana Logo के टॉप पर ‘झारखंड सरकार’ हिन्दी में और नीचे GOVERNMENT OF JHARKHAND ऐसे इंग्लिश में लिखा हुआ हैं। इस Logo में हरे, सफेद, ऑरेंज जैसे रंगों का उपयोग कीया गया हैं। 


अबुआ आवास योजना पर निष्कर्ष | conclusion on abua awas yojana

भारत के झारखंड राज्य में चलाई जाने वाली अबुआ आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लाखों गरीब लोगों को उनका खुदक पक्का घर मिलने वाला हैं। मूलभूत सुविधाओं के साथ 3 कमरों का मकान इस योजना के तहत देना झारखंड सरकार का लक्ष हैं। यह योजना अनुसूचित और कमजोर जनजाति समूह के परिवारों के लिए बनाई गई हैं जिनकी सालाना आय 3 लाख से कम हैं। इस योजना में घर बनाने के लिए लगभग 2 लाख की राशि दी जाएगी। अबुआ आवास योजना 2023 से 2026 तक चलने वाली हैं। 2026 तक 8 लाख घरों का टारगेट कम्प्लीट होते ही 2028 तक इस आवास योजना को चलाने का टारगेट रखा गया हैं जिसमे लगभग 18 से 20 लाख गरीब परिवारों को घर मिल सकते हैं। Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 से जुड़ी लगभग सारी जानकारी हमने इस पोस्ट में कवर करने की कोशिश की हैं। 


झारखंड में रहने वाले कमजोर जनजाति के समूह में से जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा भीमराव अम्बेडकर आवास योजना या झारखंड की अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन सब को अबुआ आवास योजना का लाभ मिलने वाला हैं। इस इनफार्मेशन की मदत से झारखंड के निवासी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप झारखंड के मूल निवासी हैं और आपको भी अपने सपनों का घर बनाना हैं तो Abua Awas Yojana 2024 के आवेदन शुरू होते ही अप्लाइ करें। 


भारत सरकार हर साल केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। अबुआ आवास योजना उसी योजनाओं में से एक हैं। ऐसे ही योजनाओं के बारें में जानकारी लेने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। हम हर सरकारी योजनाओं की अधिकतर इनफार्मेशन आप तक पहुचाने का संभव प्रयास करते रहेंगे। 


अबुआ आवास योजना पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर | some important question on Abua awas yojana

1) अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? 

अबुआ आवास योजना 15 अगस्त 2023 को शुरू की गई थी। इस स्कीम को शुरू हुए 9 महीने हो गए हैं और 23 जनवरी 2024 को इस योजना की पहली किस्त भी लाभार्थियों को दी गई हैं। अबुआ आवास योजना 2024 के आवेदन की सूचना अभी तक नहीं दी गई हैं। 2024 के Abua Awas Yojana Form जब शुरू होंगे तब आप फॉर्म भर पाएंगे। यह स्कीम साल 2026 तक चलने वाली हैं। 

2) क्या इस योजना के लिए कोई मोबाइल ऐप उपलब्ध है?

अबुआ आवास योजना का कोई अगल मोबाईल ऐप्लकैशन (ऍप) उपलब्ध नहीं हैं। इस योजना के आवेदन के लिए झारखंड सरकार द्वारा दी गई अबुआ आवास योजना की ऑफिसियल वेबसाईट पर विज़िट दे सकते हैं। इसके अलावा आपके प्ले स्टोर में सरकारी योजनाओं के एप आपको मिल जाएंगे जिसकी मदत से आप भारत सरकार के राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। Abua Awas Yojana App अभी तक लॉन्च नहीं कीया गया हैं। 

3) अबुआ आवास योजना के लिए संपर्क विवरण क्या हैं?

झारखंड की अबुआ आवास योजना से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया के लिए कोई भी संपर्क विवरण नहीं दिया गया हैं। तो Abua Awas Yojana Form Kaise Bhare यह सवाल आपके मन में आए इससे पहले हम आपको बात दे आप झारखंड सरकार द्वारा दी गई अबुआ आवास योजना आधिकारिक वेबसाईट से ही अपना आवेदन भर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन तरीके से आप अबुआ आवास योजना के बारें में जानकारी ले सकते हैं और आवेदन भी कर सकते हैं। 

4) अबुआ आवास योजना की दूसरी किस्त कब आएगी?

दोस्तों अबुआ आवास योजना 2023 -24 को शुरू होके 10 महीने पूरे हो चुके हैं। झारखंड सरकार ने पात्र लाभार्थीयों की सूची जारी कर 23 जनवरी 2024 को इस योजना की पहली किस्त उनके बैंक अकाउंट में जमा कर दी हैं। अबुआ आवास योजना की राशि 5 किस्तों में मिलने वाली हैं इसलिए दूसरी किस्त जल्द ही लाभार्थियों दी जा सकती हैं। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ